Back
ग्रेटर नोएडा हॉस्टल में MCA छात्र ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट मिला
BPBHUPESH PRATAP
Dec 06, 2025 15:45:26
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल के कमरे में एमसीए के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने 'आई गिव अप' लिखा है。
नॉलेज पार्क थाना पुलिस को मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि तुगलपुर स्थित क्राउन हॉस्टल के रूम नंबर 79 में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि 25 वर्षीय कृष्णकांत ने छत के पंखे के हुक से अंगोछा बांधकर फांसी लगाई थी। कृष्णकांत झारखण्ड का रहने वाला था。
मृतक कृष्णकांत NIET कॉलेज में एमसीए थर्ड ईयर का छात्र था। वह अपने रूममेट ऋतिक के साथ इस कमरे में रहता था。
मंगलवार सुबह कृष्णकांत कॉलेज नहीं गया था और उसने ऋतिक से बाद में आने को कहा था। दोपहर में कृष्णकांत के पिता ने ऋतिक को फोन कर बताया कि कृष्णकांत कुछ करने वाला है। इसके बाद ऋतिक ने हॉस्टल के अन्य दोस्तों को बुलाया。
दोस्तों ने देखा कि कृष्णकांत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़कर कृष्णकांत के शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी。
पुलिस को कृष्णकांत के कमरे से एक छोटा सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंग्रेजी में लिखा था, "आई गिव अप, गिव माई बॉडी एंड माय थिंग्स टू माय फैमिली, प्लीज सॉरी फॉर द ट्रबल..."
मृतक के मित्र ऋतिक ने बताया कि कृष्णकांत को सिर से संबंधित कोई बीमारी थी। ज्यादा देर पढ़ाई करने पर उसका सिर झुक जाता था, जिससे वह काफी परेशान रहता था। ऋतिक के अनुसार, कृष्णकांत पढ़ाई में बहुत अच्छा था。
हालांकि, आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता चला है कि उसने आत्महत्या से पहले अपने परिजनों से फोन पर बात की थी।
फिलहाल पुलिस से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
45
Report
108
Report
62
Report
192
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 06, 2025 17:16:21148
Report
OSONKAR SINGH
FollowDec 06, 2025 17:16:04116
Report
JPJai Pal
FollowDec 06, 2025 17:15:50153
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 06, 2025 17:15:37176
Report
KRKishore Roy
FollowDec 06, 2025 17:15:15212
Report
99
Report
167
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 06, 2025 17:02:13146
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 06, 2025 17:01:57161
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowDec 06, 2025 17:01:36124
Report
KRKishore Roy
FollowDec 06, 2025 17:01:21105
Report