Back
रेलवे की बदहाल सफाई पर ललन पासवान ने मोदी सरकार को घेरा; चूहा ने हाथ काटा
AKAshwani Kumar
Dec 12, 2025 07:30:56
Bhagalpur, Bihar
भागलपुर के पीरपैंती से भाजपा के पूर्व विधायक व वर्तमान में राजद नेता ललन कुमार पासवान ने राजेंद्र नगर बांका एक्सप्रेस ट्रेन की एसी फर्स्ट बोगी से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रेलवे की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते नज़र आ रहे हैं। एसी फर्स्ट के B2 कोच में चूहा को मारकर व पीएम मोदी को खराब सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, ललन पासवान ने वीडियो में बताया कि वह पटना से भागलपुर राजेंद्र नगर बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस(13242) के ऐसी फर्स्ट बोगी से 11 दिसंबर की रात को यात्रा कर रहे थे इस दौरान एक बड़े से चूहे ने उनके हाथ में काट लिया इसके बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पूर्व विधायक उनके सहयोगियों व कोच के स्टाफ के द्वारा चूहे को पकड़ा गया और फिर उसे मार दिया गया। चूहे को मारने के बाद पूर्व विधायक ने वीडियो रिकॉर्ड करवाया जिसमें वह चूहे को अपने पैर से कुचलते भी नजर आ रहे हैं और खराब सफाई व्यवस्था की बात करते दिख रहे हैं और इसका जिम्मेदार वह पीएम मोदी को ठहरा रहे हैं। पूर्व विधायक ललन पासवान वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि यह रेलवे प्रशासन की लापरवाही और मोदी जी की रेल, एक फर्स्ट बोगी में इतना बड़ा चूहा, यहां चूहे का आतंक है यात्री को काट ले रहा है, सामानों को काटकर बर्बाद कर रहा है, ट्रेन खुलने से 1 घंटे हुए हैं और 1 घंटे से हम लोग इस चूहे को लेकर परेशान है, यही साफ सफाई है यही मोदी जी की रेल है। आउटसोर्सिंग प्राइवेटाइजेशन का ये नतीजा है, जिस वजह से फर्स्ट ऐसी कोच की यह दशा है, तो आप समझिए कि स्लीपर और अन्य बोगी में क्या होता होगा। यही दशा है हम और मेरा बॉडीगार्ड चूहा मार रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report