Back
मधेपुरा के बाल वैज्ञानिकों ने राज्य स्तर पर किया गौरवपूर्ण प्रदर्शन
PKPRASHANT KUMAR1
Jan 02, 2026 10:54:03
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले के लिए गर्व और खुशखबरी की खबर है। शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में जिले के नन्हे वैज्ञानिकों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रचम लहराया है। बाल वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि ने न सिर्फ स्कूल, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। राज्य स्तरीय द्वितीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम–2025, जिसका आयोजन श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र, पटना में किया गया, उसमें पूरे बिहार से चयनित 30 परियोजनाओं में मधेपुरा जिले की दो परियोजनाओं का चयन होना जिले के लिए गौरव का विषय है। इस कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकला के कक्षा 8 के छात्र शिवम कुमार और नेहा कुमारी ने अपनी शोध परियोजना का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। वहीं दूसरी ओर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेशना (ग्वालपाड़ा) की कक्षा 9 की छात्राएँ प्रतिमा और प्रिया कुमारी भी राज्य स्तर पर चयनित रहीं। खास बात यह है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकला में अल्स्टॉम के सहयोग से स्थापित STEM लैब बच्चों के लिए नवाचार और शोध का सशक्त केंद्र बनकर उभरी है। यहां छात्र वैज्ञानिक सोच, समस्या समाधान और प्रयोग based सीख के जरिए राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रिन्देश कुमार ठाकुर ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, विज्ञान शिक्षक मुरारी कुमार, और अल्स्टॉम के आनंद विजय के सतत मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सही संसाधन और दिशा मिलने पर बच्चे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने चयनित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे मधेपुरा जिले के लिए गौरव की बात है। ऐसे बच्चे आने वाले समय में जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। कुल मिलाकर, मधेपुरा के इन बाल वैज्ञानिकों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा को सही मंच और मार्गदर्शन मिले, तो सफलता निश्चित है। सभी चयनित विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं को ढेरों बधाइयाँ。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowJan 02, 2026 12:37:400
Report
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowJan 02, 2026 12:37:110
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 02, 2026 12:36:380
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 02, 2026 12:35:580
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 02, 2026 12:35:430
Report
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowJan 02, 2026 12:35:140
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowJan 02, 2026 12:34:59Noida, Uttar Pradesh:Congress MP (From Sasaram, Bihar) Manoj Kumar IV on Uttrakhand Cabinet minister Rekha Arya's husband Giridhari Lal Sahu's controversial remarks about Bihari Girls
0
Report
PPPRAFULLA PAWAR
FollowJan 02, 2026 12:34:510
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 02, 2026 12:34:270
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 02, 2026 12:34:090
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 02, 2026 12:33:140
Report
ACAshish Chauhan
FollowJan 02, 2026 12:32:370
Report