Back
वलसाड के ओरंगा नदी के ब्रिज टूटने से 4 मजदूर दबे, ठेकेदार पर सवाल
SVShweta Verma
Dec 12, 2025 07:31:14
Noida, Uttar Pradesh
वलसाड में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के कैलाश रोड पर औरंगा नदी पर बन रहे नए ब्रिज का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा था। आज जब ब्रिज बनाने का काम जारी था, तभी अचानक ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। दुर्घटना के वक्त ब्रिज के ऊपर और नीचे मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 4 मजदूर इस स्ट्रक्चर के नीचे दब गए। ब्रिज टूटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर दौड़ पड़े। प्रशासन का इंतजार किए बिना ही जागरूक नागरिकों ने मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण मजदूरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए वलसाड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को काबू में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं फायर विभाग ने मलबा हटाने और सेफ्टी चेक करने की प्रक्रिया हाथ में ली है। बताया जा रहा है कि यह ब्रिज करीब 19 करो़ड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम लागत से बनाया जा रहा है। हालांकि, ब्रिज का लोकार्पण होने से पहले ही इसका स्ट्रक्चर गिर जाने से प्रशासन और ठेकेदार (कॉन्ट्रैक्टर) की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
51
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report