icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बिहार में 24 घंटे में मौसम बदलेगा; हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना

Patna, Bihar:बिहार में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे में बदला हुआ रहेगा। उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। 12 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है वहीं मानसून की गतिविधियां कमजोर होने से अगले दो दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटे में पटना में 61.2 मिमी और वाल्मीकि नगर में 194.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
0
0
Report

गंगा के कटाव से चिरैया दियारा डूबने की कगार पर

Barh, Bihar:बख्तियारपुर प्रखंड का चिरैया दियारा गांव गंगा नदी के कटाव के कारण डूबने के कगार पर है। स्थानीय प्रशासन ने रेत की बोरियों से गंगा की तेज धारा को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सभी बोरियां धारा में बह गईं। चिरैया दियारा में 500 से अधिक घरों के पास गंगा नदी का कटाव पहुंच गया है। दो साल पहले तक गंगा नदी ग्रामीणों के घरों से दो किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर बहती थी, लेकिन कटाव की तेज रफ्तार से अब उनके घरों के डूबने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने अपना घर बचाने के लिए कुछ पेड़ काटकर गंगा के किनारे डाल दिया, जिससे कुछ हद तक कटाव रुका है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव को कटाव से बचाने के लिए गंगा नदी के ढाल पर पत्थर के बोल्डर रखने की जरूरत है, तभी गंगा के कटाव को रोका जा सकता है। अगर सरकार कटाव को रोकने का कुछ प्रयास नहीं करती है, तब चिरैया दियारा का अस्तित्व ही मिट जायेगा। अगर समय रहते कटाव को नहीं रोका गया, तब सभी घर गंगा में विलीन हो जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बस भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक घायल

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में हुआ भीषण सड़क हादसा ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत दोनों चालक गंभीर, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल सिकंदराराऊ में कासगंज रोड पर हुआ हादसा हाथरस में सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर सोरों जी ढाबे के पास सरकारी राशन से लदे ट्रक और राजस्थान रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई... हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए... वहीं बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्रियों को भी चोटें आईं.... हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया... बताया जा रहा है कि... राजस्थान रोडवेज की बस बरेली से जयपुर की ओर जा रही थी... इसी दौरान सिकंदराराऊ पंत चौराहे की तरफ से आ रहे सरकारी राशन से भरे ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई... टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए... हादसे के बाद घटनास्थल के नजदीकी लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया... एक दर्जन से अधिक घायल यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक स्थित कलावती नर्सिंग होम भेजा गया, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए... वहीं जो यात्रि सुरक्षित थे, उन्हें दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया... बस और ट्रक के दोनों चालकों, बस के कंडक्टर को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया... डॉक्टरों ने दोनों चालकों की गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया... हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत, बचाव कार्य कराया... हादसे के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया था... पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया... वहीं ट्रक में लदी चावल की बोरियों को भी दूसरे वाहनों में शिफ्ट कराया गया... इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो गया...
0
0
Report

बलिया में अर्नब तूफान से 3500 केले के पौधे नष्ट, किसान लाखों के नुकसान से जूझे

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में अर्नब तूफान ने लगातार बारिश और तेज हवाओं से किसानों को बेइंतहा दर्द दे दिया है. बलिया जनपद के बेल्थरा रोड के सीयर ब्लाक अंतर्गत पड़री गांव के प्रगतिशील किसान ज्ञानचंद शर्मा की मेहनत पर पानी गिर गया है. लगभग 3500 केले के पौधे पूरी तरह से बर्बाद हो गए. ज्ञानचंद बताते हैं कि एक पेड़ से अनुमानित 350 रुपये की कमाई थी. इस हिसाब से 3500 पौधों से उन्हें 12 लाख 25 हजार का नुकसान हुआ है. ज्ञानचंद बताते हैं कि अर्नब तूफान ने सिर्फ उनके केले के पौधों को नहीं नष्ट किया बल्कि उनके सामने जीविका चलाने का संकट भी खड़ा कर दिया है. तूफान में हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसान ज्ञानचंद शर्मा शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं.
0
0
Report

देवर ने भाभी की हत्या की: शराब के नशे में इटावा अस्पताल में मौत

Etawah, Uttar Pradesh:आगरा जनपद के चित्राहाट इलाके में देवर ने भाभी की चाकू मारकर मौत के घाट उतारा,इटावा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे पति ने आरोप लगाया,शराब के नशे में देवर ने चाकू मारकर घटना को अंजाम दिया है आरोपी फरार हुआ है। इटावा अस्पताल नजदीक होने पर पति लेकर महिला को पहुंचा था। इटावा के जिला अस्पताल में आगरा जनपद के चित्राहाट इलाके के बलीपुरा गांव के रहने वाले सत्यवीर अपनी पत्नी गीता देवी को इलाज के लिए पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस मामले में सत्यवीर ने आरोप लगाया है कि गीता देवी के देवर (चाचा के बेटे) ने शराब पीकर आया और किसी बात गीता देवी के पेट के साइड में चाकू घोप दिया जिससे हालत गंभीर हो गई है। आनन फानन इटावा जिला अस्पताल नजदीक होने पर लेकर पति पहुंचा लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं इस मामले में संबंधित थाने को सूचना दे दी है। बाइट: सत्यवीर - मृतक महिला का पति बाइट: डॉ. ओमकांत राजपूत - ई.एम.ओ - जिला अस्पताल इटावा
0
0
Report
Advertisement

टोंक में अंडर-17 हॉकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: सख्त तैयारी, 41 जिलों के खिलाड़ी जुटेंगे

Tonk, Rajasthan:प्रेस विज्ञप्ति टोंक शहर में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर- 17) की तैयारियां जोरों पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रदेश के 41 जिलों से 656 खिलाड़ी आगामी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक टोंक शहर में 70 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) अंडर-17 हॉकी का आयोजन निजी स्कूल के संयोजन में किया जाएगा। निदेशक कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि राष्ट्रीय खेल हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन टोंक शहर में पहली बार किया जा रहा है । प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों- शोरों से की जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों की टीमें भाग लेंगी और 656 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन को लेकर विभागीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें संयोजक रमेश चन्द विजय, सह संयोजक किशन लाल कुम्हार, दशरथ लाल कुमावत (प्राचार्य), हिमांशु सोगाणी (वरिष्ठ व्याख्याता) एवं सदस्य प्रहलाद दास मधुकर, राजीव वर्मा (उप प्राचार्य), सुधीर सक्सेना (व्याख्याता), श्योजी लाल बैरवा (व्या. शा. शि.) एवं सुरेश बुन्देल (वरिष्ठ अध्यापक) शामिल हैं। मैदान प्रभारी सैयद शाहीन अफरोज (प्राचार्य) को नियुक्त किया गया है, जिनके मार्गदर्शन में जिले के 32 शारीरिक शिक्षक कोठी नातमाम एवं सआदत पैवेलियन ग्राउण्ड को तैयार करने में जुटे हुए हैं। मैदानी तैयारियों में राउमावि डारडातुर्की के शारीरिक शिक्षक रतन लाल जाट का अहम योगदान बताया जा रहा है, जो स्वयं ट्रैक्टर चलाकर मैदानों को समतल करने में जुटे हुए हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top