Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

आसपुर के वसुंदर बड़ी मंदिर से चार किलो चांदी चोरी, इलाके में दहशत

ASAkhilesh Sharma
Oct 08, 2025 12:21:49
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र के वसुंदर बड़ी कस्बे में बीती रात चोरों ने गातोड जी एवं राधाकृष्ण मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चार किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए, जिनमें दो बड़े नाग, दो छोटे नाग, दो बड़े चतर, चांदी नारियल, दो चांदी कटोरी, चांदी के दो मुकुट शामिल हैं। घटना की जानकारी सुबह 6 बजे पुजारी गोपाल दास वैष्णव के पूजा करने पहुंचे पर मिली; देखा कि ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी; ASI भगवत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी. ग्रामीणों ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और चोरों के हौसले बुलंद हैं; उन्होंने मंदिरों में चोरी के खुलासे की मांग की है. पूर्व में बस स्टेंड के सामने सुने मकान और डीएसपी ऑफिस के पास हुई चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSanjay Mohapatra
Oct 08, 2025 14:20:57
Puri, Odisha:ମୁକ୍ତାକାଶ ରଙ୍ଗମଞ୍ଚରେ ଜମିବ ତିନି ଦିନିଆ କୁମାର ଉତ୍ସବ।ଚଳିତ କୁମାର ଉତ୍ସବ ସମିତି ପକ୍ଷରୁ ୮ରୁ ୧୦ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସାଂସ୍କୃତିକ ସମାରୋହରେ ଆକର୍ଷଣ ସାଜିବ ପାରମ୍ପରିକ ମେଢ଼ ନୃତ୍ୟଠୁ ନେଇ ଓଡ଼ିଶୀ ନୃତ୍ୟ।ମାହାରୀଠୁ ନେଇ ମାଲଖମ୍ବ।ପୁଣି ଶେଷ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ସଂଗୀତରେ ଭିଜାଇବେ କଣ୍ଠଶିଳ୍ପୀ ଇରା ମହାନ୍ତି।ମଞ୍ଚସ୍ଥ ହେବ ‘କଳାପାହାଡ଼’।କୁମାର ଉତ୍ସବ ସମିତି ପକ୍ଷରୁ ପୂଜାପନ୍ଡା କନଭେନସନରେ ଆୟୋଜିତ ୫୮ତମ କୁମାର ଉତ୍ସବ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ସମ୍ପର୍କରେ ଦିଆଯାଇଛି ସୂଚନା।ଏହି ଅବସରରେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର କୁମାର ଓ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର କୁମାରୀ ଫଳାଫଳ ଘୋଷଣା ହୋଇଛି।ସେଣ୍ଟ ଜାଭିୟର୍ସ ହାଇସ୍କୁଲର ଲଗ୍ନଲୋକିତ ତ୍ରିପାঠୀ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର କୁମାର ଏବଂ ଡିଏଭି ପବ୍ଲିକ ସ୍କୁଲର ଅରୋଶିଖା ରଥ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର କୁମାରୀ ମୁକୁଟ ଜିତିଛନ୍ତି।ଏଥିସହ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ବିଭିନ୍ନ କ୍ଷେତ୍ରରେ ପାରଦର୍ଶିତା ଅର୍ଜନ କରିଥିବା ବ୍ୟକ୍ତିବିଶେଷଙ୍କୁ ସମ୍ବଦ୍ଧିତ କରାଯିବ।ତେବେ ୮ରେ ମେଢ଼ ନୃତ୍ୟ, ମାହାରୀ ନୃତ୍ୟ, ସମ୍ବଲପୁରୀ ନୃତ୍ୟ, କୁଆଁର ପୁନେଇଁ ଜହ୍ନ ନୃତ୍ୟ ବିଚିତ୍ରା, ମାଲଖମ୍ବ, ଓଡ଼ିଶୀ ନୃତ୍ୟ ପରିବେଷିତ ହେବା।୯ ତାରିଖରେ ମାହାରୀ, ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରମ୍ପରାକୁ ନେଇ ଫ୍ୟୁଜନ, ସମ୍ବଲପୁରୀ, ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥାଷ୍ଟକମ, ପାଇକ ଆଖଡ଼ା ନୃତ୍ୟ ସହ ଆକର୍ଷଣ ଆୟୋଜକ ଅନୁଷ୍ଠାন ଦ୍ବାରା ପ୍ରସ୍ତୁତ ନାଟକ ‘କଳା ପାହାଡ଼’।୧୦ ତାରିଖରେ ମାହାରୀ ନୃତ୍ୟ ସହ ଇରା ମହାନ୍ତି ଓ ସାଥୀ କଳାକାର ସଂଗୀତ ପରିବେଷଣ କରିବେ |ଅନୁଷ୍ଠାନର କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ସଭାପତି ରାଜେଶ ମିଶ୍ର, ଚକ୍ରଧର ମହାପାତ୍ର, ସାଧାଣଣ ସମ୍ପାଦକ ସ୍ବାଧୀନ କୁମାର ପଣ୍ଡା ପ୍ରମୁଖ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Oct 08, 2025 14:19:43
Fatehpur, Uttar Pradesh:स्लग- फैक्टरियों के दूषित पानी से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल हुई बर्बाद, भुखमरी की कगार पर ग्रामीण फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बताया जा रहा है कि कोराई, चितौरा, डोढियाही और चकबोखारी गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल नाले के गंदे पानी की चपेट में आकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरियों से निकलने वाला जहरीला पानी बिना ट्रीटमेंट के सीधे नाले में छोड़ा जा रहा है, जिससे खेतों में सिंचाई के दौरान वही दूषित पानी फसलों में पहुंच गया और कुछ ही दिनों में फसलें सूखकर नष्ट हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में किसान विकास भवन पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर फसल का मुआवजा दिलाने और नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को कब्जा मुक्त कराने की मांग की, किसानों ने यह भी कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे, गांवों में दूषित पानी से न केवल फसलें प्रभावित हो रही हैं, बल्कि पीने का पानी भी प्रदूषित हो गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा मेहनत से फसल उगाई थी, लेकिन अब सारा मेहनताना मिट्टी में मिल गया।
2
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Oct 08, 2025 14:18:56
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर में नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण रामनगर में बुधवार को आगामी दीपावली को लेकर नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से नगर पालिका के बाहर अस्पताल को जाने वाली सड़क पर दोनों ओर बनाए गए फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की इस दौरान अतिक्रमण हटाने गई टीम की कुछ अतिक्रमणकारियों के साथ नोंक-झोंक भी हुई मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि नगरपालिका के सामने सड़क पर अतिक्रमण के चलते एंबुलेंस एवं दमकल विभाग की गाड़ियां निकालने में काफी परेशानियां होती थी उन्होंने कहा कि आगामी दीपावली पर्व को लेकर यहां पर कुछ लोगों द्वारा अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगाई जा रही थी जिन्हें आज हटाने की कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि नगरपालिका के बाहर सड़क किनारे बनाए गए फुटपाथ के दोनों ओर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण किसी को भी नहीं करने दिया जाएगा यदि कोई करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तो वहीं उन्होंने मुख्य बाजार में भी इस प्रकार के अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई करने की बात कही है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Oct 08, 2025 14:18:15
