Back
UGC नियम के पूर्ण लागूकरण के लिए बक्सर में एससी-एसटी-ओबीसी का बड़ा विरोध
AKAjay Kumar Rai
Feb 05, 2026 09:49:22
Buxar, Bihar
बक्सर में यूजीसी (UGC) नियम को लागू करने की मांग को लेकर एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोगों ने विरोध मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। शहर में निकाले गए जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारी यूजीसी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से इसे पूरी तरह लागू करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी नियम सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाला कदम है, जिससे वंचित वर्गों को शिक्षा और अवसरों में बराबरी मिल सकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सामंतीवादी सोच रखने वाले लोग यूजीसी नियम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए हैं, जो सामाजिक समरसता के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार ने पहले ही यूजीसी को लेकर एक कमेटी का गठन किया था और नियम को लागू करने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद इसे रोकने की कोशिश की जा रही है, जो स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर यूजीसी नियम को लागू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार और प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया कि यूजीसी नियम लागू होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 05, 2026 11:25:090
Report
MMManoj Mallia
FollowFeb 05, 2026 11:25:030
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 05, 2026 11:24:550
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 05, 2026 11:24:290
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 05, 2026 11:24:050
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 05, 2026 11:23:440
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowFeb 05, 2026 11:22:11Krishnanagar, West Bengal:লক্ষীর ভাণ্ডার ৫০০ বাড়লো — মহিলাদের বক্তব্য অনুযায়ী খুশি দিদি বলেছেন ৫০০ বাড়িয়েছে
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 05, 2026 11:20:430
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 05, 2026 11:19:420
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 05, 2026 11:19:190
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 11:18:570
Report