Back
जहानाबाद में राजद विधायक के खिलाफ भारी प्रदर्शन; तेजस्वी यादव के ख्वाब पर संकट
MKMukesh Kumar
Oct 08, 2025 09:11:21
Jehanabad, Bihar
बिहार में सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए जहानाबाद से एक बड़ी चुनौती खड़ी होती नजर आ रही है। जहानाबाद में राष्ट्रीय जनता दल के भीतर जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है और यह नाराज़गी किसी और से नहीं, बल्कि स्थानीय विधायक सुदय यादव के खिलाफ है। टिकट बंटवारे की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले, जहानाबाद की सड़कों पर राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए साफ शब्दों में कहा कि वे अब किसी भी कीमत पर सुदय यादव को समर्थन नहीं देंगे। नाराज कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों रोषपूर्ण प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी कर सैकड़ो कार्यकर्ता पटना रवाना हो गए। तेजस्वी से बैर नहीं, सुदय तेरी खैर नहीं जैसे नारों के जरिए उन्होंने यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी नेतृत्व से उनका कोई विरोध नहीं है, लेकिन वे अपने विधायक से बेहद असंतुष्ट हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सुदय यादव को टिकट न देकर किसी स्थानीय और ज़मीनी कार्यकर्ता को मौका दे। उनका आरोप है कि विधायक के कार्यकाल में विकास कार्य ठप रहे हैं और जनता में उनकी पकड़ लगातार कमजोर हुई है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी ऐलान किया है कि वे अपने विरोध को अब राजधानी पटना तक ले जा रहे है, जहां वे पार्टी नेतृत्व से सीधी मुलाकात कर सुदय यादव के टिकट पर पुनर्विचार की मांग करेंगे। बताते चले कि यह पहली बार नहीं है जब सुदय यादव के खिलाफ आवाज़ उठी हो। जब तेजस्वी यादव ने अपनी बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से की थी, तब भी स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही विरोध किया था। उस वक्त भी नाराज़गी के स्वर खुलेआम सुनाई दिए थे। जो अब और तेज हो गए हैं। व्यवहारहाल जहानाबाद की इस स्थिति ने राजद नेतृत्व के लिए संकट की घंटी बजा दी है। एक तरफ तेजस्वी यादव राज्यभर में खुद को सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं, तो दूसरी ओर पार्टी के भीतर इस तरह की फूट उनकी रणनीति को कमजोर कर सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDShankar Dan
FollowDec 07, 2025 10:04:210
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 07, 2025 10:04:030
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 07, 2025 10:03:260
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 07, 2025 10:03:100
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 07, 2025 10:02:460
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 07, 2025 10:02:350
Report
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 07, 2025 10:02:190
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 07, 2025 10:02:050
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 07, 2025 10:01:440
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 07, 2025 10:01:300
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 07, 2025 10:01:190
Report
0
Report
0
Report