821109
जिला परिषद अध्यक्ष पति पर लगा झूठा मारपीट का आरोप
Bihar:जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के पति पर मारपीट का झूठा आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बताया कि यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। जिस दिन कथित घटना हुई, उस दिन न तो जिला परिषद अध्यक्ष और न ही उनके पति घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पेट्रोल-डीजल संकट पर बीजेपी-कांग्रेस भिड़ंत, मन की बात के लिए EV-आंदोलन तेज
Jaipur, Rajasthan:वैश्विक संकट के कारण पेट्रोल डीजल को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में सियासी तल्खी बढ़ने लगी है। प्रदेश बीजेपी 'मेरा भारत–मेरा योगदान' अभियान से कांग्रेस के आरोपों पर जवाबी हमले की रणनीति शुरू कर रही है. बीजेपी ने इस रविवार को पीएम मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम में सुनने आने वाले पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग नहीं करने के लिए कहा है। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता EV अर्थात इलेक्ट्रिक वाहन, ई-रिक्शा, साइकिल, पैदल या वाहन पूलिंग से पहुंचेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी साइकिल से प्रदेश कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया गया है। देश और प्रदेश में पेट्रोल-डीजल तथा गैस की कमी को देखते हुए कांग्रेस-बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप की सियासत चल रही है. कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है. वहीं बीजेपी ''मेरा भारत–मेरा योगदान'' के जरिए करारा जवाब देने की तैयारी कर रही है. बीजेपी इस अभियान में राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी को लेकर नया राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में है. पार्टी अब इसको सरकारी पहल के रूप में नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्रहित से जोड़ना चाह रही है. यही वजह है कि लोगों में आर्थिक प्रबंधन, मितव्ययता और संसाधनों के सही उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मन की बात कार्यक्रम से इसकी शुरूआत कर रही है. राजनीतिक दृष्टि से भी बीजेपी इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “आत्मनिर्भर भारत” और “लोकल फॉर वोकल” की सोच को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में है. मन की बात कार्यक्रम से पार्टी इसे बूथ और मंडल स्तर तक ले जाकर जनता से सीधे संवाद की रणनीति पर काम कर रहा है. बीजेपी नेता मानते है कि अभी अंतरराष्ट्रीय हालातों में देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी सोच और संसाधनों के संरक्षण का संदेश बता रहे हैं. इसके तहत डीजल, पेट्रोल और गैस की बचत पर विशेष फोकस किया गया है. पार्टी कार्यकर्ताओं को कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग और ई-वाहनों को बढ़ावा देने जैसे उपायों को जनसाधारण तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देकर अनावश्यक यात्रा और ईंधन खर्च को कम करने की बात कही जा रही है. पार्टी कार्यालयों में ऊर्जा और ईंधन की खपत में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का भी टारगेट तय किया गया है. बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि अभियान का मकसद केवल ईंधन बचत नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, विदेशी मुद्रा की बचत और स्वदेशी सोच को बढ़ावा देना भी है. पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए आमजन को भी वैकल्पिक और स्वच्छ परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी. बगड़ी ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और आमजन को भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा, साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, भारत में पर्यटन को प्राथमिकता देने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने का भी आह्वान किया. बगड़ी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने होंगे. बगड़ी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है. खाड़ी देशों बनें युद्ध के हालातों के बीच जब देश वैश्विक आर्थिक और ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। उस समय विपक्ष राष्ट्र को प्रथम मान कर साथ देने की बजाए, राजनीति रोटियां सेंकने में लगा है. लोकतंत्र का दुर्भाग्य है विपक्ष हमेशा देश विरोधी ताकतों के समर्थन में खड़ा रहा है. लेकिन देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हाथों में है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है. दूसरी ओर मन की बात कार्यक्रम संयोजक मोतीलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में 40 हजार से ज्यादा बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना जाता है. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल के वाहनों का उपयोग बंद करेंगे तो यह अच्छी पहल होगी. हमने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी साइकिल पर मन की बात सुनने कार्यालय आने का आग्रह किया है। हालांकि मुख्यमंत्री पहले से ही ईवी वाहन का उपयोग कर रहे हैं।0
0
Report
जैन साध्वियों की मौत के विरोध में हाडोती में भारी आक्रोश, मौन जुलूस
