Back
केजरीवाल पर भाजपा का दावा: प्रदूषण स्तर बेहतर, बीजिंग से तुलना गलत
HBHemang Barua
Dec 18, 2025 14:54:16
Noida, Uttar Pradesh
Press Statement - 1
अरविंद केजरीवाल को सर्वप्रथम तो यह स्वीकार करना चाहिए की आज प्रदूषण का ए.क्यू.आई. स्तर पिछले वर्षों से बेहतर है -- वीरेन्द्र सचदेवा
केजरीवाल ने स्वंय माना है की एक दशक पूर्व बीजिंग की स्थिती दिल्ली से खराब थी, ऐसे में गत 11 वर्ष दिल्ली में सरकार चलाने वाले अरविंद केजरीवाल बतायें की इस दौरान यदि बीजिंग सरकार ने प्रदूषण स्थिती सुधार ली तो "आप" की दिल्ली सरकार क्यों नही सुधार कर पाई -- वीरेन्द्र सचदेवा
काश प्रधान मंत्री की विदेश यात्रा पर टिपण्णी करने से पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को बता पाते की आज जब दिल्ली वालों को अपने विधायकों की आवश्यकता है तब सुश्री आतिशी मार्लेना एवं श्री गोपाल राय सहित 22 में से 14 विधायक गोवा एवं गुजरात में क्या कर रहे हैं -- वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली 18 दिसम्बर : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जब सत्ता में थे तब भी झूठ एवं भ्रम की राजनीति करते थे और आज जब विपक्ष में हैं तो भी प्रदूषण को लेकर भ्रम की राजनीति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं。
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल को सर्वप्रथम तो यह स्वीकार करना चाहिए की आज प्रदूषण का ए.क्यू.आई. स्तर पिछले वर्षों से बेहतर है और यह भाजपा की दिल्ली सरकार द्वारा सड़कों में किए जा रहे सुधार का परिणाम है。
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की वैसे तो अरविंद केजरीवाल शब्दों के बाज़ीगर हैं पर आज वह अपनी ही बातों के जाल में फंस गये हैं, केजरीवाल आज कह रहे हैं की लगभग 15 वर्ष पूर्व चीन की राजधानी बीजिंग का प्रदूषण दिल्ली से बहुत खराब था पर वहां की सरकार ने सख्त कदम उठा कर सुधार किया है。
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल ने स्वंय माना है की एक दशक पूर्व बीजिंग की स्थिती दिल्ली से खराब थी, ऐसे में गत 11 वर्ष दिल्ली में सरकार चलाने वाले अरविंद केजरीवाल बतायें की इस दौरान यदि बीजिंग सरकार ने प्रदূषण स्थिती सुधार ली तो "आप" की दिल्ली सरकार क्यों नही सुधार कर पाई。
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की काश प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा पर टिपण्णी करने से पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को बता पाते की आज जब दिल्ली वालों को अपने विधायकों की आवश्यकता है तब दिल्ली विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना एवं पूर्व पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय सहित 22 में से 14 विधायक गोवा एवं गुजरात में क्या कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 18, 2025 16:31:440
Report
ABATISH BHOIR
FollowDec 18, 2025 16:31:310
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 18, 2025 16:30:250
Report
SKSumit Kumar
FollowDec 18, 2025 16:30:140
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 18, 2025 16:18:140
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowDec 18, 2025 16:17:580
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 18, 2025 16:17:470
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowDec 18, 2025 16:15:240
Report
एक्सप्रेस वे सड़क हादसे में जांच टीम घटना स्थल का निरीक्षण किया,अधिकारियों ने वाहन धीमे चलाने अपील की
0
Report
1
Report
SSANDEEP
FollowDec 18, 2025 16:04:170
Report
0
Report
RSRahul shukla
FollowDec 18, 2025 16:00:350
Report