icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271304
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow12 Mar 2025, 12:58 pm

GONDA-ये कैसा इश्क ! चंद मिनट में कसमें-वादे दरकिनार, बरेली गांव सकीना हत्याकांड का पुलिस ने खोला राज

नवाबगंज, उत्तर प्रदेश:इटियाथोक।थाना क्षेत्र के बरेली गांव में 10 मार्च की देर शाम सकीना(23)की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।उसके पास से हत्या में इस्तेमाल आला कत्ल चाकू भी बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार,बलरामपुर जनपद निवासी विनोद कुमार यादव व इटियाथोक थाना क्षेत्र के बरेली गांव की रहने वाली सकीना के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था।इसके बावजूद विनोद ने एक दूसरी महिला से शादी कर ली। तभी से मृतका विनोद पर साथ रहने का दबाव बना रही थी जो इस हत्या की मुख्य वजह बनी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली में डगर वाले हनुमान मंदिर की पांचवीं विशाल पदयात्रा रवाना

Karauli, Rajasthan:डगर वाले हनुमानजी की पांचवीं विशाल पदयात्रा रवाना, जिला करौली पदयात्रा शुरू होने से पहले नौलखा बाग में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज पूजन किया गया और आरती की गई। इसके बाद भगत ब्रह्मानंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। बड़े भक्त मंडली के सदस्य श्रद्धालु पूरे रास्ते भगवान हनुमान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े और सुख-समृद्धि की कामना की। পদयात्रा बुगडार गांव स्थित डगर वाले हनुमान मंदिर पहुंचने के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह नजर आया।
0
0
Report

लोकेशन// उन्नाव उन्नाव में पहली बार पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, 2027 चुनाव की

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow1m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:लोकेशन// उन्नाव उन्नाव में पहली बार पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान, 2027 चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन उन्नाव। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं अवध जोन के प्रभारी अब्दुल हन्नान का उन्नाव जनपद में प्रथम आगमन हुआ। उनके उन्नाव पहुंचने पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। अब्दुल हन्नान ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान सरकार के सड़क निर्माण को लेकर दिए गए कथित बयान पर तंज कसते हुए अब्दुल हन्नान ने कहा कि सड़क बनने के बाद गड्ढे होना स्वाभाविक है, जैसी बातें सिर्फ कोई अनपढ़ ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं मिलना उसका अधिकार है। बैठक के दौरान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों की जानकारी भी ली गई। अब्दुल हन्नान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट :- अब्दुल हन्नान राष्ट्रीय सचिव (अवध जोन) ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में नदी डूबने से दो लोगों की मौत, क्षेत्र में सनसनी

Pariaunna, Bihar:नालंदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना हिलसा थाना क्षेत्र के वराह बीघा गांव की है, जहां 56 वर्षीय सुधीर जमादार की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सुधीर का खेत नदी किनारे है और वे पटवन का काम कर रहे थे। इसी दौरान नदी के पास जाने के क्रम में पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद शनिवार शाम करीब छह बजे नदी से उनका शव बरामद किया गया। दूसरी घटना वेन थाना क्षेत्र के बारां गांव की है, जहां बकरी चराने के दौरान वृद्ध रामजी मोची का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.
0
0
Report

