Back
यमुना साफ़ का जनआंदोलन: मुख्यमंत्री गुप्ता ने आईटीओ घाट पर निरीक्षण
HBHemang Barua
Jan 04, 2026 13:30:33
Noida, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री कार्यालय
यमुना की स्वच्छता अब जनआंदोलन का रूप ले रही है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईटीओ छठ घाट पर यमुना क्लीनअप ड्राइव का निरीक्षण किया
वैज्ञानिक व नियोजित तरीके से चल रहा है यमुना सफाई अभियान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 4 जनवरी 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज आईटीओ के पास यमुना नदी के छठ घाट पर आयोजित यमुना नदी क्लीनअप ड्राइव का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की स्वच्छता अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। मुख्यमंत्री का यह भी कहना था कि मां यमुना हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति यूथ फ़ाउंडेशन ने किया। मुख्यमंत्री ने उसके स्वयंसेवकों की सराहना की और अभियान में शामिल नागरिकों, युवाओं व यमुना टास्क फोर्स (137 सीईटीएफ बटालियन टेरिटोरियल आर्मी ) के जवानों की सक्रिय सहभागिता को प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार के दिन भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों का स्वेच्छा से यमुना स्वच्छता अभियान में जुटना यह दर्शाता है कि अब यमुना की स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी सामाजिक और पर्यावरणीय परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं। यमुना मैया को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हम सभी की सामूहिक नैतिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार यमुना सफाई अभियान को युद्धस्तर पर, चरणबद्ध, वैज्ञानिक और सुनियोजित तरीकों से संचालित कर रही है। गाद व अन्य सामग्री का निस्तारण, कचरा प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट, जैविक उपचार और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए यमुना के पुनर्जीवन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियानों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। जब समाज और सरकार एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। मुख्यमंत्री ने यमुना के संरक्षण और स्वच्छता के लिए नागरिकों से निरंतर जागरूकता, अनुशासन और सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया और कहा कि स्वच्छ यमुना ही स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त दिल्ली की पहचान बनेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:42:490
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 05, 2026 10:42:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:41:450
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:41:120
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:40:550
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 05, 2026 10:40:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 05, 2026 10:39:360
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 05, 2026 10:39:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 10:38:190
Report
0
Report
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:37:190
Report
0
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 10:36:520
Report