Back
SIर-2026: वोटर लिस्ट ड्राफ्ट 16 दिसम्बर, नाम नो मैपिंग जोन से हटने की संभावना
DGDeepak Goyal
Dec 11, 2025 12:26:13
Jaipur, Rajasthan
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत मतदाता सूची अपडेट करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। एसआईआर का पहला चरण यानी गणना प्रपत्र भरने का कार्य पूरा हो चुका है और आज इन प्रपत्रों को कलेक्ट करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद 16 दिसंबर से दूसरा चरण शुरू होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेशभर में मतदाता सूची का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हो चुका है और 97 फीसदी से अधिक मतदाताओं की मैपिंग भी पूरी कर ली गई है। जिन मतदाताओं का नाम ‘नो मैपिंग जोन’ में आया है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और चुनाव आयोग द्वारा मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए भी जा सकते हैं। महाजन ने बताया कि 16 दिसंबर को एसआईआर-2026 की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाएगा। ड्राफ्ट में जिनके नाम नहीं होंगे, उन्हें सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। जिन मतदाताओं का नाम पिछली एसआईआर में है, वे प्रमाण देकर अपना नाम जुड़वा सकेंगे। वहीं जिनका नाम पिछली एसआईआर में भी नहीं था, उन्हें माता-पिता के नाम का पुराना रिकॉर्ड और अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। दूसरे चरण में 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। नोटिस जारी होने के बाद सुनवाई और फील्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चलेगी और 7 फरवरी तक सभी दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि ‘नो मैपिंग’ में जिन रिकॉर्ड्स की पहचान हुई है, उनमें मृत, गायब या पहले ही स्थानांतरित हो चुके मतदाता शामिल हैं। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ-स्तरीय एजेंटों को ऐसे मतदाताओं की सूची प्रकाशित होने से पहले उपलब्ध कराई जाएगी। एसआईआर-2026 की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फ़रवरी 2026 को किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 03, 2026 06:16:500
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 03, 2026 06:16:410
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 03, 2026 06:16:340
Report
1
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 03, 2026 06:16:230
Report
RZRajnish zee
FollowMar 03, 2026 06:15:480
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 03, 2026 06:15:250
Report
VRVikash Raut
FollowMar 03, 2026 06:15:140
Report
0
Report
1
Report
41
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 06:05:260
Report
