Back
मधेपुरा के बिहारीगंज में पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
PKPRASHANT KUMAR1
Dec 30, 2025 07:47:07
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बिहारीगंज थाना क्षेत्र के ठुठा मोड़ पर पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह शव मिलने की सूचना से आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मामला मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना अंतर्गत बिहारीगंज–ग्वालपाड़ा मुख्य मार्ग का है, जहां मंगलवार की सुबह ठुठा मोड़ के समीप पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे राहगीरों ने पुल के पास एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में ठंड से कांपते हुए देखा। ठंड अधिक होने के कारण कुछ लोगों ने मानवीय आधार पर उसे चाय-बिस्कुट देने के लिए दुकान की ओर रुख किया, लेकिन वापस लौटने तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिहारीगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है, क्योंकि उसे पहले भी इलाके में घूमते देखा गया था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है और शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव गृह में सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 30, 2025 09:07:400
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 30, 2025 09:06:430
Report
ASArvind Singh
FollowDec 30, 2025 09:06:190
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowDec 30, 2025 09:05:490
Report
1
Report
PKPankaj Kumar
FollowDec 30, 2025 09:03:210
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowDec 30, 2025 09:02:220
Report
SNSWATI NAIK
FollowDec 30, 2025 09:01:590
Report
ABArup Basak
FollowDec 30, 2025 09:00:010
Report
1
Report
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 30, 2025 08:54:290
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 30, 2025 08:54:11Noida, Uttar Pradesh:पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के बीच मनरेगा कर्मी पहुंचे
0
Report