Back
गोबड्डा में वैक्सीन के बाद डेढ़ माह की बच्ची की मौत दम घुटना कारण
PKPrashant Kumar
Feb 05, 2026 11:24:29
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर
खड़गपुर में वैक्सीन के बाद बच्ची की मौत से मचा हंगामा, जांच में दम घुटने से मौत की पुष्टि.
मुंगेर : हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के गोबड्डा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 09 के शिवपुर लौंगाय तांती टोला में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी और कोहराम मच गया, जब एक नन्हीं बच्ची की मौत की खबर सामने आई। मृत बच्ची के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए वैक्सीन को मौत का कारण बताते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के बाद पूरे टोले में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, बाद में मुंगेर स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्य टीम डॉक्टर फैजुद्दीन, राकेश कुमार सिन्हा, अमित कुमार खड़गपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुबोध कुमार डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बच्ची की मौत का कारण दम घुटना बताया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित टीकाकरण अभियान के तहत गोबड्डा पंचायत के वार्ड संख्या 09 शिवपुर लौंगाय तांती टोला निवासी कार्तिक तांती की लगभग डेढ़ माह की पुत्री सरस्वती कुमारी को पेंटावैलेंट वैक्सीन दिया गया था। एएनएम शीला शबनम द्वारा कुल 11 बच्चों को टीका लगाया गया था। टीकाकरण के बाद बच्ची सामान्य रूप से घर चली गई और रात में सो गई। गुरुवार की सुबह जब परिजन बच्ची को जगाने पहुंचे तो उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद उसकी मौत की पुष्टि हुई।
बच्ची की मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच मामले की सूचना पर डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की गहन जांच की।मृतक बच्ची की माँ ने बताया की बैक्सीन देने के बाद bukh standaard (placeholder) आ गया था जिसके बाद रात में दूध पीला कर सुला दिए सुबह बच्ची नहीं उठी, जिसके बाद अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र लड़ुई ले कर गयी जंहा चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया।
बाइट : मृतक माँ
जांच के बाद हवेली प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि बच्ची की मौत वैक्सीन से नहीं, बल्कि दम घुटने की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद देर रात बच्ची की मां ने उसे दूध पिलाया और ढंककर सुला दिया था। संभवतः दूध पीने के बाद डकार न आने और गलत स्थिति में सुलाने के कारण बच्ची का दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बाइट : डॉक्टर सुबोध कुमार प्रभारी चिकित्स्क पदाधिकारी हवेली खगड़पुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 07, 2026 16:16:420
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 07, 2026 16:16:170
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 16:15:580
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 07, 2026 16:15:350
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 16:15:220
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:510
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 07, 2026 16:02:340
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 16:02:000
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 07, 2026 16:01:470
Report