भाजपा की बाड़ेबंदी: प्रत्याशी रिसोर्ट में बंद, लोकतंत्र पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:एंकर प्रदेश भर में भाजपा की बाड़ेबंदी भी शुरू हो गई मतदान के बाद पार्टी ने तमाम प्रत्याशियों को होटलों से लेकर रिसोर्टस तक में पहुंचा दिया जयपुर के पार्षद प्रत्याशियों को राजधानी से तीस किलोमीटर दूर रिसोर्ट में ठहराया गया है नतीजों से पहले अपने कुनबे को सलामत रखने के मकसद से बीजेपी ने भी बाड़ेबंदी की शुरूआत की जयपुर के प्रत्याशी को पहले शहर कार्यालय बुलाया गया,,,एक एक की अटेंडेंस ली गई,,,,अधिकांश प्रत्याशियों के चेहरे पर जीत का आत्मविश्वास झलक रहा था,,तो कई त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबले की वजह से अपनी जीत के प्रति आशंकित दिखाई दिये प्रत्याशी प्रत्याशी प्रत्याशी कई महिला प्रत्याशी अपने पतियों के साथ आईं,,,,तो कई अपने मासूम बच्चों के साथ कई प्रत्याशियों को अपने नौनिहालों की पढाई के भी चौपट होने की चिंता सता रही थी,,,तो कईयों के परिजन बाड़ाबंदी के सफर को पार्टी का आदेश मान सब कुछ सहने को तैयार थे,,,,, पांच सात दिन का लगेज लेकर प्रत्याशी आखिरकार जयपुर से रवाना हुए तब तक उन्हें नहीं पता था,,कि उनकी बाड़ेबंदी कहां होने वाली है उन्हें कहां ले जाया जा रहा है पहले ये बताया गया कि दिल्ली रोड़ के किसी रिसोर्ट में प्रशिक्षण शिविर होगा,,पर किसी को आखिर तक कानों कान खबर नहीं थी जेएलएन मार्ग से उम्मीदवारों को लेकर बसों का काफिला शहर के चक्कर काटता हुआ मालवीय नगर,मानसरोवर होते हुए अजमेर रोड की तरफ बढ गया,,,बगरू के आगे इस आलीशान रिसोर्ट में बस कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दाखिल हुई कई बड़े नेता अपनी जीत और मेयर की मजबूत दावेदारी करते नजर आये प्रत्याशी प्रत्याशी प्रत्याशी बहरहाल बीजेपी के सभी प्रत्याशी शहर से दूर एकांतवास में अब दिन गुजारेंगे ये यहां पर कितने दिन रूकेंगे,,,इसका फैसला पार्टी नहीं,बल्कि इनकी जीत हार पर तय होगा,,,,पर सुबह से लेकर देर रात तक की उनकी दिनचर्या पर पार्टी के senior नेता निगाह रखेंगे योग प्राणायाम से लेकर पार्टी से जुड़े बौद्धिक सत्रों तक का समय तय किया गया है,,नाश्ते से लेकर लंच डिनर का बाकायदा मैन्यू तैयार है,,,,पर इनकी हर सांस पर अब पहरा है,,,,न किसी से मिलने की इजाजत होगी,,,और न ही बाहर निकलने की आजादी,,,,इनका राजनीतिक भविष्य ईवीएम जरूर तय करेगी पर रिसोर्ट में घूमने फिरने से लेकर घरवालों से संपर्क साधने के लिए अनुमति पार्टी के senior नेताओं से लेनी होगी,,,,उनकी मर्जी के बिना यहां पत्ता भी नहीं हिल पायेगा राजनीति के बाड़बंदी प्रयोग ने लोकतंत्र के असली मायने ही बदल दिये हैं अब पॉवर के लिए सिद्धान्तों को ताक पर रखना आम बात हो गई है कुर्सी हासिल करने के लिए सब कुछ जायज है
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान को मिली अवध जोन की जिम्मेदारी, उन्नाव में हुआ भव्य स्वागत

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao उन्नाव। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान को पार्टी की ओर से अवध जोन का प्रभारी बनाए जाने के बाद शनिवार को उन्नाव में उनका प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान उन्नाव जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।अब्दुल हन्नान ने कहां की ये सरकार भ्रष्टाचार विरोधी सरकार आप देखिए आपको जगह-जगह रोड पर गड्ढे मिलेंगे रोड बनने के बाद गड्ढा एक्सप्रेसवे में गड्ढा कानपुर सर उन्नाव के एक्सप्रेसवे जो कि 4200 करोड़ लागत से बना है और सब जगह गड्ढे है। महिला सुरक्षा पर भी सरकार खामोश है महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ सिर्फ हमारी बातें हो रही जमीनी स्तर पर महिलाए सुरक्षित नहीं है। यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब्दुल हन्नान को अवध जोन की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी दिनों में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय सचिव ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और आपसी एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेन्द्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी उन्नाव, सुभाष सिंह, जंग बहादुर, कुर्रम, सोहेल अंसारी पूर्व विधायक कैंट कानपुर, कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

अब्दुल हन्नान का बड़ा दावा: सहारनपुर मस्जिद शहीद मामला, राहत की आस

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान का बड़ा बयान。 सहारनपुर मस्जिद और भाजपा सरकार पर दिया बड़ा बयान。 सहारनपुर की मस्जिद को शहीद किया गया- अब्दुल हन्नान इंतजामिया कमेटी कोर्ट गई है कोर्ट से मिलेगी राहत- अब्दुल हन्नान 100 साल पुरानी मस्जिद जिसके होने के सारे सबूत उसको तोड़ा गया- अब्दुल हन्नान लोकतंत्र का तो गला घोट दिया गया अब विपक्ष का गला घोट जा रहा है - अब्दुल हन्नान। आज उन्नाव आए थे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान। बाइट - अब्दुल हन्नान राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस पार्टी
0
0
Report

