icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मूसलाधार बारिश से श्री रेणुका जी–संगड़ाह मुख्य मार्ग बंद, लंबी गाड़ियों की कतार

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:मूसलाधार बारिश का कहर: श्री रेणुका जी–संगड़ाह मुख्य मार्ग गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे पूरी तरह बंद पड़ा है, जिसके कारण दोनों ओर 200 से अधिक वाहन लंबी कतारों में फंस गए हैं। श्री रेणुका जी सतोन मार्ग पर अंबोन के पास भी भारी मात्रा में मलवा आया है। मलवे में एक कार और एक बस फंस गई थीं। मार्ग पर भारी मलबा और बड़े पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप है, जिससे यात्री कई घंटों से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मौके पर दो जेसीबी मशीनें भेजी हैं और मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन के खतरे के चलते सतर्क रहने की अपील की है। विभाग का कहना है कि मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास जारी हैं। भारी बरसात के कारण श्री रेणुका जी सतोन मार्ग भी कई घंटे तक बंद रहा, जहां अंबोन खड्ड में भारी मात्रा में मलवा आ गया और मलवे में एक कार व एक बस फंस गईं। स्थानीय लोगों ने वाहन निकालने में बड़ी मेहनत की, हालांकि दोनों स्थानों पर विभाग ने मशीनें भेजकर सड़क सुधारने का प्रयास किया, लेकिन निरंतर बारिश के कारण सड़क मार्ग बार-बार बंद हो रहा है।
0
0
Report

शिमला की हरित पहल: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने पौधरोपण से अभियान की शुरुआत की

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नगर निगम शिमला के ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ अभियान के तहत अपने आधिकारिक निवास ‘ओक ओवर’ परिसर में पौधरोपण कर सप्ताह भर चलने वाले पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि आज से इस बड़े अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति हर साल कम से कम एक पौधा लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस दौरान नगर निगम शिमला के पार्षदों को बान और देवदार के पौधे भी वितरित किए। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि नगर निगम शिमला ने इस वर्ष अभियान के तहत 5,000 से 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। यह इस पहल का तीसरा वर्ष है। पिछले वर्ष नगर निगम ने चमियाना पहाड़ी क्षेत्र को गोद लेकर करीब 3,000 पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी इसी क्षेत्र में 3,000 अतिरिक्त पौधे लगाए जाएंगे। पिछले साल लगाए गए पौधों के जीवित रहने की दर भी काफी उत्साहजनक रही है। बाइट—- सुरेंद्र चौहान, मेयर, नगर निगम शिमला
0
0
Report

मण्डला में रीलबाजी से सर्पमित्र की मौत: वीडियो वायरल, लापरवाही भारी पड़ी

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में रीलबाजी और लापरवाही एक सर्पमित्र की जान पर भारी पड़ गई। सांप का रेस्क्यू करते समय ज़रा सी असावधानी ने जिंदगी छीन ली। सांप के डंसने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मामला तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सर्पमित्र अमन गोहिया उर्फ बॉबी सांप का रेस्क्यू कर रहे थे। इसी दौरान रील बनाने के दौरान हुई असावधानी का फायदा उठाते हुए सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद अमन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेस्क्यू के दौरान बरती गई लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। यह हादसा एक बड़ा संदेश भी देता है कि वन्यजीवों का रेस्क्यू बेहद जोखिम भरा काम है और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की कोशिश कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है। मृतक का मित्र फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों से अपील की जा रही है कि ऐसे खतरनाक स्टंट या रीलबाजी से बचें, क्योंकि एक छोटी सी चूक भी जान पर भारी पड़ सकती है।
0
0
Report
Advertisement

