821101
भभुआ में बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में महिला हुई घायल
Bhabua, Bihar:भभुआ कुदरा बाईपास नहर पथ पर इस्कॉन के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। वहीं घायल महिला की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के मानिकपुर दुघरा गांव निवासी दीनदयाल सिंह की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, ज्योति अपने रिश्तेदार के यहां मरीज को देखने के बाद घर लौट रही थी जब यह दुर्घटना हुई। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवाओं के लिए परंपरा और आधुनिकता का संगम जरूरी, साहित्य-शिक्षा से राष्ट्र नैतिक विकास
Aram Pora, Ganderbal, The Lieutenant Governor Manoj Sinha further said that young generation stands at the confluence of tradition and modernity. He noted that youth have technology in their hands, but their minds seek new purpose. “It is the duty of our writers to connect youth to their cultural roots and to inspire them to think beyond boundaries with a purpose, with a new goal. It is the responsibility of our teachers to provide not only skills but also values, confidence and the courage to the youth to face future challenges. If literature and education go hand in hand, the nation’s progress will be not only material but moral and spiritual as well," he said.0
0
Report
दिल्ली: इमरान मसूद ने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी पर SIT पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मुद्दे पर कहा, "SIT तो है ही नहीं और बार-बार SIT कहा जा रहा है अगर SIT होती तो क्या वे FIR कराते? यह केवल मूर्ख बनाने की बात है। देश में इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं। देश में शिक्षा व्यवस्था चूर हो चुकी है..."0
0
Report
खुँटी में हाथियों का कहर: घर तोड़े, ग्रामीणों में दहशत, मुआवजे की मांग
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के टोर्पा और रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का भारी प्रकोप देखने को मिल रहा है। कहीं हाथियों पर आदमी परेशान कर रहे हैं तो कहीं जंगली हाथी घर छोड़कर अनाज खाने लगे हैं। वहीं एक जंगली हाथी ने रनिया थाना क्षेत्र के उड़िकेल महुआ टोली गांव में विगत देर रात को नेल्सन कोनगाड़ी के मकान को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जंगली हाथी मकान का अल्बेस्टर्स और खिड़की को तोड़ दिया। हाथी के घर पर प्रहार करने पर घर के लोग बाहर निकल आये और गांव में पहुंचकर लोगों को आवाज लगायी। जिसके बाद ग्रामीण जगे और जंगली हाथी को खदेड़कर देर रात कड़ी मशक्कत से सुरक्षित वन क्षेत्र में भगाया। पीड़ित परिवार वन विभाग के कर्मियों को मामले की जानकारी देकर मुआवजा का मांग किया है। जंगली हाथी के द्वारा मकान को तोड़कर नुकसान पहुंचाये जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
बालोतरा में देर रात भीषण हादसा; तेज स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, CCTV सामने
Jaipur, Rajasthan:बालोतरा. बालोतरा में देर रात भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कोर्पियो डंपर से टकराई, घटना का लाइव सीसीटीवी आया सामने...0
0
Report
जोधपुर हाईकोर्ट को बार-बार बम धमकी: जांच एजेंसियाँ अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे हाईकोर्ट परिसर, न्यायालय कक्षों, अधिवक्ताओं के चैंबर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहन तलाशी ली। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद न्यायिक कार्यवाही सामान्य रूप से शुरू कराई गई। हाईकोर्ट में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर कोर्ट परिसर के भीतर तक प्रत्येक व्यक्ति की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नहीं उठते, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों ने जांच एजेंसियों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अक्टूबर 2025 से अब तक जोधपुर हाईकोर्ट को चार बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा ट्रायल कोर्ट, पासपोर्ट कार्यालय, डाकघर और आरटीओ कार्यालय सहित कई सरकारी संस्थानों को भी ई-मेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे जा चुके हैं। हर बार तलाशी के बाद धमकी फर्जी साबित हुई, लेकिन इन घटनाओं से न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था कुछ समय के लिए प्रभावित जरूर होती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बार-बार धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति या गिरोह तक जांच एजेंसियां अब तक क्यों नहीं पहुंच सकी हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि संबंधित ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस का पता लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी जरूरी है, ताकि न्यायिक संस्थानों में दहशत फैलाने की इस साजिश पर स्थायी रूप से रोक लगाई जा सके।0
0
Report
रोहट के भाकरीवाला में राहत शिविर बहिष्कार, ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
