Back
झालावाड़ के बस स्टैंड पर युवक ने चाकू से खुद गला काटा, हालत गंभीर
MPMAHESH PARIHAR1
Jan 02, 2026 12:35:43
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर के भीड़भाड़ भरे बस स्टैंड इलाके में आज दिनदहाड़े उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़े एक युवक ने धारदार चाकू से अपना ही गला काट लिया। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही झालरापाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लेकर झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। मामले में जानकारी देते हुए झालरापाटन थाना पुलिस ने बताया कि झालरापाटन बस स्टैंड के बाहर आज एक युवक ने धारदार चाकू से अपना खुद का गला रात्र लिया और अचेत होकर मौके पर ही गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही झालरापाटन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में झालावाड़ जिला अस्पताल लाई और इमरजेंसी ब्लॉक में उसका उपचार शुरू करवाया। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि शुक्रतह से चाकू से श्वास नली तक कट नहीं लगा, जिसके चलते उसकी जान बच गई अन्यथा युवक की जान बचाना मुश्किल था। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। उधर युवक की जेब में मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। युवक की पहचान बारां जिले के हरनावदा शाह जी निवासी गोविंद पुत्र दुलीचंद जाति गुर्जर गाडरी के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी कि यह युवक झालरापाटन कैसे पहुंचा और इसने खुदकुशी का प्रयास क्यों किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 02, 2026 14:16:550
Report
NHNantu Hazra
FollowJan 02, 2026 14:16:180
Report
0
Report
0
Report
PMProsenjit Malakar
FollowJan 02, 2026 14:14:570
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 02, 2026 14:14:330
Report
PMProsenjit Malakar
FollowJan 02, 2026 14:14:100
Report
PMProsenjit Malakar
FollowJan 02, 2026 14:13:350
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowJan 02, 2026 14:12:410
Report
MTMadesh Tiwari
FollowJan 02, 2026 14:12:100
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 02, 2026 14:11:370
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 02, 2026 14:11:170
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 02, 2026 14:10:570
Report
ASAmit Singh01
FollowJan 02, 2026 14:10:350
Report