Back
भागलपुर में कड़ाके की ठंड, कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य—लोग अलाव पर
AKAshwani Kumar
Jan 02, 2026 03:47:14
Bhagalpur, Bihar
एंकर –सिल्क सिटी भागलपुर इन दिनों कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। शहर में सुबह से ही हालात बेहद मुश्किल नजर आ रहे हैं। देर रात से छाया घना कुहासा अब भी बना हुआ है, जिसके कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई है। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है और रोजमर्रा की रफ्तार पूरी तरह थम सी गई है।घने कोहरे की वजह से सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है, वहीं कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है। ठंड का असर इतना ज्यादा है कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान आज 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग ने अगले पांच दिनों तक भागलपुर समेत आसपास के कई जिलों में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SMSATISH MOHITE
FollowJan 02, 2026 05:32:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 02, 2026 05:31:540
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 02, 2026 05:31:260
Report
KJKunal Jamdade
FollowJan 02, 2026 05:31:040
Report
0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowJan 02, 2026 05:30:380
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 02, 2026 05:30:260
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
KYKaniram yadav
FollowJan 02, 2026 05:20:000
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 02, 2026 05:19:310
Report