Kota, Rajasthan:जैन साध्वियों की मौत पर हाडोती में आक्रोश, कोटा-रामगंजमंडी में मौन जुलूस कोटा। मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में दो जैन साध्वियों की असमय मौत के विरोध में रविवार को हाडोती अंचल सुलग उठा। कोटा, इटावा और रामगंजमंडी सहित विभिन्न तहसीलों में सकल जैन समाज द्वारा विशाल मौन जुलूस निकाला गया। रामगंजमंडी में समाज के सैकड़ों लोग हाथों में तख्तियां और बैनर थामे शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरे। इस दौरान समाज ने गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जैन समाज के पदाधिकारियों ने मांग की है कि देश भर में पैदल विहार करने वाले संत-साध्वियों की सुरक्षा हेतु विशेष पुख्ता इंतजाम किए जाएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।0
0
Report
बूंदी में स्वच्छ बूंदी अभियान तेज, सीएमएचओ वार्डों में निरीक्षण शुरू
Jaipur, Rajasthan:बूंदी स्वच्छ बूंदी अभियान को रफ्तार देने अलसुबह सड़कों पर उतरे सीएमएचओ बूंदी, 25 मई। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में चल रहे स्वच्छ बूंदी अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर सोमवार अलसुबह अपने आवंटित वार्डों में पहुंचे और सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, जल निकासी, कचरा निस्तारण और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का जायजा लिया। कमियां मिलने पर नगर परिषद कार्मिकों को सुधार के निर्देश दिए। डॉ. सामर ने कहा कि बूंदी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है तथा अभियान के तहत नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
ओंकारेश्वर मंदिर में ट्रस्ट कर्मचारियों की मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Khandwa, Madhya Pradesh:ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों का मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिसने मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा, सहायता और सुरक्षा के लिए रखे गए कर्मचारियो की श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अभद्रता ने न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि ओंकारेश्वर मंदिर की छवि को धूमिल किया है। इस मामले पर जिला कलेक्टर ने मंदिर ट्रस्ट के पास कर्मचारियों और एक सुपरवाइजर की सेवा समाप्त कर दी है। यह वीडियो रविवार शाम का है इसमें लाल टीशर्ट पहने युवक ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी हैं। ये लोग देश भर से ओम्कारेश्वर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन, सहायता और सुरक्षा करने के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त किए गए हैं। लेकिन देखिए यह लाल शर्ट वाले कर्मचारी श्रद्धालुओं से किस तरह से मारपीट कर रहे हैं देखते ही देखते एक दो नहीं बल्कि 6 से ज्यादा कर्मचारी हाथ और लाठि डंडे से टूट पड़े हैं। श्रद्धालु के साथ आई महिलाएं बीच बचाव करने की कोशिश कर रही है लेकिन वह भी बेबस है। श्रद्धालु हरियाणा से दर्शन करने आए थे। इस पूरी व्यवस्था में पुलिस वाले कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं जो कि बड़ा सवाल खड़ा करता है। ओंकारेश्वर में दर्शन के लिए झूला पुल की ओर से रास्ता वन वे किया गया है श्रद्धालु दूसरे रास्ते से जाने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर के कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हुआ जो मारपीट में बदल गया। माता थाना इंचार्ज अनोक सिंह सिंधिया से जब इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि घटना के बाद हमारे पुलिस जवान मौके पर पहुंचे थे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई अपराध दर्ज नहीं करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सी सी टीवी फुटेज के आधार पर श्रद्धालुओं से मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने मंदिर ट्रस्ट के पास कर्मचारियों और एक सुपरवाइजर की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं। इस समय अधिक मास चल रहा है प्रतिदिन हजारों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं, खासकर शनिवार और रविवार के दिन औसत से ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं लेकिन ऐसे मौके पर भी पुलिस की गैर मौजूदगी कई सवाल खड़े करती है। इस घटना से यही लगता है कि पुलिस ने भी मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा छोड़ दिया है। बाहार से आने वाले श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर मंदिर में की ओर से दर्शन के लिए लगाई गई व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है यदि किसी श्रद्धालु ने नियम तोड़ भी दिया है तो मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों की जिम्मेदारी उसे समझाने की है ना की मारपीट करने की। यदि श्रद्धालु भी कोई बदतमीजी या मारपीट करता है तो इसकी शिकायत पुलिस से करना चाहिए ना कि खुद ही लाठी डंडे लेकर उसके साथ मारपीट करे। मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल इन्हें कार्य मुक्त कर दिया गया है लेकिन मामले की पूरी जांच की जाएगी कहीं किसी के साथ अन्याय नहीं होने का ध्यान रखा जाएगा। बाइट, राव पुष्पेंद्र सिंह प्रमुख ट्रस्टी ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट0
0
Report
अलवर में बिहार युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच तेज
Alwar, Rajasthan:अलवर में बिहार निवासी एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से अलवर में रहकर मजदूरी कर रहा था। जानकारी के अनुसार दीपक अलकापुरी क्षेत्र के पास स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में काम करता था और आसपास ही निवास करता था। रविवार देर शाम उसका शव संदिग्ध हालात में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद सोमवार को परिजन अलवर पहुंच गए। मृतक के चाचा मंटू कुमार सिंह ने बताया कि दीपक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था और उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