हरदोई पंप पर पेट्रोल में पानी मिलना, ग्राहकों का हंगामा वीडियो वायरल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बघौली चौराहे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वाहन चालकों ने पेट्रोल में भारी मात्रा में पानी मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।ग्राहकों का दावा है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ियां बंद हो गईं।पेट्रोल की जांच करने पर बोतल में करीब 90 प्रतिशत पानी और महज 10 प्रतिशत पेट्रोल दिखाई दिया। पेट्रोल पंप पर हंगामा और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप मैनेजर सहित दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी हुई है पेट्रोल की जगह पानी निकलने का यह वायरल वीडियो बघौली थाना क्षेत्र के बघौली चौराहे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप का है यहाँ के स्थानीय निवासी आशीष ने पेट्रोल पंप से अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया था।कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद बाइक अचानक बंद हो गई।पेट्रोल की जांच कराई गई तो उसमें पानी की मात्रा बेहद अधिक दिखाई दी।इसके बाद अन्य ग्राहक भी मौके पर जुट गए।इनमें हरिनाम ने 150 रुपये,बबलू ने 100 रुपये,सिद्दीक ने 80 रुपये,रामदीन ने 201 रुपये,अंकुर शुक्ला ने 100 रुपये और कमलेश ने 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने की बात कही। मामले को लेकर ग्राहकों और सेल्समैन के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।आरोप है कि विवाद के दौरान सेल्समैन ने पेट्रोल भरने वाले नोजल से ग्राहक आशीष पर हमला कर दिया,जिससे उसे चोट आई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।पुलिस की मौजूदगी में पंप प्रबंधन ने कई ग्राहकों के रुपये वापस किए।साथ ही दोनो पक्षियों से पूछताछ में जुटी हुई है। मैनेजर का कहना है कि जमीन के अंदर बने टैंक में पानी चला जाने के कारण पेट्रोल में पानी मिल गया,जिससे यह समस्या हुई।वही थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट-आशीष,ग्राहक
0
0
Report
Advertisement

लाभार्थियों ने मोदी-नायब सिंह सैनी को धन्यवाद; योजनाओं से लोगों को लाभ

Jhajjar, Haryana:झज्जर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाभार्थियों ने किया धन्यवाद। सरकार ने आयुष्मान कार्ड को लेकर गरीब लोगों को ₹500000 का मुफ्त इलाज योजना चलाई हुई है उसको लेकर हम लोगों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है अगर इस तरह की स्कीम सरकार द्वारा नहीं चलाई जाती तो पता नहीं इलाज के लिए कितने पैसे प्राइवेट अस्पतालों में देने पड़ते। आयुष्मान की योजना को लेकर लाभार्थियों ने स्वयं अपनी समस्या बताते हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। और आगे भी इस योजना को और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कुछ महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना की सराहना की हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ₹2100 लाडो लक्ष्मी योजना के तहत वह उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं के घरों में मुफ्त में सिलेंडर उपलब्ध कराया गया पहले घरों में चूल्हे पर रोटियां बना बनाई जाती थी आंखें भी कमजोर हो जाती थी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उज्ज्वला योजना स्कीम के तहत फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया हरियाणा सरकार का महिलाओं ने धन्यवाद किया। बीपीएल धारकों को ढाई लाख रुपये घर की रिपेयरिंग के लिए व सेक्टर में 30 ,30 गज के प्लॉट दिए गए उसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का आभार जताया। किसानों को भी सब्सिडी के तहत कृषि यंत्र उपलब्ध हो रहे हैं हरयाणा स्कीम के तहत हरियाणा के किसानों ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद कहां साल में ₹6000 किसानों को देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे हैं व सब्सिडी पर कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं एसपी पर फसल भी खरीद हो रही है उसको लेकर किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार जताया। बुढ़ापा पेंशन विधवा पेंशन बनवाने के लिए अब चक्कर नहीं काटने पड़ रहे जब से भाजपा सरकार आई है तब से बुढ़ापा पेंशन अपने आप बन जाती है जिसको लेकर बुजुर्ग महिलाओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
0
0
Report

छतरपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा में फूलों की बरसात, श्रद्धालुओं का उत्साहभरा नजारा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे शहर के श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह आयोजन हर साल विधायक ललिता यादव द्वारा आयोजित किया जाता है। इस दौरान शोभायात्रा पर बुलडोजर मशीनों से फूलों की वर्षा की गई। बुल्डोजर के बकेट में खड़े लोगों ने जैसे ही झांकी निकली, ऊपर से फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा माहौल कृष्णमय हो गया और थाने से डाकखाने, बस स्टैंड तक श्रद्धालुओं ने भगवान का वंदन-अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव ने जिले की जनता को बधाई दी; उन्होंने कहा कि छोटे से बुलावे पर लोग आते हैं और भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म उत्सव को सफल बनाते हैं। हमारे भगवान जी के स्वागत के लिए सभी ने आरती और वंदन किया है। कामना है कि श्रीकृष्ण जी का आशीर्वाद हमारे पूरे क्षेत्र और जिले पर बना रहे और छतरपुर को किसी की नजर न लगे। शोभायात्रा के समापन पर बस स्टैंड पर कलाकारों के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में त्रिनेत्र ऑपरेशन: 173 किलो 750 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध टाटा हैरियर कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी लेने पर कार में 10 प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा 173 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कार चालक मुकेश कुमार जाट और उसके साथी पवन सेन, दोनों निवासी गुड्डाखेड़ा, को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच भादसोडा थानाधिकारी द्वारा की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top