Back
अरुण भारती का होली मिलन: जमुई दौरे में NDA को मजबूती
ANAbhishek Nirla
Mar 01, 2026 10:49:53
Jamui, Bihar
जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण भारती रविवार को क्षेत्रीय दौरे के दौरान शहर पहुंचे, जहां द्वारिका विवाह भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान सांसद अरुण भारती कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रंग-गुलाल उड़ाते, ढोलक की थाप पर झूमते और होली गीत गाते नजर आए। होली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया तथा आपसीएकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, लोजपा नेता रविशंकर पासवान, चंदन सिंह, राहुल भावेश, राहुल रंजन, शिबू सिंह, गौतम पासवान एवं मिथलेश पासवान सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सांसद अरुण भारती ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर गठबंधन को 202 सीटों पर जीत मिली है, जिसके लिए उनका आभार व्यक्त करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना तथा सबको साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार है, लेकिन उम्मीदवार और रणनीति पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाता है। निर्णय होते ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं की आपात बैठक यह संकेत देती है कि उन्हें जनता के रुख का अंदाजा हो गया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में खड़ी है और विपक्ष की राजनीति अब असर खो रही है। शराबबंदी कानून पर सांसद ने कहा कि सरकार समय-समय पर सभी नीतियों की समीक्षा करती है ताकि उनके लाभ और हानि का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि समीक्षा की प्रक्रिया का स्वागत किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे नीतियों को और प्रभावी बनाने का अवसर मिलता है। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। बाइट — अरुण भारती, सांसद, जमुई लोकसभा क्षेत्र
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 01, 2026 12:00:140
Report
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 01, 2026 11:51:580
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 01, 2026 11:51:440
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 01, 2026 11:51:370
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 01, 2026 11:50:500
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 01, 2026 11:50:250
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 01, 2026 11:48:570
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 01, 2026 11:48:500
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 01, 2026 11:48:400
Report
RSRahul shukla
FollowMar 01, 2026 11:48:250
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 01, 2026 11:48:170
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 01, 2026 11:48:020
Report