Pali, Rajasthan:रोहट के भाकरीवाला में राहत शिविर का बहिष्कार, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीणों ने की तालाबंदी, किसानों व ग्रामीणों का धरना - प्रशासन के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन, ऑनलाइन भूमि सीमांकन में भारी गड़बड़ी का आरोप, गलत सीमांकन से राजस्व कार्य प्रभावित होने का दावा, कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिलने से आक्रोश, ग्रामीणों ने राहत शिविर का किया विरोध, अधिकारियों को शिविर में प्रवेश नहीं करने देने पर अड़े ग्रामीण, रोहट तहसीलदार प्रकाश पटेल मौके पर, ग्रामीणों से कर रहे समझाइश0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन साइबर वज्र से फर्जी कॉल सेंटर भंडाफोर्स: SpiceJet जॉब स्कैम में 4 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: थाना फेस-1 पुलिस ने "ऑपरेशन साइबर वज्र" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए SpiceJet में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर-2 स्थित कॉल सेंटर पर छापेमारी कर चार आरोपियों—सुदेश सिंह, बृजेश भदौरिया, अर्जुन और संदीप कुमार तिवारी—को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 9 डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, 3 बैंक पासबुक (म्यूल खाते) और 4 UPI साउंड बॉक्स बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार थाना फेस-1 द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 159 संदिग्ध खातों और करीब 2500 मोबाइल नंबरों की पड़ताल के बाद इस फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे Quicker.com समेत अन्य वेबसाइटों से नौकरी तलाश रहे लोगों का डेटा हासिल करते थे। इसके बाद खुद को SpiceJet का प्रतिनिधि बताकर कॉल करते और नौकरी का झांसा देकर फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेजते थे। फिर रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम म्यूल खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। ठगी के बाद इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड नष्ट कर दिए जाते थे और नए सिम गरीब व अनजान लोगों के नाम पर हासिल किए जाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह करोड़ों रुपये की साइबर ठगी कर चुका है। इस मॉड्यूल से जुड़ी 20 से अधिक शिकायतें NCRP पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Kotkapura में डेंगू रोकथाम मुहिम का आगाज़; स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किया उद्घाटन
Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਡੈਂਗੂ ਰੋਕਥਾਮ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਆਗਾਜ਼, ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਮੌਸਮ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਡੈਂਗੂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡੇਂਗੂ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗ ਸਭ ਤੋਂ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਸਾਫ਼-ਸਫ਼ਾਈ ਰੱਖ ਕੇ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਇਕੱਠਾ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਕੇ ਡੇਂਗੂ ਵਰਗੀ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਬਚਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ。 ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਕਾਰਣਾਂ, ਲੱਛਣਾਂ ਅਤੇ ਬਚਾਅ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣਗੀਆਂ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਘਰਾਂ, ਕੂਲਰਾਂ, ਗਮਲਿਆਂ, ਟਾਇਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਥਾਵਾਂ 'ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਪਾਣੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਮੱਛਰ ਦੇ ਲਾਰਵੇ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਹਫ਼ਤੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਾਰ ਕੂਲਰਾਂ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਵਾਲੇ ਭਾਂਡਿਆਂ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਕੇ ਸਾਫ਼ ਕਰਨ, ਘਰਾਂ ਦੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਪਾਣੀ ਖੜ੍ਹਾ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇਣ ਅਤੇ ਬੁਖਾਰ ਜਾਂ ਡੇਂਗੂ ਦੇ ਲੱਛਣ ਦਿਖਾਈ ਦੇਣ 'ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਡੇਂਗੂ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇ。0
0
Report
मैनपुरी-गांव की गलियां तालाब में हुई तब्दील विकास कार्यों की खुली पोल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Barnahal, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी के बरनाहल विकासखंड के ग्राम सेमरी में जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है गांव के मुख्य मार्ग एवं गांव की गलियां पूरी तरीके से तालाब में तब्दील हो चुकी है ग्राम वासी नरक की जिंदगी जीने को हो रहे हैं मजबूर गांव के बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही परेशानी बच्चों को स्कूल जाने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान एवं सचिव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में गंदगी फैल रही है, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि युवक एवं किशोरियों के शादी विवाह के लिए लोग तैयार नहीं हो रहे हैं एवं रिश्तेदारों ने भी गांव में आना बंद कर दिया है बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कर गांव को जलभराव से मुक्त कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
भदोही पुलिस ने 210.54 लीटर अवैध शराब समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही पुलिस और एसओजी टीम को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने ओराी ओवरब्रिज के पास से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, आरोपियो के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की 210.54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, बीयर एक रेनॉल्ट क्विड कार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर लग्जरी कार में शराब लेकर बिहार जा रहे थे मुखबिर की सूचना पर थाना औराई और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। बरामद शराब में रॉयल स्टैग, ऑफिसर चॉइस, आफ्टर डार्क और बीयर शामिल है पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गोपीगंज स्थित एक लाइसेंसी अंग्रेजी शराब दुकान से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार में ऊँचे दामों पर बेचते थे पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और लाइसेंसी दुकान संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
