Back
भागलपुर में ठंड से जीवन पटरी से उतरा, जिलाधिकारी ने कम्बल वितरण किया
AKAshwani Kumar
Dec 20, 2025 03:51:25
Bhagalpur, Bihar
भागलपुर में ठंड का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। सड़कों पर चल रही सर्द हवाएं लोगों की हड्डियों तक कंपा रही हैं। इस भीषण ठंड का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जिनकी रोजी-रोटी सड़क से जुड़ी है। खासकर रिक्शा चालक, जो दिनभर मेहनत कर अपना पेट पालते हैं, उनके लिए यह ठंड किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। कई रिक्शा चालक ऐसे हैं जिन्हें एक वक्त के खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है और रात होते ही उन्हें खुले आसमान के नीचे कंपकंपाती ठंड में अपनी रात गुजारनी मजबूरी बन गई है। ठंड से जूझ रहे इन जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी मानवीय पहल के तहत खुद सड़कों पर उतरे। अधीनस्थ अधिकारियों के साथ उन्होंने रिक्शा चालकों से मुलाकात की और उनके बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी वार्डों में ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड में असहाय न रह जाए। जिला प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं और स्वयंसेवी संगठन भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद में जुट गए हैं। विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण किये जा रहे है। जिससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यह सामूहिक प्रयास उन लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है, जो ठंड के कारण सबसे अधिक परेशान हैं। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे पूरी सतर्कता बरतें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर निकलने से बचें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि इस ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति उपेक्षित न रह जाए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowDec 20, 2025 05:32:410
Report
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowDec 20, 2025 05:32:240
Report
PPPoonam Purohit
FollowDec 20, 2025 05:32:040
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 20, 2025 05:31:440
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 20, 2025 05:31:140
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 20, 2025 05:30:540
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 20, 2025 05:30:320
Report
GLGautam Lenin
FollowDec 20, 2025 05:30:180
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 20, 2025 05:18:410
Report