Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Arwal804401

नीतीश राज्यसभा जाएं तो निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री? अरुण कुमार की नई मांग

SRSANJAY RANJAN
Mar 14, 2026 15:16:05
Arwal Sipah Panchayat, Bihar
राज्यसभा जाने के बाद निशांत कुमार को बनाया जाए मुख्यमंत्री : अरुण कुमार अरुण कुमार अरवल में एक निजी स्कूल के भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भविष्य में राज्यसभा जाते हैं, तो उनके पुत्र निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। अरुण कुमार ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में 25 से 30 फिर से नीतीश का नारा देकर जनता से वोट मांगा गया था और इसी भरोसे पर लोगों ने जनादेश दिया। इसलिए इस जनादेश के बीच किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार का नेतृत्व जदयू कर रही है, इसलिए मुख्यमंत्री भी जदयू से ही होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो पार्टी को नई पीढ़ी को मौका देना चाहिए और उस स्थिति में निशांत कुमार کو मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि निशंत कुमार लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों को करीब से देख रहे हैं और वे राज्य के विकास के लिए काम कर सकते हैं। अरुण कुमार ने यह भी कहा कि बिहार की जनता भी यही चाहती है कि “25 से 30 फिर से नीतीश” के नारे के साथ जदयू का नेतृत्व आगे बढ़े और उसी विचारधारा के साथ नई जिम्मेदारी भी तय हो। पूर्व सांसद अरुण कुमार
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SJSantosh Jaiswal
Mar 14, 2026 16:30:36
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 14, 2026 16:30:15
Rampur, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी ने मोदी मंत्र के जरिए गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जनपद Ramपुर में आज गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज़ उठाई। Ramपुर में यह विरोध प्रदर्शन कुछ अलग और अनोखे अंदाज़ में देखने को मिला। प्रतिनिधन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उस बयान को भी लेकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया, जिसमें नाले की गैस से चाय और खाना बनाने की बात कही गई थी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस बात को प्रैक्टिकल करके दिखाने की कोशिश की। उन्होंने नाले में गैस चूल्हा का पाइप डालकर चूल्हा जलाने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी चूल्हा नहीं जल सका。 इसके बाद प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पारंपरिक तरीके का सहारा लिया। महिलाओं ने पुराने अंदाज के चूल्हे में उपले जलाकर रोटियां बनाईं और महंगाई के खिलाफ नाराजगी जताई。 इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने कहा कि देश को लगातार महंगाई की आग में झोंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब गैस सिलेंडर की कीमत 350 से 400 रुपये के बीच थी, तब भारतीय जनता पार्टी के नेता सिलेंडर को लेकर सड़कों पर धरना प्रदर्शन करते थे। लेकिन आज जब केंद्र और प्रदेश में उनकी सरकार है, तब गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में गैस सिलेंडर लगभग 950 रुपये में मिल रहा है, जो गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। फैसल खान लाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आंदोलन कर रही है और सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नाले की गैस से चूल्हा जलाने की कोशिश नाकाम रहने से यह साबित होता है कि जनता को भ्रमित किया गया है।
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 16:19:26
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग -अज्ञात वाहन की टक़्करसे युवक हुआ घायल एंकर -बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग के गुलगंज थाना क्षेत्र के बँधा तिगड्डा पर अज्ञात वाहन की टक़्कर से युवक घायल हो गया जिसे पुलिस डॉयल 112 वाहन द्वारा सी एच सी बड़ामलहरा भेजा गया जानकारी के मुताबिक छतरपुर महोबा रोड पर स्थिति गुरूद्वारे के पीछे रहने वाले शिवम पिता रमेश प्रसाद मिश्रा को बँधा तिगड्डा पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक़्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पुलिस डॉयल 112 में तैनात प्रधान आरक्षक उमेश पाठक व पायलट ओम प्रकाश चढ़ार ने सी एच सी बड़ामलहरा भेजा जहाँ घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
122
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 14, 2026 16:18:33
Noida, Uttar Pradesh:टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में सीएम धामी ने ACLS एम्बुलेंस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक उन्नत और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित एवं शीघ्र पहुँचाने में बड़ी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उपजिला चिकित्सालय टनकपूर में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन (Phacoemulsification) मशीन का लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना से अब मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को बहल पेपर मिल्स लिमिटेड, काशीपुर (CSR के अंतर्गत) उपलब्ध कराया गया है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है जो गंभीर हृदय रोग, दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थापित नई डायलिसिस मशीन का निरीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) का भी भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार तथा संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
146
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 14, 2026 16:17:38
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले में अफीम की अवैध खेती का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव में अफीम की खेती की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हलसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि कोली गांव के शंकर महतो की जमीन पर करीब 2.50 कट्ठा जमीन में अफीम की फसल तैयार हो चुकी थी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर ही पूरी फसल काटकर नष्ट कर दी। कुछ पौधों को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लैब जांच के लिए भेजा गया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। अफीम की खेती गैरकानूनी है और इस मामले में जमीन मालिक की पहचान कर ली गई है। जो भी लोग इस अवैध धंधे में शामिल होंगे, सभी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बरामद अफीम की फसल की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। प्रशासन गहराई से जांच कर रहा है। इधर, भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोली गांव पहुंचे। यह पहली बार है जब लखीसराय जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
106
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 14, 2026 16:17:25
