Back
अरवल में प्रशांत किशोर का सरकार पर हमला: शराबबंदी, रोजगार और गैस कीमतों पर उठे सवाल
SRSANJAY RANJAN
Mar 14, 2026 15:02:24
Arwal Sipah Panchayat, Bihar
अरवल में प्रशांत किशोर का सरकार पर हमला, शराबबंदी, रोजगार और गैस कीमतों पर उठाए सवाल
अरवल पहुंचे प्रशांत किशोर ने राज्य की राजनीति और सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की चर्चा कोई साजिश नहीं है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी पहले से ही कहती आ रही है कि 2025 के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और नीतीश कुमार ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर पैसे के बल पर वोट खरीदे। उनका कहना था कि यदि चुनाव में 10 हजार रुपये देकर वोट नहीं खरीदे गए होते तो आज सरकार को जनता का समर्थन नहीं मिलता। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके पास 200 से ज्यादा विधायक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़कर दिल्ली जाने की जरूरत क्यों पड़ रही है, यह जनता समझ रही है। रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं से एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के चार महीने बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में पहले से भी ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ गया है और आम जनता परेशान है शराबबंदी को लेकर भी उन्होंने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी केवल कागजों पर है, जबकि जमीनी स्तर पर हर गांव में शराब बिक रही है। वहीं एलपीजी गैस की कीमतों और उपलब्धता को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि आज गांवों में लोग गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं, जो सरकार के दावों की सच्चाई को उजागर करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaj Kishore
FollowMar 14, 2026 16:17:380
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 14, 2026 16:17:250
Report
ASAmit Singh
FollowMar 14, 2026 16:17:130
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 14, 2026 16:16:330
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 14, 2026 16:16:220
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 14, 2026 16:16:040
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 16:15:470
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 14, 2026 16:15:310
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 14, 2026 16:15:170
Report
क्रेन से ट्रक उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश; कलान पुलिस ने शातिर अभिषेक चौधरी को दबोचा, चोरी की बैटर
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 16:04:1883
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 14, 2026 16:04:0148
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 14, 2026 16:03:2468
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 16:02:5014
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 14, 2026 16:02:14108
Report