Back
बिहार के सबौर में जमीन विवाद के बीच बेरहमी पिटाई, 2 घायल
AKAshwani Kumar
Dec 13, 2025 07:21:07
Bhagalpur, Bihar
एंकर बिहार में सरकार बदल गयी लेकिन अपराधियों पर लगाम नहीं लग रहा है। दिनदहाड़े जमीन विवाद और आपसी विवाद में बेरहमी से मारपीट और हत्या का मामला सामने आ रहा है। मामला सबौर थाना क्षेत्र के पुरानी मसाढू गांव का है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग शकल मंडल, उनकी बेटी रीना देवी और रोहित मंडल की लाठी, डंडे और कुदाल से जमकर पिटाई की गई, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पहले रोहित मंडल की पिटाई की जा रही है और जब उसे बचाने के लिए उसकी मां रीना देवी एक साल के बच्चे को गोद में लेकर बेटे को बचाने जा रही है तो उसकी भी लाठी डंडे से पिटाई की जा रही है और महिला गिरने के बाद उसके पैर पर लगातार लाठी का प्रहार किया जा रहा है। इसी दरमियान एक लड़की 1 साल के बच्चे को गोदी से लेकर भाग जा रही है। वहीं बुजुर्ग शकल मंगल जब बचाने के लिए आते हैं तो उनकी भी पिटाई कर उन्हें गिरा दिया जाता है। घटना के बाद पिता और पुत्री दोनों घायल हो गए हैं और शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायल रीना का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद पहले से चल रहा है। आज रीना देवी का लड़का रोहित मंडल सब्जी लगाने के लिए मिट्टी कोड रहा था; इसी बीच चाचा मृत्युंजय मंडल, शुकल मंडल, सागर मंडल, रूपा देवी और सुशीला देवी आ गए और पहले रोहित मंडल को मारने लगे जिसे बचाने रीना देवी गई तो उनके भी पिटाई कर दी गई। यह सब देख जब शकल मंगल बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मार कर घायल कर दिया गया। वही 1 साल के मासूम को भी चोट लगी है लेकिन वह ज्यादा गंभीर नहीं है जिसे परिजन घर में ही रखे हुए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पिटाई करने वाले दो पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि जमीन के छोटे टुकड़े को लेकर आपस में ही लोग एक दूसरे की जान लेने पर आखिर क्यों उतारू है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report