Back
अजमेर सिटी में बदमाशों ने युवक से 46 लाख लूटे, CCTV से तलाश जारी
ADAbhijeet Dave
Jan 02, 2026 12:37:11
Ajmer, Rajasthan
अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा युवक पर हमला कर लाखों रुपये लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ज्ञान विहार इलाके में केम्पर गाड़ी में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने युवक हरसिमरन सोढ़ी को निशाना बनाया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से डरा-धमकाया और उसकी कार की डिग्गी में रखे सूटकेस से करीब 46 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी पुष्कर की ओर फरार हो गए।
पीड़ित हरसिमरन सोढ़ी ने बताया कि बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते वह काफी भयभीत हो गया और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सका। करीब दस दिन बाद हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 02, 2026 14:16:550
Report
NHNantu Hazra
FollowJan 02, 2026 14:16:180
Report
0
Report
0
Report
PMProsenjit Malakar
FollowJan 02, 2026 14:14:570
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 02, 2026 14:14:330
Report
PMProsenjit Malakar
FollowJan 02, 2026 14:14:100
Report
PMProsenjit Malakar
FollowJan 02, 2026 14:13:350
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowJan 02, 2026 14:12:410
Report
MTMadesh Tiwari
FollowJan 02, 2026 14:12:100
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 02, 2026 14:11:370
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 02, 2026 14:11:170
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 02, 2026 14:10:570
Report
ASAmit Singh01
FollowJan 02, 2026 14:10:350
Report