Back
पंतनगर विश्वविद्यालय भुगतान के मुद्दे पर ठेकेदार ने आत्मदाह तक की धमकी दी
VAVijay Ahuja
Feb 11, 2026 16:16:50
Payikapuram, Andhra Pradesh
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी आत्मदाह की धमकी
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भुगतान रोकने और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर चेतावनी दी है कि यदि 17 फरवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो 18 फरवरी से प्रशासनिक भवन के बाहर अनशन शुरू करेंगे। विवेक सक्सेना ने आगे चलकर आमरण अनशन और आत्मदाह तक की चेतावनी दी है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी विवेक सक्सेना विश्वविद्यालय में ठेकेदार है। उन्होंने विश्विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 17 फरवरी तक लंबित भुगतान नहीं किया गया और निर्माण कार्य पुनः शुरू नहीं हुआ, तो 18 फरवरी से वे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर अनशन शुरू करेंगे। विवेक सक्सेना ने अपने पत्र में बताया कि उनकी फर्म श्रीराम कंस्ट्रक्शन वर्ष 1992 से विश्वविद्यालय में निर्माण कार्य कर रही है। उनके अनुसार दिसंबर 2024 में उन्हें एक निर्माण कार्य का ऑनलाइन टेंडर आवंटित किया गया था, जिसके बाद मार्च 2025 में विधिवत अनुबंध किया गया। उप निदेशक निर्माण के निर्देश पर मृदा परीक्षण और संरचना डिज़ाइन तैयार कर उन्होंने कार्य प्रारम्भ कर दिया था। लगभग दो महीने में उन्होंने एक लाइन की नींव डाल दी थी और अब तक करीब 10 से 15 लाख रुपये का कार्य पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जून 2025 में उप निदेशक जलखंड द्वारा कुलपति के आदेश का हवाला देते हुए कार्य अचानक बंद करा दिया गया। इसके चलते उनका लाखों रुपये का भुगतान फंस गया है। विवेक सक्सेना का कहना है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन भुगतान नहीं कर रहा है। भुगतान न मिलने के कारण वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके ऊपर बैंक और बाजार का भारी कर्ज हो गया है, जिस पर लगातार ब्याज बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो उनका अनशन आगे चलकर आमरण अनशन या आत्मदाह जैसे कठोर कदम में भी बदल सकता है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:380
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 17:46:210
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:070
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 17:45:380
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 17:45:200
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:31:050
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:30:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 11, 2026 17:18:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 17:18:090
Report