बदगाम विधायक Aga Syed Muntazir Mehdi ने CM से Muharram 2026 लिए तैयारी पर चर्चा
Aram Pora, Ganderbal, MLA Budgam, Aga Syed Muntazir Mehdi today called on Chief Minister Omer Abdullah and discussed various issues pertaining to the Budgam constituency, including arrangements ahead of Muharram, 2026. The Chief Minister assured all possible support and necessary assistance for ensuring smooth and peaceful observance during the holy month.0
0
Report
Advertisement
डीसी ने बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया
Nuh, Haryana:परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा व अन्य सुविधाओं का लिया जायजा। डीसी अखिल पिलानी ने सोमवार को जिला के गांव नीमका एवं बिछौर से गुजर रहे बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की तथा श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध होती रहें। इसी उद्देश्य से उन्होंने आज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मार्ग पर लगाए गए पानी के टैंकरों की जांच की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि टैंकर खाली होते ही तुरंत दोबारा भरवाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को पेयजल की कमी का सामना न करना पड़े। डीसी ने बताया कि जिला नूंह क्षेत्र में आने वाले परिक्रमा मार्ग पर लगभग 15 स्थानों पर पेयजल के लिए टैंकर लगाए गए हैं तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें लगातार भरवाया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रशासन द्वारा थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। डीसी ने कहा कि उन्होंने पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की मौके पर जाकर समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा समाप्त होने तक सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू रूप से संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं का जिले में पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ स्वागत किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं ग्रामीण भी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं, जो सराहनीय है। डीसी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए नियमित रूप से पानी पीते रहें तथा अपनेHealth का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई हैं। स्कूलों, मंदिरों एवं प्रमुख पड़ाव स्थलों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि मोबाइल स्वास्थ्य टीमों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग के आसपास दो एंबुलेंस 24 घंटे तैनात की गई हैं। गांव बिछौर स्थित मंदिर एवं गांव नीमका में चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा गांव बिछौर में बनाए गए विश्राम स्थल पर शौचालय, साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित की जा रही हैं।0
0
Report
अनंतनाग पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ नष्ट किया; ड्रग्स के खिलाफ कड़ा संदेश
Aram Pora, Ganderbal, In compliance with the directions of the Hon’ble Court, Anantnag Police today carried out the destruction of a large quantity of seized contraband substances at Lassipora, Pulwama. The disposal process was conducted in a transparent and secure manner under the supervision of a duly constituted committee, strictly adhering to legal procedures and prescribed norms. This action reaffirms the firm commitment of Anantnag Police to curb the menace of drug abuse and trafficking in society. The contraband destroyed comprised a total of *522 kilograms* of narcotic substances, along with psychotropic drugs, including: Poppy Straw – 240.015Kgs Charas – 59.198 Kgs Bung Boosa – 154.984 Kgs Ganja – 63.582 Kgs Cannabis powder and leaves – 4.245 Kgs. Brown Sugar – 0.63 grams These substances were seized in multiple cases registered across the district and were destroyed following due legal sanction. This decisive action underscores the relentless efforts of Anantnag Police in combating drug trafficking and substance abuse. By destroying such a significant quantity of narcotics, the Police send a strong message of zero tolerance against drugs and reiterate their resolve to safeguard the youth and the community from the harmful effects of addiction. Anantnag Police remains committed to working in close coordination with the public to build a drug-free society and urges citizens to continue extending their cooperation by sharing any information related to drug peddling or abuse.0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने CBI को जांच सौंपी; ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL (MADHYA PRADESH): ANKUR PANDEY (BHOPAL ALLEGED DOWRY DEATH CASE’S VICTIM FAMILY’S ADVOCATE) ON SUPREME COURT VERDICT IN BHOPAL ALLEGED DOWRY DEATH CASE भोपाल: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके परिवार के वकील अंकुर पांडे ने कहा, "ट्विशा शर्मा केस तीनों अदालतों में