icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
812001
AKAshwani Kumar9 Oct 2025, 11:32 am

بارہپورہ زمین پر जल مینار निर्माण शुरू: नगर निगम-बुडको के बीच तनाव के बीच काम शुरू

Bhagalpur, Bihar:भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपुरा ईदगाह मैदान में जिस जमीन पर वक़्फ़ बोर्ड ने मार्केट और विवाह भवन बनाने की सहमति दी थी वह जमीन नगर निगम की निकली। पहले हुए विवाद में जाँच के बाद सामने आया कि वक़्फ़ बोर्ड ने पहले नगर निगम को दान में दे दिया था बावजूद इसके मार्केट बनाने की अनुमति कैसे दी गयी इसको लेकर हंगामा भी हुआ था। अब इस जमीन पर बुडको के द्वारा 15 गैलन वाला जल मीनार बनाया जाना है। इसको लेकर आज नगर निगम और बुडको को की टीम के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्य को शुरू कराया गया। स्थानीय वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि का कहना है कि इसको लेकर स्थानीय कुछ लोग लगातार विवाद कर रहे थे। जबकि यह जमीन नगर निगम की है। जिसको लेकर आज कार्य शुरू कर दिया गया है। जल मीनार बनने से इलाके के एक लाख की आबादी को इसका फायदा मिलेगा। भारी संख्या में पुलिस बल बुडको और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में काम कराया जा रहा है。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top