Back
नेपाल में भीषण बारिश से बाढ़-भूस्खलन, सड़कों पर भारी खतरा, यातायात बंद
PKPankaj Kumar
Oct 05, 2025 05:57:34
Motihari, Bihar
बारिश से नेपाल में बाढ़ जैसे हालात, कई जगह भूस्खलन, धंस गए रोड नेपाल के पहाडो में मूसलाधार बारिश के बाद मोतिहारी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। पहाड़ से निकलने वाली नदियों के जलस्तर काफी बढ़ गए हैं। बिरंगज से काठमांडू जाने वाले रास्ते में कई जगह भूस्खलन हुआ है। तेज बारिश एवं भूस्खलन के कारण नेपाल के कई सड़क मार्ग बन्द कर दिये गए हैं। काठमांडू में सड़क धस गया है। नेपाल पुलिस एवं आर्मी सड़क को बचाने में जुटी है। नेपाल पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। पुलिस सड़कों एवं नदियों के आसपास माइकिंग कर रही है। अगर इमरजेंसी हालात नहीं हो तो घर से बाहर न निकले। नदी के आसपास नहीं जाएँ। जो व्यक्ति नदी के आसपास है वह ऊँचे स्थानों पर चले जाएं। खराब मौसम के कारण त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एडवाजरी जारी की गई है कि सोमवार तक यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। पर्यटन विभाग के अनुसार नेपाल में 25 हजार पर्यटक फंसे हैं। पर्यटन विभाग ने नेपाल के नागरिकों से अनुरोध किया है कि फंसे पर्यटक का ख्याल रखें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowOct 05, 2025 09:30:300
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowOct 05, 2025 09:30:180
Report
1
Report
0
Report

0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 05, 2025 09:20:140
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 05, 2025 09:20:020
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 05, 2025 09:19:552
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 05, 2025 09:19:450
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 05, 2025 09:19:370
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 05, 2025 09:19:240
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 05, 2025 09:19:030
Report