चिड़ावा रेलवे अंडरपास में बारिश के बाद जलभराव, आवागमन बाधित, विरोध तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा रेलवे अंडरपास बना मुसीबत! बारिश के बाद जलभराव से ठप हुआ आवागमन स्थायी समाधान की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन समाधान ना होने पर आंदोलन की दी गई चेतावनी झुंझुनूं जिले के चिड़ावा रेलवे स्टेशन से लाखू बाईपास मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। आवागमन बाधित होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से अंडरपास को कवर कर स्थायी समाधान की मांग की। चिड़ावा शहर में रेलवे स्टेशन से लाखू बाईपास मार्ग की ओर जाने वाले रेलवे अंडरपास में बारिश के बाद एक बार फिर भारी जलभराव की समस्या सामने आई है। पानी भरने से वाहन चालकों, दोपहिया सवारों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। लगातार बनी हुई इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने सोमवार को रेलवे अंडरपास पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि हर वर्ष मानसून के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेलवे अंडरपास दोनों तरफ से खुला होने के कारण बारिश का पानी तेजी से मार्ग में जमा हो जाता है। अधिक जलभराव होने पर दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो जाते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मांग की है कि रेलवे अंडरपास को तत्काल कवर किया जाए ताकि बारिश का पानी मार्ग में जमा न हो और हर वर्ष होने वाली इस परेशानी से स्थायी राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

सरवाड़ी गेट के सामने बीसलपुर पाइपलाइन टूटी, पेयजल सड़क पर बहा; मरम्मत मांग

Kishanganj, Bihar:जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण हजारों लीटर बीसलपुर का पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। मामला सरवाड़ी गेट स्थित गणेश मंदिर के सामने का है। सरवाड़ी गेट स्थित गणेश मंदिर के सामने मुख्य बीसलपुर पाइपलाइन टूट जाने से पिछले करीब आधे घंटे से तेज दबाव के साथ लगातार पानी बह रहा है। सड़क पर जलभराव की स्थिति बनने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन में खराबी की सूचना कई बार जलदाय विभाग को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया। लोगों ने विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ आमजन से पानी बचाने की अपील की जाती है, जबकि दूसरी तरफ विभाग की अनदेखी से हजारों लीटर पेयजल रोजाना बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report

ABVP का प्रदर्शन: शेखावाटी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर धरना

Sikar, Rajasthan:सीकर छात्रसंघ चुनाव बहाल को लेकर विश्वविद्यालय में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन, कार्यकर्ता चढ़े प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर पिछले 6 घंटे से धरना जारी सीकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से शेखावाटी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. विश्वविद्यालय प्रशासन को उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों की शीघ्र बहाली सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी विविध समस्याओं के समाधान की मांग की. परिषद् ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायी उच्च शिक्षा व्यवस्था ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, किन्तु वर्तमान में राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था अनेक प्रशासनिक एवं संरचनात्मक चुनौतियों से जूझ रही है. इन समस्याओं के कारण लाखों विद्यार्थियों का शैक्षणिक, शोध एवं प्रतियोगी भविष्य प्रभावित हो रहा है. परिषद् ने सरकार से विद्यार्थी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया. विभाग संयोजक विशाल सोनी ने बताया कि छात्रसंघ चुनावों की बहाली पर जोर देते हुए परिषद् ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक नेतृत्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं. विगत वर्षों से चुनाव स्थगित रहने के कारण विद्यार्थी अपने लोकतांत्रिक प्रतिनिधियों के चयन के अधिकार से वंचित रहे हैं. विश्वविद्यालय नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, संवाद कौशल एवं जनप्रतिनिधित्व के विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं. इसलिए राज्य सरकार को शीघ्र छात्रसंघ चुनावों की घोषणा करते हुए प्रतिवर्ष नियमित एवं समयबद्ध चुनाव कराने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए. इकाई अध्यक्ष नवीन झाझड़िया ने बताया कि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुधारों की मांग करते हुए अभाविप ने ज्ञापन में प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू कर प्रवेश, शिक्षण, परीक्षा, मूल्यांकन एवं परिणाम निर्धारित समयसीमा में सम्पन्न कराने, विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियाँ करने, समस्त राजकीय महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित कर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियमित भर्ती करने की मांग की. परिषद् का कहना है कि इन सुधारों से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध, प्रशासनिक दक्षता एवं शैक्षणिक वातावरण को नई दिशा मिलेगी. प्रांत कार्यसमिति सदस्य रेणुका ने बताया कि परिषद् ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय करेगी। परिषद् ने कहा कि समयबद्ध एवं प्रभावी निर्णयों से राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़, पारदर्शी, विद्यार्थी-केंद्रित एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप विकसित होगी, जिससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं भविष्य निर्माण को नई गति मिलेगी। इस दौरान केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिनव सिंह, उत्तम चौधरी, विकास गुर्जर, संदीप सेवदा, इकाई मंत्री राजाराम घील, सतवीर मीणा, सतेन्द्र योगी, अभिषेक पचार, कृष्ण सेवदा, राजवीर, नितेश सुरोलिया, अक्षत तिवाड़ी, हिमांशु बुटोलिया, अभिजीत सिंह, अंकित कालावत, पंकज मातवा, विशाखा थालोड़, करीना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभाग संयोजक विशाल सोनी
0
0
Report
Advertisement

