Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dausa303303

बांदीकुई पुलिस ने फरारी काट रहे स्थाई वारंटी किशन सहाय मीणा को गिरफ्तार किया

LSLaxmi Sharma
Oct 05, 2025 09:19:45
Dausa, Rajasthan
बांदीकुई, दौसा बांदीकुई थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी हिंगोटा निवासी किशन सहाय मीणा को गिरफ्तार किया है आरोपी जयपुर में फरारी काट रहा था
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRupesh Kumar
Oct 05, 2025 11:37:07
2
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 05, 2025 11:36:39
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के हिम्मतपुर सुजती गांव से एक रहस्यमयी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गांव के श्मशान घाट पर एक चिता से अस्थियां गायब हो गईं, जिसके बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब तांत्रिक क्रिया के लिए किया जा रहा है। मामला हिम्मतपुर सुजती गांव के श्मशान घाट का है। यहाँ मृतक जितेंद्र पुत्र धर्मवीर, उम्र 47 वर्ष, की बीते शुक्रवार को सुबह दस बजे चिता जलाई गई थी। परिवार के लोग अंतिम संस्कार कर घर लौट गए थे। लेकिन रात करीब दस बजे जब परिजन श्मशान घाट पहुंचे तो वहां का नज़ारा देखकर हैरान रह गए। चिता से अस्थियां गायब थीं... और उसी के पास दो उपले और एक जला हुआ दीया पड़ा मिला।परिजनों ने तुरंत गांव में इसकी सूचना दी, जिसके बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रातभर श्मशान घाट पर पहरा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं बल्कि तांत्रिक क्रिया का हिस्सा लगती है।ऐसा लग रहा है कि कोई तांत्रिक काम करने के लिए चिता से अस्थियां निकाल ले गया। पहले भी दो बार ऐसा हो चुका है, लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया था।गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले भी एक महिला और एक युवक की अस्थियां गायब हो चुकी हैं। लेकिन यह पहली बार है जब मौके से उपले और जला हुआ दीया मिला है, जिससे लोगों का शक और गहरा गया है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Oct 05, 2025 11:36:06
Delhi, Delhi:यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 106 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद। त्योहारों के मौसम में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए यमुनापार के उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने 106 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद कर एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उत्तर पूर्वी जिला के एडिशनल डीसीपी संदीप लाम्भा के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम करीब 5:50 बजे गश्त के दौरान मैन मंडोली रोड स्थित बी-ब्लॉक इलाके में एक किराना दुकानदार के पास अवैध पटाखों का भंडारण किया गया था। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से 106 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया और पटाखों को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना ज्योति नगर में IPC की धारा 223A और 288 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पटाखों को बेचने के उद्देश्य से रखने की बात स्वीकार की। अधिकारीयों ने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर कड़ाई से कार्रवाई कर रही है और त्योहारों के दौरान ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में दुर्घटना या प्रदूषण न हो।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Oct 05, 2025 11:35:53
