Back
साध्वी प्राची के तीखे बयान: राम मंदिर, RSS, जनसंख्या और महिला सुरक्षा पर विवाद
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 11, 2026 16:19:34
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत से बड़ी खबर है, जहां कस्बा दोघट में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में पहुंची साध्वी प्राची ने मंच से एक के बाद एक तीखे और विवादित बयान दिए। अपने संबोधन के दौरान साध्वी प्राची ने राम मंदिर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जनसंख्या, बेटियों की सुरक्षा और कई ऐतिहासिक मुद्दों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। साध्वी प्राची ने मंच से कहा— “हमसे राम मंदिर होने के प्रमाण मांगे गए थे, हमने प्रमाण दिए, तब जाकर राम मंदिर बना। जबकि यह देश और परिवेश दोनों राम का है।” उन्होंने आगे कहा— “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वजह से हमें कश्मीर और राम मंदिर मिला। आरएसएस की बदौलत ही आज देश सुरक्षित हाथों में है।” आरएसएस को लेकर प्रतिबंध की बात करने वालों पर टिप्पणी करते हुए साध्वी प्राची ने कहा— “जो आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं, उनके कर्म नेक नहीं हैं या फिर उनके बाप एक नहीं हैं।” इस दौरान मंच से नारे भी लगाए गए। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा— “आज आरएसएस की वजह से ही बेटियां सुरक्षित हैं। 2013 से पहले मेरठ, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर से बेटियां उठा ली जाती थीं।” उन्होंने आगे कहा— “यह 2026 का नया भारत है और यह हमें संघ की वजह से मिला है।” जनसंख्या और हिंदू समाज को लेकर साध्वी प्राची ने कहा— “नेता कहते हैं बटोगे तो कटोगे, लेकिन इसके आगे मैं कहती हूं हिंदू घटोगे तो कटोगे।” “पहले हमारे दो बच्चे होते थे, अब एक होने लगा है, हम लगातार घटते जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा— “वो 30–40 बच्चे पैदा करके कहते हैं अल्लाह की देन है, और तुम करियर की चिंता करते हो, क्या तुम्हें अपने भगवान पर भरोसा नहीं है?” साध्वी प्राची ने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा कि “हिंदुओं को बच्चों की शादी में दहेज नहीं लेना चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वैलेंटाइन डे को लेकर भी टिप्पणी की और कहा— “मैंने एक मौलाना से कहा कि अगर वैलेंटाइन डे मनाना चाहते हो तो बुर्के वाली को लेकर आइए और फिर वैलेंटाइन डे मनाइए।” इतिहास से जुड़े सवाल उठाते हुए साध्वी प्राची ने कहा— “देश में गांधी की हत्या किसने की, इस पर बात होती है, लेकिन लाल बहादुर शास्त्री और सुभाष चंद्र बोस की हत्या किसने की, इस पर बात नहीं होती।”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:380
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 17:46:210
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:070
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 17:45:380
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 17:45:200
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:31:050
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:30:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 11, 2026 17:18:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 17:18:090
Report