Back
NDA सरकार पर बेरोजगारी और वादों को लेकर सांसद मनोज कुमार का हमला; कांग्रेस प्रदर्शन की घोषणा
NJNarendra Jaiswal
Dec 30, 2025 06:22:24
Jasa, Bihar
स्लग - NDA के वादा खिलाफी और बेरोजगारी पर बरसे सांसद मनोज कुमार
NDA सरकार से पूछा- दो लाख रुपये और रोजगार कब? बापू के विरासत को बचाने के लिए 5 जनवरी से कांग्रेस करेगी प्रदर्शन。
वियो - सासाराम सांसद मनोज कुमार ने सर्किट हाउस भभुआ में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनावी वादों की याद दिलाते हुए सवाल किया कि जनता से किए गए दो लाख रुपये देने और रोजगार के वादे अब कहाँ गए? सांसद ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, लाखों शिक्षित युवा सड़कों पर घूम रहे हैं, लेकिन सरकार फैक्ट्री लगाने और रोजगार देने के बजाय चुप बैठी है।
*स्वास्थ्य व्यवस्था और अतिक्रमण पर घेरा*
सांसद ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रखंड स्तर के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जैसी मामूली सुविधा तक उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा, "एक तरफ सरकार गरीबों को बसाने की बात करती है और दूसरी तरफ हजारों लोगों को बेघर किया जा रहा है।"
राजद विधायकों के जदयू के संपर्क में होने के दावे को उन्होंने 'सपना' करार देते हुए कहा कि व्यक्तिगत संपर्क का मतलब दल बदलना नहीं होता।
*मनरेगा और बापू के अपमान पर आंदोलन*
मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने की चर्चा पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता के नाम को मिटाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घोषणा कीया कि कांग्रेस नेतृत्व के आदेश पर 5 जनवरी से बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। उन्होंने संकल्प दोहराया कि बापू की विरासत और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर सिपाही 'तूफान से लड़ने' को तैयार है।
बाइट - मनोज कुमार - सांसद सासाराम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowDec 30, 2025 07:50:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowDec 30, 2025 07:50:450
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 30, 2025 07:49:360
Report
NKNished Kumar
FollowDec 30, 2025 07:47:260
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowDec 30, 2025 07:47:070
Report
AKAtul Kumar
FollowDec 30, 2025 07:46:210
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 30, 2025 07:46:020
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 30, 2025 07:45:430
Report
TCTanya chugh
FollowDec 30, 2025 07:45:100
Report
61
Report
0
Report
0
Report
1
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 30, 2025 07:31:400
Report