Panipat, Haryana:देवरानी ने की जठानी की हत्या, पुलिस ने एक घंटे में सुलझाई गुत्थी सनोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नंगला पार में शुक्रवार को एक 54 वर्षीय महिला सुखदेई की हत्या का मामला सामने आया। शुरुआती सूचना में बताया गया कि यह वारदात लूटपाट के इरादे से की गई है, लेकिन पुलिस जांच में कुछ ही समय में बड़ा खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को शक हुआ कि मामला लूट का नहीं, बल्कि कुछ और है। इसके बाद क्राइम टीम, एसपी, एसएचओ और थाना सनोली के सुपरवाइजर अधिकारियों ने तेजी से जांच शुरू की। महज एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस को शक उसी व्यक्ति पर हुआ जिसने घटना की सूचना दी थी। गहन पूछताछ में उसने ही स्वीकार किया कि हत्या उसी ने की है। जांच में खुलासा हुआ कि घटना के पीछे पारिवारिक कलह का मामला था। देवरानी–जेठानी के बीच कुछ दिनों पहले कहासुनी हुई थी, जिसके चलते परिवार में रंजिश पनप गई। उसी रंजिश के चलते मृतका सुखदेई की देवरानी और परिवार की एक अन्य महिला ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त चाकू, और मृतका के शरीर से निकाली गई गले की चेन और कान की बाली भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के शरीर पर कमर और आगे के हिस्से में कई जगह चाकू से वार किए गए थे। चाकू मृतका के घर से ही उठाया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या करने वाली महिला ने यह कदम अपनी मां के कहने पर उठाया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “कभी-कभी बच्चे या युवा आवेश में आकर, या सोशल मीडिया और टीवी सीरीज़ से प्रभावित होकर, ऐसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं।” उन्होंने कहा, “यह मामला पुलिस की तेजी और मेहनत का परिणाम है। लोगों के सहयोग से ही यह गुत्थी इतनी जल्दी सुलझ पाई इससे जिले में अपराध का ग्राफ भी कम हो रहा है। हम आगे भी जनता से यही अपेक्षा रखते हैं कि किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि अपराधों का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जा सके।” बाइट भूपेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Oct 05, 2025 11:35:09
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है जयपुर शहर जिला अध्यक्ष के नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी AICC पर्यवेक्षक रुद्र राजू को दी गई है कांग्रेस नेता रुद्र राजू आज जयपुर पहुंच गए है कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। AICC पर्यवेक्षक रुद्र राजू ने कहा सभी लोगों से चर्चा कर के पैनल तैयार किया जाएगा कल से नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जायेगी, चर्चा के आधार पर जो नाम निकल के आयेंगे उन में से जिला अध्यक्ष चुना जाएगा। संगठन के सभी लोगों के साथ चर्चा करने के बाद 6 नामों का पैनल तैयार किया जाएगा。
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 05, 2025 11:34:40
Paradeep, Odisha:Anchor -ଏସିଆନ୍ ଗେମ୍ ରେ ଓଡ଼ିଶାରୁ ପ୍ରତିନିଧି ତ୍ବ କରିବେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପାରାଦୀପ ଗଡ ର ଏକମାତ୍ର ଖେଳାଳୀ ଶୁଭଶ୍ରୀ ପ୍ରଧାନ। ଏନେଇ ପାରାଦୀପ ଗଡ ପଞ୍ଚାୟତ ତରଫରୁ ଶୁଭଶ୍ରୀ ଙ୍କୁ ସୁଭେତ୍ସା ଜଣାଇଛନ୍ତି। ଗତ ୨୨ରୁ ୨୬ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ହିମାଚଳ ସାଲାନ୍ ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ଜାତୀୟ ଜୁନିୟର କିକ୍ ବକ୍ସିଂ ପ୍ରତିଯୋଗିତାରେ ପାରାଦୀପ ଗଡ ର ଏକମାତ୍ର ଝିଅ ସୁଭଶ୍ରୀ ପ୍ରଧାନ ଏସିଆନ୍ ଗେମ୍ ପାଇଁ ମନୋନୀତ ହୋଇଛନ୍ତି। ସ୍ପୋର୍ଟ୍ସ ଅଥରିଟି ଅଫ ଇଣ୍ଡିଆ,ଇଣ୍ଡିଆନ ଅଲମ୍ପିକ ଆସୋସିଏସନ ଏବଂ ୱାକୋ ଆମେଚର କିକ ବକ୍ସିଂ ରେ ୨୮ଟି ରାଜ୍ୟ ଓ ୮ଟି କେନ୍ଦ୍ର ଶାସିତ ପ୍ରଦେଶ ରୁ ୭୧୦ଜଣ ପ୍ରତିଯୋଗୀ ଭାଗ ନେଇଥିଲେ। ଏହି ପ୍ରତିଯୋଗିତାରେ ଓଡ଼ିଶାର ୨୯ଜଣ ପ୍ରତିଯୋଗୀ ଭାଗ ନେଇଥିବା ବେଳେ ସେଥି ମଧ୍ୟରୁ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାରୁ ଏକମାତ୍ର ଖେଳାଳି ଶୁଭଶ୍ରୀ ସମସ୍ତ ରାଜ୍ୟର ଖେଳାଳୀ ଙ୍କୁ ପରାସ୍ତ କରି ୫୨କିଗ୍ରା ଵର୍ଗ ରିଙ୍ଗ ଫାଇଟ ରେ ସ୍ବର୍ଣ୍ଣ ପଦକ ହାସଲ କରି ଓଡିଶା ପାଇଁ ଗୌରବ ଆଣିଛନ୍ତି।