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Oct 08, 2025 14:18:02
Chapra, Bihar:सारण में 20 रुपए के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार सारण जिले के रिवीलगंज थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर गाँव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गाँव के रहने वाले मनोज राय की हत्या उनके ही पड़ोसी राजन नट ने कर दी。 जानकारी के अनुसार, राजन नट ने शराब पीने के लिए मनोज राय से 20 रुपए की मांग की थी। मनोज द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर गुस्से में आकर उसने गोली चला दी, जो सीधे मनोज के सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल मनोज राय को पुलिस और स्थानीय लोग सदर अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रामपुकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजन नट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हथियार और खोखा भी बरामद किया है, जिसे एफएसएल टीम ने जब्त कर लिया。 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीड ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 08, 2025 14:17:51
Jaipur, Rajasthan:‘सहकार सदस्यता अभियान’-ब्लॉक स्तर तक प्रभारी अधिकारी किए जाएंगे नियुक्त, प्रतिदिन ली जाएगी प्रगति रिपोर्ट जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने सहकारिता सदस्यता की समीक्षा की. इस दौरान प्रदेश में 2 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा ‘सहकार सदस्यता अभियान’ प्रदेश में सहकारिता का नेटवर्क अधिक मजबूत करने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से पूरी क्षमता और ऊर्जा से प्रयास कर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अभियान की सफलता से राज्य का सहकारी आन्दोलन सशक्त होगा और बड़े स्तर पर लोग सहकारिता से जुड़ी योजनाओं से लाभान्वित हों. आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहकारी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की मंशा है कि सहकारी आन्दोलन की गांव-ढ़ाणी तक पहुंच हो और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हों। राज्य सरकार भी इस कार्य में पूरा सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं。 नोट- इस खबर की feed 2c में attached है
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Oct 08, 2025 14:17:41
Purnia, Bihar:पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज पूर्णिया में प्रेस वार्ता करते हुए सीट बंटवारे को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में राजद अगर नेतृत्व की बात करती है तो उन्हें बड़ा दिल दिखाना चाहिए । राजद को 100 से नीचे सीट लेना चाहिए शेष सीट कांग्रेस , माले और वीआईपी में बांट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। उनको ज्यादा से ज्यादा सीट मिले। खासकर सीमांचल में कांग्रेस को अधिक सीट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बगैर इंडिया गठबंधन का कोई वजूद ही नहीं है। वहीं पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह ना तो तीन में है ना तेरह में। उनकी क्या बात करते हैं। वह तो इस इंतजार में है कि दूसरे दल से नेता आएंगे तो वह उसको टिकट देंगे । वही पप्पू यादव ने एनडीए पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि एनडीए में आपस में ही फुट है। भाजपा ना तो चिराग पासवान को तवज्जो दे रही है ना ही जदयू को। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा को पिछले दरवाजे से सत्ता तक पहुंचाना चाहती है。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 08, 2025 14:17:16
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरडीह मोड़ के समीप वाहन जॉच के दौरान पिकअप वैन में लोड लगभग 15 क्विंटल चोरी के केबल पकड़ी गई है। मामले में तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। सर्किल इंस्पेक्टर शाजिद हुसैन ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन निरसा बेनगाड़िया की ओर से गोविंदपुर साहेबगंज रोड की ओर आ रही थी। इसी क्रम में शंकरडीह मोड़ में गश्ती दल ने पिकअप को रोकवाया जिसमें भारी मात्रा में LT केबल लोड था, जिसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। गश्ती दल के द्वारा पूछे जाने पर कोई कागजात नहीं दिखाया गया। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम रोहित कुमार बताए, जबकि दो अन्य रंजीत कुमार और पिंटू कुमार थे। तीनों धराडीह थाना चांदन जिला बांका बिहार के रहने वाले बताए गए। वाहन मालिक कार्तिक राय के कहने पर एमपीएल OP के अंतर्गत रांगामाटी गांव के नजदीक झाड़ी में केबल था। रांगामाटी के एक व्यक्ति द्वारा पिकअप में लोड किया गया था जिसे बहु बाजार सेन्ट्रल कोलकाता पहुँचना था। मामले में अन्य लोग भी शामिल बताए गए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top