Back
गाजियाबाद में दीपावली पर विधायक ने समर्थकों के साथ दीया जलाया
DKDeepesh Kumar
Oct 20, 2025 15:31:02
Noida, Uttar Pradesh
गाजियाबाद। दीपों के पर्व दीपावली पर गाजियाबाद में उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला। शहर विधायक संजीव शर्मा अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पर दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाते नजर आए। वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी अपने कार्यकर्ताओं संग दीपावली की खुशियां साझा कीं। दोनों विधायकों ने एक-दूसरे और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और जी मीडिया के दर्शकों को भी दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। इस मौके पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि “इस बार की दीपावली विशेष है, क्योंकि अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपों का विश्व रिकॉर्ड बनाया है और भव्य राम मंदिर अपनी छटा से विश्वभर में भारत की पहचान बना रहा है।” वहीं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छठ पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ी रौनक ने व्यापारियों और आम जनता दोनों को लाभ पहुंचाया है। इस बार व्यापार में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।” साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति मिलने से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक संजीव शर्मा और नंदकिशोर गुर्जर दोनों ने अपने समर्थकों के साथ फुलझड़ी जलाकर और पटाखे छोड़कर दीपावली की खुशियां मनाईं। गाजियाबाद में इस बार दीपों की जगमगाहट, भक्ति की भावना और उत्सव की रौनक ने पूरे शहर को आलोकित कर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद की औद्योगिक नगरी गजरौला में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चे और बड़े जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। घरों और प्रतिष्ठानों को झालरों से सजाया गया है।
0
Report
7
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowOct 20, 2025 17:49:214
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:49:081
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:48:351
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:48:203
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:48:100
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 20, 2025 17:47:460
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 20, 2025 17:47:350
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 20, 2025 17:47:200
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 20, 2025 17:47:080
Report
0
Report
2
Report
ADAnup Das
FollowOct 20, 2025 17:20:200
Report