ଆଗକୁ ସେ ଏସିଆନ୍ ଗେମ୍ ପାଇଁ ଓଡ଼ିଶାରୁ ପ୍ରତିନିଧି ତ୍ବ କରିବା ପାଇଁ ଯାଉଛନ୍ତି। ଏଥିପାଇଁ ଶୁଭଶ୍ରୀ ତାଙ୍କର ଅଭ୍ୟାସ ଜାରି ରଖିଛନ୍ତି ବୋଲି କହିବା ସହିତ ତାଙ୍କର କୋଚ୍ ଙ୍କୁ ଶ୍ରେୟ ଦେଇଛନ୍ତି। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ତଥା ନିଜ ଗ୍ରାମ ପାଇଁ ଗୌରବ ଆଣିଥିବା ରୁ ତାଙ୍କୁ ବିଭିନ୍ନ ଆଡୁ ସୁଭେତ୍ସା ର ସୁଅ ଛୁଟୁଛି। ବାଇଟ-୧- ବାଇଟ-୨- ବାଇଟ-୩- ବାଇଟ-୪- ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Oct 05, 2025 11:34:04
Jaipur, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर इन दिनों फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं और जनहित के कार्यों में लगातार लगे हुए हैं। मंत्री नागर आज अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद में संस्कृत विद्यालय भवन के निरक्षण के लिए पहुँच गए, साथ में SDM और BDO भी थे। विद्यालय भवन की स्थिति बिलकुल बदहाल मिली। खास बात यह है कि इस संस्कृत विद्यालय भवन के निर्माण के लिए लोकसभा स्पीकर ने 18 लाख का बजट दिया था लेकिन बिल्डिंग की हालत देखकर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कुछ महीने पहले बनी बिल्डिंग के ऐसे हालात हैं। मंत्री ने कहा कि ऐसे काम करते हैं तो सस्पेंड कर दिए जाएँगे। इसके साथ मंत्री नागर ने सीसी रोड का निरक्षण किया जहाँ हालात बदहाल थे, सड़क की स्थिति देखकर मंत्री ने XEN और साथ में मौजूद अधिकारियों की फटकार लगाई।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Oct 05, 2025 11:33:40
Rishikesh, Uttarakhand:त्योहारी सीजन में शहर के अंदर अतिक्रमण नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती बनने वाला है। करवा चौथ धनतेरस दीपावली के त्यौहार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन शहर के बाजारों से अभी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा व्यस्त रहने वाली सड़कों पर हो रही नो पार्किंग को भी पुलिस की ओर से नही हटाया जा रहा है। जिस कारण लोगों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस प्रकार है कि फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा किया हुआ है और लोग सड़कों पर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है और सड़क हादसों की आशंका भी बनी ہوئی है। शहर के जागरूक नागरिक सोशल मीडिया पर अतिक्रमण से संबंधित फोटो और वीडियो वायरल कर समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों तक शायद सोशल मीडिया की फोटो वीडियो नहीं पहुंच रही है। हालांकि समय-समय पर पुलिस और नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने का दावा जरूर करती रही है। लेकिन हकीकत दावों के उलट नजर आ रही है। चार धाम यात्रा व कावड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का फोकस केवल नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग और हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण हटाने का रहा है। जबकि बाजार के आंतरिक मार्गों पर अतिक्रमण एक बार भी नहीं हटाया गया है। जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अतिक्रमण को बढ़ावा देने में दुकानदारों की भूमिका अहम है जो अपने दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों को अनुमति देने में लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को प्रतिदिन ठिये का किराया देते हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्दी ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top