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का शनिवार को उद्घाटन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी ने उपस्थित होकर खुद फायरिंग रेंज पर फायरिंग कर इसकी शुरुआत की। डीजीपी विनय कुमार ने अपने पिस्टल से अपने टारगेट पर 6 से में से 6 गोलियां उतार दी। इस दौरान डीजीपी विनय कुमार का निशाना अचूक रहा। जिसे देखकर अन्य पुलिस अधिकारियों ने ताली बजाई। बता दे की बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 डेहरी में आज से चार दिवसीय सच्चिदानंद अखौरी पुलिस शूटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया है। जिसमें राज्य की कुल 23 टीमें में भाग ले रही है। इस दौरान डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि राज्य की कुल 19 वाहिनीयो के अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला सासाराम, स्वारोही विशेष पुलिस सैन्य पुलिस आरा, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बाल्मीकिनगर, सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव के भी पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। विनय कुमार ने ये भी बताया कि कुछ कारणों से पिछले कई सालों से इस शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब लगातार यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में 56 ट्रेनिंग सेंटर में 22 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की प्रशिक्षण चल रही है। इसके अलावा जल्द ही 20 हजार से अधिक अन्य पुलिस के जवानों की ट्रेनिंग होनी है। ऐसे में आने वाले वर्षों में बिहार को लगभग 50 हजार के आसपास प्रशिक्षित पुलिस के जवान मिल जाएंगे।
106
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 14, 2026 16:17:13
Kishanganj, Bihar:किशनगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,बाइक चोर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से कुल छह चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। बताया जाता है कि पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध समीर उद्दीन एक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। गहन पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि मोटर साइकिल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। ये लोग बिहार और बंगाल से वाहन चोरी करते थे। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा किया है।एसपी ने दावे के साथ कहा कि उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।
67
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 14, 2026 16:16:33
114
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 14, 2026 16:16:22
Katni, Madhya Pradesh:कटनी: जिला जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत, सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम एंकर कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित जिला जेल में सजा काट रहे एक 54 वर्षीय कैदी की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। जेल प्रबंधन ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है。 ​देर रात बिगड़ी थी तबीयत ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहोरीबंद तहसील के ग्राम बचैया निवासी रमेश (51), पिता रामलाल, जिला जेल की बैरक क्रमांक-7 में बंद था। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और घबराहट होने लगी। जेल में मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन स्थिति में सुधार न होते देख उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​दहेज हत्या के मामले में काट रहा था वी ओ 1 जिला जेल के अधिकारी ने बताया कि मृतक रमेश भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304-बी (दहेज मृत्यु) के मामले में दोषसिद्ध अपराधी था। उसे न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसमें से वह लगभग 2 वर्ष की सजा पूरी कर चुका था। ​"कैदी ने रात के समय सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। जेल के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिन डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टि हार्ट अटैक से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बाइट राजभान दुबे वरिष्ठ जेल प्रहरी बाइट सतीश पटेल मृतक का बेटा
71
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Mar 14, 2026 16:15:31
:मेरठ में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने पिता की ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। जहां पर अमन नाम के युवक ने अपने पिता राजेश की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अमन और राजेश का अक्सर झगड़ा होता था। अमन नशेड़ी है शराब के लिए पिता से रुपयों की मांग कर रहा था ।लेकिन जब पिता ने नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और फिर पिता के सिर पर ईट से कई बार प्रहार किए गए। इसके बाद राजेश की मौत हो गई। राजेश की मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में लगी हुई है।
151
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 14, 2026 16:15:17
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गोद में बच्चा, कंधों पर कानून की जिम्मेदारी, गाजीपुर में महिला कांस्टेबलों ने पेश की ममता और कर्तव्य की मिसाल यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के दौरान महिला कांस्टेबलों ने पेश की अनोखी मिसाल गाजीपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बच्चों को गोद में लेकर महिला कांस्टेबलों ने निभाई ड्यूटी मां की ममता और वर्दी के कर्तव्य का अद्भुत संतुलन देखने को मिला ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों का समर्पण बना प्रेरणा का केंद्र परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही पूरे इंतजाम डॉ. ईरज राजा, एसपी गाजीपुर के निर्देशन में किए गए महिला कांस्टेबलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहीं वायरल गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस की दो महिला कांस्टेबलों ने कर्तव्य और मातृत्व का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसे देखकर हर कोई भावुक भी हुआ और गर्व से भर उठा। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यूपीएसआई भर्ती परीक्षा के दौरान गाजीपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात दो महिला कांस्टेबल अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालती नजर आईं। एक हाथ में जिम्मेदारी और गोद में ममता का संसार। इस पूरे इंतजाम की निगरानी डॉ. ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में की जा रही थी, जहां पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। महिला कांस्टेबलों की यह तस्वीर सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे मां की ममता और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत संगम बता रहे हैं। यह दृश्य सिर्फ एक ड्यूटी नहीं, बल्कि यह संदेश है कि एक मां हर जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम है। चाहे वह घर हो या वर्दी का फर्ज।
177
comment0
Report
Advertisement
Back to top