दौसा के लालसोट होटल पर छापेमारी: चार युवतियाँ समेत आठ गिरफ्तार

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा लालसोट पुलिस की होटल में छापेमारी चार युवतियों सहित आठ लोगों को लिया हिरासत में होटल मैनेजर को भी लिया हिरासत में मुखबिर की सूचना पर पहुंची थी पुलिस हिरासत में ली गई युवतियां अलग अलग राज्यों की पुलिस कर रही गहनता से अनुसंधान डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी दौसा जिले के लालसोट डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए चार युवक और युवतियों सहित होटल मैनेजर को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह ने कहा उन्हें मुखबिर से कस्बे के एक होटल में अनैतिक काम की सूचना मिली थी इस सूचना पर तत्काल लालसोट पुलिस थाने का जाप्ता साथ लेकर छापेमारी की जहां से पंजाब , मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों की चार युवतियां मिली तो वहीं लालसोट और सवाई माधोपुर क्षेत्र के चार युवक भी पकड़े साथ ही होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है फिलहाल अनुसंधान में सामने आया की युवतियों को बाहर से बुलाकर यहां अनैतिक काम करवाया जाता है अब यह काम कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल है इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है डिप्टी एसपी ने कहा पुलिस का प्रयास है लालसोट अपराध और नशा मुक्त हो और लोग भय मुक्त होकर यहां रहे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस काम कर रही है । बाइट सुरेंद्र सिंह डिप्टी एसपी लालसोट
0
0
Report

टोंक कोर्ट ने नरेश मीणा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, जेल की राह साफ

Tonk, Rajasthan:नरेश मीणा को जेल भेजा गया। नगरफोर्ट थाना पुलिस ने सरेंडर के बाद टोंक की एससी/एसटी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद नरेश मीणा को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। उनके वकील ने कोर्ट की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। नगरफोर्ट थाने में आत्मसमर्पण के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच नरेश मीणा को टोंक स्थित एससी/एसटी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। अधिवक्ता ने कहा कि इस प्रक्रिया में एकपक्षीय सुनवाई की गई।
0
0
Report
Advertisement

75 दिन बाद हिमाचल से बरामद बच्चा, अदालत ने माँ को सौंप दिया

Patran, Punjab:75 दिन बाद मां को मिला मासूम, पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से बरामद कर समाना अदालत में पेश किया. दलजीत कौर की कहानी के अनुसार शादी फगवाड़ा निवासी जसप्रीत सिंह से हुई थी और दोनों के बीच विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है. दलजीत अपने मायके घग्गा में रह रही थी और उसका बेटा Paradise स्कूल घग्गा में पढ़ता था. स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे के पिता उसे अपने साथ ले गए थे. मां ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए और थाना घग्गा में मामला दर्ज करवाया. पुलिस की धीमी कार्रवाई और स्कूल की अनदेखी के आरोप पर दलजीत ने किसान यूनियन की मदद से स्कूल के मुख्य गेट पर धरना दिया और सड़क जाम किया. डीएसपी पातड़ां कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी हुआ. दबाव के बाद साइबर क्राइम पटियाला की मदद से बच्चे को हिमाचल प्रदेश से बरामद किया गया और समाना अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेश पर बच्चे को उसकी माता को सौंप दिया गया. 75 दिनों बाद अपने बच्चे को वापस पाकर दलजीत कौर और परिवार ने राहत की सांस ली.
0
0
Report

दिल्ली के जवानों के लिए सांगली से 500 रक्तवीर रवाना: सिंदूर रक्तदान शिबिर की तैयारी तेज

