Back
असम के मुख्यमंत्री के 'मियां' बयानों पर बहस, सांसद ने मोदी से जवाब मांगा
ASAmit Singh
Feb 20, 2026 05:05:12
Kishanganj, Bihar
असम में विधानसभा चुनावों से पहले मियां मुस्लिमों और अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर बहस तेज हो गई है. विपक्ष विपक्षी पार्टी इसे नफरत की राजनीति बता रहा है, जबकि सत्ताधारी दल इसे अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई का मामला करार दे रहा है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मियां मुस्लिमों पर दिए गए बयानों पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अब किशनगंज से कांग्रेस सांसद डॉ. मुहम्मद जावेद आज़ाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल पूछा है कि क्या पीएम मोदी असम के मुख्यमंत्री को मियां के खिलाफ बोलने का लाइसेंस दे दिया है? डॉ. जावेद ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि संविधान की शपथ लेता है, जिसमें सभी जाति-धर्म के लोगों को बराबरी का अधिकार दिया गया है. लेकिन असम के मुख्यमंत्री बार-बार मियां शब्द का इस्तेमाल कर विवादित बयान दे रहे हैं. सांसद ने कहा कि संविधान के आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें विवादित बयान देने के आरोप में जेल में होना चाहिए था. उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी चुनाव के दौरान जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसी से प्रेरित होकर असम के मुख्यमंत्री ऐसी भाषा अपनाते हैं. डॉ. जावेद ने मांग की कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यह संविधान की भावना के खिलाफ है और समाज में नफरत फैला रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 20, 2026 06:35:060
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 20, 2026 06:34:140
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 20, 2026 06:33:040
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 20, 2026 06:32:450
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 20, 2026 06:32:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 20, 2026 06:31:490
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 06:31:400
Report
0
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 20, 2026 06:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 20, 2026 06:19:400
Report