Back
जमुई में मतदान केंद्र के पास दो समुदायों के बीच झड़प, हालत नियंत्रण में
ANAbhishek Nirla
Nov 11, 2025 15:39:26
Jamui, Bihar
जमुई: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान मंगलवार को जमुई जिले के जमुई विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। यह घटना झुंडों गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 381 और 382 पर हुई। झड़प के दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी में शामिल एक अधिकारी पर पैसे लेकर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर स्थानीय लोग उग्र हो गए और कथित रूप से उस पोलिंग अधिकारी को बंधक बनाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही दूसरे समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई।
इस पत्थरबाजी में झुंडों गांव निवासी विशाल कुमार को चोटें आईं, वहीं दूसरे पक्ष से हैदर मियां के पुत्र मिट्ठू मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।
जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। झुंडों गांव में मतदान केंद्र के बाहर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई थी, जिसे तत्काल नियंत्रित कर लिया गया। मौके पर एसडीपीओ और एसडीओ लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। फिलहाल माहौल पूरी तरह शांत है।”
वहीं, जमुई के जिलाधिकारी श्री नवीन ने बताया कि,“किसी छोटे विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया। फिलहाल कोई तनाव नहीं है और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।”इसी बीच, खैरा प्रखंड के चांगोंडीह गांव में बूथ कैप्चरिंग की अफवाह फैलने से अफरा-तफरी मच गई थी। बताया गया कि मतदान केंद्र संख्या 318 का दरवाजा कुछ समय के लिए बंद था, जिसे लेकर लोगों ने गलतफहमी में बूथ कैप्चरिंग की बात कही।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाधिकारी श्री नवीन ने स्पष्ट किया कि,“चांगोंडीह के बूथ संख्या 318 पर दरवाजा बंद जरूर था, लेकिन मतदान प्रक्रिया अंदर वेब कैमरे की निगरानी में चल रही थी। किसी प्रकार की बूथ कैप्चरिंग या गड़बड़ी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पूरा मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।”प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowNov 11, 2025 17:02:310
Report
ADAnup Das
FollowNov 11, 2025 17:02:12Krishnanagar, West Bengal:কৃষ্ণনগর মাজদিয়া গেদে রাজ্য সড়কে কৃষ্ণনগর লাগোয়া গোদাডাঙা বাইপাস এ নাকা চেকিং চলছে আজ রাতে,সব গাড়ি চেকিং করছে রাজ্য পুলিশ,লালকেল্লায় ঘটনার পর পুলিশের তৎপরতা চোখে পড়ার মত।
0
Report
BMBiswajit Mitra
FollowNov 11, 2025 17:01:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 11, 2025 16:47:56Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP MLA TARVINDER SINGH MARWAH LEADS A CANDLE MARCH OVER DELHI CAR BLAST INCIDENT TARVINDER SINGH MARWAH (BJP)
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 11, 2025 16:47:410
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 11, 2025 16:47:250
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 11, 2025 16:47:120
Report
DRDivya Rani
FollowNov 11, 2025 16:46:580
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 11, 2025 16:46:460
Report