Sangli, Maharashtra:स्लग - जवानांसाठी आयोजित सिंदुर रक्तदान शिबिरासाठी सांगलीतून बाराशे रक्तवीर दिल्लीला रवाना.. बाराशे रक्तवीर श्रीनाथ एक्सप्रेसने दिल्लीकडे रवाना झाले आहेत. उद्योग मंत्री उदय सामंत व डबल महाराष्ट्र केसरी चंद्रहार पाटील यांच्या उपस्थितीत रेल्वेला झेंडा दाखवण्यात आला. नऊ ऑगस्ट क्रांती दिनी दिल्लीमध्ये देशाच्या जवानांच्यासाठी शिवसेना शिंदे पक्षाच्या क्रीडा सेनेकडुन सिंदूर महा रक्तदान शिबिराचा आयोजन करण्यात आले. केंद्रीय संरक्षण मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या उपस्थितीत सिंदूर रक्तदान शिबिर पार पडणार आहे आणि यासाठी सांगली जिल्ह्यातून बाराशे रक्तवीर श्रीनाथ एक्सप्रेस या विशेष रेल्वेने आज सांगली रेल्वे स्थानकावरून दिल्लीकडे रवाना झाले आहेत.
0
0
Report

फैमिली आईडी घोटाला: राजस्थान निवासी का नाम हरियाणा परिवार में गलत दर्ज

Hansi, Haryana:हांसी फैमिली आईडी का फर्जीवाड़ा या सिस्टम की बड़ी चूक राजस्थान का युवक पहुंचा हरियाणा के परिवार में हांसी। हरियाणा की फैमिली आईडी प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव उरीकी निवासी प्रदीप कुमार का नाम बिना उसकी जानकारी और सहमति के हांसी के गांव हाजमपुर निवासी सुरजन सिंह की फैमिली आईडी में दर्ज हो गया। इस मामले के सामने आने के बाद फैमिली आईडी प्रणाली की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं。 हाजमपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह न तो हाजमपुर के उस परिवार को जानता है और न ही हरियाणा का निवासी है। वह गुरुग्राम स्थित मारुति कंपनी में कार्यरत है। इस गड़बड़ी को ठीक करवाने के लिए उसे कई बार गुरुग्राम से हांसी और हिसार के सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े हैं। प्रदीप का कहना है कि इस त्रुटि के कारण वह राजस्थान सरकार की nhiều योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा है। इतना ही नहीं, उसका नाम राजस्थान के राशन कार्ड से भी हट गया है। सरकारी सत्यापन के दौरान ओटीपी भी उसके मोबाइल नंबर की बजाय फैमिली आईडी के मुखिया के नंबर पर जा रहा है, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है। उसने बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से लगातार शिकायतें कर रहा है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिस फैमिली आईडी में उसका नाम जोड़ा गया है, उसमें कुल 11 सदस्य दर्ज हैं। प्रदीप का आरोप है कि यह पूरी फैमिली आईडी फर्जी है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, हांसी के प्रेमनगर निवासी दिव्यांग सुनील मंजोका भी पिछले 40 दिनों से फैमिली आईडी में जन्मतिथि सत्यापन करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सत्यापन नहीं होने के कारण उन्हें दिव्यांग पेंशन बंद होने के संदेश मिल रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद हरियाणा की फैमिली आईडी प्रणाली की विश्वसनीयता और कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि संबंधित अधिकारियों ने जल्द ही दोनों मामलों का समाधान कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन अब देखना होगा कि लोगों को वास्तविक राहत कब तक मिल पाती है।
0
0
Report
Advertisement

तिलवाड़ा में बरसाती नाले से मलबा, DM ने मौके पर निरीक्षण किया

Noida, Uttar Pradesh:तिलवाड़ा में बरसाती नाले से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने के बाद रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर मशीनें तैनात रखने, नाले के ऊपरी हिस्से का तकनीकी आकलन कराने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी समाधान पर काम करने के निर्देश दिए। गुरुवार सुबह तिलवाड़ा नगर पंचायत के समीप बरसाती नाले से मलबा और बोल्डर केदारनाथ राजमार्ग पर आ गए, जिससे यातायात के लिए मार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया, जिसके चलते मार्ग को शीघ्र यातायात के लिए खोल दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान इस संवेदनशील स्थान पर मशीनरी और कर्मचारियों की लगातार तैनाती सुनिश्चित की जाए, बरसाती नाले के ऊपरी हिस्से का तकनीकी सर्वे कर संभावित खतरे वाले क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करने और आवश्यक सुरक्षा कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं मार्ग बहाली सुनिश्चित की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top