Back
योगी का गोरखपुर दौरा: नकहा रेल ओवरब्रिज व खजांची फ्लाईओवर का लोकार्पण
NTNagendra Tripathi
Jan 26, 2026 17:32:14
Gorakhpur, Uttar Pradesh
दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देर शाम गोरखपुर पहुँच गए हैं। गोरखनाथ मंदिर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने महायोगी गुरु गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज का दर्शन–पूजन किया। मुख्यमंत्री कल यानी मंगलवार 27 जनवरी को गोरखपुरवासियों को यातायात सुगमता की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। एक ही दिन में वे शहर के दो अहम प्रोजेक्ट नकहा रेल ओवरब्रिज और खजांची फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से गोरखपुर शहर को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 27 जनवरी को बरगदवा चौराहे स्थित नकहा रेल ओवरब्रिज और खजांची चौराहे पर बने फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। नकहा जंगल और मानीराम रेलवे स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 5-ए पर बने इस रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण 152 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से किया गया है। करीब 1092 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के शुरू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। इसके साथ ही गोरखपुर महानगर के उत्तरी हिस्से की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। यह ओवरब्रिज मेडिकल कॉलेज होते हुए महाराजगंज की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा। वहीं खजांची चौराहे पर निर्मित 605 मीटर लंबा फ्लाईओवर लगभग 96 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह फ्लाईओवर जेल बाईपास को स्पोर्ट्स कॉलेज रोड से सीधे जोड़ता है जिससे कौवाबाग, खजांची चौराहा, फर्टिलाइजर कारखाना और सोनौली रोड की ओर जाने वाला यातायात अब पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 दिसंबर को गोरखनाथ रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण कर चुके हैं। लगातार हो रहे इन विकास कार्यों से गोरखपुर शहर को बेहतर कनेक्टिविटी और तेज यातायात व्यवस्था मिलने जा रही है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा गोरखपुर के लिए विकास की नई सौगात लेकर आया है। नकहा ओवरब्रिज और खजांची फ्लाईओवर के चालू होने से शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी और आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowJan 26, 2026 18:45:260
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 26, 2026 18:31:010
Report
0
Report
धरनारत बलिया सांसद का दारोगा ने छुए पैर,वीडियो वायरल,पुलिस की निष्पक्षता और वर्दी की गरिमा पर उठे...
0
Report
48
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowJan 26, 2026 18:15:170
Report
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने खाली किया सरकारी आवास, इस्तीफे के बाद लगाए गंभीर आरोप
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 26, 2026 17:46:41Noida, Uttar Pradesh:The peacock that opened its plumage in gratitude to the girl.
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowJan 26, 2026 17:46:250
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 26, 2026 17:46:11Noida, Uttar Pradesh:An incredible look at a whale’s mouth during trap feeding
0
Report