Back
जोधपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत ने दंपतियों को एक साथ लाया, समझाइश से नयी शुरुआत
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 14, 2026 14:15:14
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पारिवारिक विवादों का आपसी समझाइश और सहमति से समाधान करने की पहल लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या-02 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में बिछड़े हुए दंपतियों को फिर से मिलाया गया। अदालत की समझाइश और मध्यस्थता के बाद दोनों जोड़ों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। इस दौरान न्यायालय परिसर में ही दोनों दंपतियों को माला पहनाकर राजी-खुशी घर भेजा गया। पहला मामला वर्ष 2023 के एक आपराधिक प्रकरण से जुड़ा हुआ था, जिसमें पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार दोनों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था और उनसे एक पुत्री भी है। वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ने के कारण दोनों कई वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। वर्ष 2021 में पत्नी ने पति के खिलाफ भरण-पोषण के लिए धारा 125 सीआरपीसी के तहत परिवाद भी दायर किया था। इससे पहले वर्ष 2019 में भी लोक अदालत के माध्यम से दोनों को साथ रहने के लिए राजी किया गया था, लेकिन बाद में फिर विवाद बढ़ गया और दोनों अलग हो गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश की गई, जिसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री के भविष्य को देखते हुए फिर से साथ रहने का निर्णय लिया और प्रकरण का आपसी सहमति से निस्तारण कर दिया गया। दूसरा मामला वर्ष 2021 में हुए एक मुस्लिम विवाह से संबंधित था। विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते दोनों अलग रहने लगे थे और मामला अदालत तक पहुंच गया था। पति ने वर्ष 2025 में अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था। लोक अदालत के दौरान न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों के बीच बातचीत और मध्यस्थता कराई गई। कई दौर की समझाइश के बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से अपने विवाद को समाप्त करने और फिर से साथ रहने का फैसला किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायिक अधिकारियों और मध्यस्थों ने दोनों पक्षों को पारिवारिक जीवन की महत्ता समझाई और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिश्ते को एक और मौका देने की सलाह दी। समझाइश का सकारात्मक असर हुआ और दोनों दंपतियों ने अदालत के समक्ष आपसी राजीनामा प्रस्तुत करते हुए अपने मामलों का निस्तारण करवाया। पारिवारिक न्यायालय में इस तरह के मामलों का समाधान केवल कानूनी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहता, बल्कि रिश्तों को बचाने का प्रयास भी किया जाता है। लोक अदालत की इसी भावना के तहत जोधपुर में कई परिवारों को फिर से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और दंपतियों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 15:16:3432
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 15:16:1472
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 14, 2026 15:16:0516
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 14, 2026 15:15:3748
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 14, 2026 15:15:1443
Report
115
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 14, 2026 15:02:24131
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 15:02:08118
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 15:01:49111
Report
115
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 15:01:3255
Report
165
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 15:00:5246
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 15:00:41Noida, Uttar Pradesh:किसी तरह स्थानीय लोगों ने दोनों पक्ष के बीच मारपीट का मामला शांत कराया, हालांकि इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया
153
Report