सूचीबद्ध था। एक ट्रायल कोर्ट में, एक हाई कोर्ट में और एक सुप्रीम कोर्ट में। पहली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। पीड़ित परिवार, आरोपी परिवार और राज्य द्वारा काफी बहस के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए और मामले को यह कहते हुए निपटा दिया कि CBI तुरंत इस मामले को अपने हाथ में लेगी और पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि आरोपी और पीड़ित के परिवार मीडिया को साक्षात्कार न दें... राज्य सरकार ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम ज़मानत को भी चुनौती दी है। इस मामले में, गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया गया है, लेकिन पीड़ित के पिता ने भी कुछ अन्य आधारों पर अग्रिम ज़मानत के आदेश को चुनौती दी है... यह मामला 27 मई को दोपहर 2.30 बजे सूचीबद्ध है..."0
0
Report
Advertisement
झारखंड: SUCI के धरना-प्रदर्शन में मजदूर, किसान, महिलाएं और युवाओं के मुद्दे उठे
Ranchi, Jharkhand:रांची के लोकभावन स्थित धरना स्थल पर आज SUCI कम्युनिस्ट झारखंड की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राज्य कमेटी सदस्य विमल दास ने किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर मजदूरों, किसानों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। विमल दास ने कहा कि झारखंड में मजदूरों का शोषण हो रहा है, किसान बदहाल हैं, महिलाओं पर उत्पीड़न बढ़ रहा है और युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। साथ ही जल, जंगल और जमीन को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर संगठन राज्यपाल से मिलने पहुंचा है, ताकि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में drei लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्ती नहीं की जा रही है। सरकार स्थायी कार्यों को मानदेय पर काम कराने वालों से करा रही है। आंगनबाड़ी समेत कई कर्मचारी सरकारी काम करने के बावजूद सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि “मंईयां योजना” नौकरी का विकल्प नहीं हो सकती, युवाओं को रोजगार और स्थायी नौकरी चाहिए। विमल दास ने यह भी आरोप लगाया कि सौंदर्यीकरण और विकास के नाम पर लोगों को उजाड़ा जा रहा है और पूंजीपतियों को जमीन देने के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है, जबकि राज्य सरकार योजनाओं के नाम पर लोगों को उलझाए हुए है。 उन्होंने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी और रिजल्ट लंबित रहने जैसे मुद्दों को भी उठाया। विमल दास ने कहा कि यदि सरकार समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचेगा। उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता की ताकत सबसे बड़ी ताकत होती है。 प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आम जनता से आंदोलन से जुड़ने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। उनका कहना था कि जनता को जागरूक कर बड़े आंदोलन की तैयारी करना ही इस धरना का मुख्य उद्देश्य है。0
0
Report
धुल्कोट में पेयजल संकट: आदिवासी बच्चे गहरे कुएँ से पानी लाने को मजबूर
Noida, Uttar Pradesh:BURHANPUR (MADHYA PRADESH): TRIBAL CHILDREN RISK LIVES TO FETCH WATER FROM DEEP WELL AMID SEVERE WATER CRISIS IN DHULKOT AREA0
0
Report
Metro Monday: सिरसा ने दिल्ली मेट्रो से ईंधन बचाने की पहल की
New Delhi, Delhi:मेट्रो मंडे के तहत मेट्रो का इस्तेमाल कर दफ्तर पहुंचे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा। सिरसा ने कहा कि Metro Monday अभियान के तहत आज दूसरे सोमवार भी मैं दिल्ली मेट्रो और बस से सफर कर ऑफिस पहुँचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान का मकसद सिर्फ एक दिन का सफर नहीं, बल्कि एक अच्छी आदत को बढ़ावा देना है। यह छोटे-छोटे बदलाव मिलकर बड़े परिणाम लाते हैं। आइए, हम सब हफ्ते में कम से कम एक दिन Metro, Bus या दूसरे Public Transport का इस्तेमाल कर ईंधन बचाने के साथ-साथ दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में भी अपना योगदान दें।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में लू का प्रकोप जारी, अधिकतम तापमान 45°C से ऊपर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में लू का प्रकोप जारी है, जहाँ आज कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45°C से ऊपर पहुँच गया है।0
0
Report
भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे पुलिया पर झूला ट्रक कंटेनर हादसा, चालक सुरक्षित
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा, मांडल- नानक पूरा के समीप नेशनल हाईवे पुलिया से झुला ट्रक कंटेनर, पुलिया की दीवार तोड़ झूला ट्रक कंटेनर, दुर्घटना में बाल -बाल बची चालक की जान, सूचना के बाद नानकपुरा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सहित जाब्ता पहुंचा मौके पर, झूले ट्रक कंटेनर को दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से हटाया, झूले ट्रक कंटेनर में फंसे चालक को भी सुरक्षित निकला बाहर, चित्तौड़ से जयपुर की तरफ जा रहा था ट्रक कंटेनर, घटना में किसी हताहत की नहीं है सूचना, बाधित यातायात कराया सुचारू0
0
Report
DK शिवाकुमार का दिल्ली दौरा: क्या बनेंगे राजनीतिक संकेत?
Noida, Uttar Pradesh:DEVANHALLI, BENGALURU RURAL (KARNATAKA): DK SHIVAKUMAR (KARNATAKA DEPUTY CM) ON HIS UPCOMING DELHI VISIT "मुझे जाना ही होगा, है ना? हाँ, मैं जा रहा हूँ (दिल्ली)। कुछ स्थितियों में, इंसान को जाना ही पड़ता है, इसलिए मैं दिल्ली जा रहा हूँ।"0
0
Report
Advertisement