जमवारामगढ़ के पास पैंथर की मूवमेंट, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़(जयपुर) जमवाय माता मंदिर के पास पैंथर का मूवमेंट, श्रीरघुनाथ मंदिर के पास पहाड़ी पर चहलकदमी करता नजर आया पैंथर, अचानक पैंथर को देख मंदिर में आए श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप, लोगों की तेज आवाज सुनकर वापस पहाड़ी की ओर दौडा पैंथर, जमवाय माता मंदिर के आसपास लगातार मूवमेंट कर रहा पैंथर, पिछले दिनों भी पैंथर ने किया था बंदरों का शिकार,0
0
Report
Advertisement
आगरा कैंट विवाद: सांसद चाहर ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा और हटाने की मांग की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र चाहर और आरपीएफ जवानों के बीच हुए विवाद ने अब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक रूप ले लिया है। मामले में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर खुद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उनके साथ डीआरएम और आरपीएफ कमांडेंट भी मौजूद रहे। सांसद ने साफ कहा कि सिर्फ माफी या सस्पेंशन से काम नहीं चलेगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा और उन्हें आगरा से भी हटाया जाएगा। दरअसल, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री सामान खरीदने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। महिला को पीछे छूटता देख डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र चाहर ने वॉकी-टॉकी के जरिए ट्रेन रुकवाने के निर्देश दिए, ताकि महिला सुरक्षित ट्रेन में सवार हो सके।लेकिन इसी बीच आरपीएफ कर्मियों ने महिला पर चेन पुलिंग का आरोप लगाते हुए उसे रोक लिया। डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने महिला का पक्ष रखते हुए इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। आरपीएफ जवानों ने डिप्टी एसएस को प्लेटफॉर्म पर घसीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ के चार जवान—मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र—को निलंबित कर दिया। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका। घटना को लेकर रेलवे कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों में भी नाराजगी देखने को मिली。 इसी कड़ी में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर डीआरएम और आरपीएफ कमांडेंट के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सांसद ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल माफी मांग लेने या सस्पेंड कर देने से मामला खत्म नहीं होगा। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और उन्हें आगरा से भी हटाया जाएगा।सांसद ने यह भी कहा कि अगर आरपीएफ के साथ बाहरी लोगों ने भी मारपीट की है तो उनकी भी जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला पुलिस ने सांसद से कहा कि साहब ने आदेश दिया था...। इतना सुनते ही सांसद राजकुमार चाहर नाराज हो गए और पूछा किसने आदेश दिया? नाम बताइए। सांसद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ यह विवाद अब सिर्फ आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों के बीच का मामला नहीं रह गया है। राजनीतिक दखल, विभागीय कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने की मांग के बाद अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है。0
0
Report
शेख इशफाक जाब्बर ने Yar Muqam में विकास योजनाओं की उम्मीद जगाई
Aram Pora, Ganderbal, Jammu and Kashmir United Movement (JKUM) President and former MLA Ganderbal, Sheikh Ishfaq Jabbar, today visited Yar Muqam ganderbal, where several senior citizens and local supporters joined the party. Sheikh Ishfaq Jabbar said he is committed to carrying forward the mission of his late father, Abdul Jabbar, to ensure the overall development of the area, particularly in the fields of education, employment, infrastructure, and youth welfare. He said that the people of Yar Muqam have long remained deprived of basic amenities such as safe drinking water, proper roads, and electricity. He also expressed concern over the rising unemployment in the area, stating that many educated youth, including graduates, postgraduates, and PhD scholars, remain jobless. Urging the people to remain united, Sheikh Ishfaq Jabbar said collective efforts are essential to address the region's long-pending issues. He alleged that several government welfare schemes have failed to reach the area and assured the people that he would take up the matter with the concerned authorities. He further announced that a large public meeting would be organised in the near future to discuss the area's problems in detail and formulate a strategy to address the issues raised by the residents.0
0
Report
बलिया में ट्रेलर पलटने से यातायात बाधित, जाम लग गया
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पर पलट जाने से यातायात बाधित हो गया। बलिया लखनऊ मार्ग पर नसीराबाद के पास देर रात गिट्टी ले जा रहा एक ट्रेलर पलट गया गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वही ट्रेलर पलटने की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों सहित पुलिस सड़क पर गिरे ट्रेलर को हटाने का काम कर रही है।0
0
Report
Advertisement
