Back
राजस्थान में क्रिटिकल मिनरल की खोज तेज करेगा 2026-27 के लिए 37 एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स
KCKashiram Choudhary
Nov 11, 2025 15:35:15
Jaipur, Rajasthan
जयपुर। स्टेट जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड की बैठक में आगामी वर्ष के मिनरल अन्वेषण कार्यों को अनुमोदित किया गया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने कहा है कि क्रिटिकल, स्ट्रेटेजिक व रेयर अर्थ एलिमेंट खनिजों की दृष्टि से राजस्थान देश का प्रमुख खनिज संपदा वाला प्रदेश है। ऐसे में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया, एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट, मिनरल एक्सप्लोरेशन, आरएसएमईटी और खान व भू विज्ञान विभाग सहित राज्य में काम कर रही केन्द्र व राज्य की खनिज खोज कार्य में जुटी संस्थाओं को बेहतर समन्वय और सहयोग से कार्य करना होगा। ताकि कार्य में गुणवत्ता के साथ ही ओवरलेपिंग जैसी स्थिति नहीं आए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 में राजस्थान के खान विभाग द्वारा लाइमस्टोन, डेकोरेटिव स्टोन, फैरस मेटल, आरईई, औद्योगिक खनिजों सहित खनिजों की खोज की 37 परियोजनाओं पर एक्सप्लोरेशन का कार्य किया जाएगा। वहीं जीएसआई प्रदेश में खनिज अन्वेषण की 80 परियोजनाओं पर कार्य करेगा। जिसमें 40 से 42 परियोजनाएं क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल की परियोजनाएं शामिल की गई हैं। राज्य का सिवाणा रिंग क्षेत्र संभावनाओं से भरा इलाका है। इसके साथ ही सीकर के रोहिला सहित आसपास के क्षेत्र में यूरेनियम के भंडार उपलब्ध हैं। बांसवाड़ा के आसपास के क्षेत्र में एसोसिएटेड आयरन मिनरल सहित गोल्ड के भंडार उपलब्ध हैं। बीकानेर-नागौर बेल्ट में पोटाश के भण्डार हैं। मेजर मिनरल ऑक्शन में राजस्थान बना अग्रणी 60 वीं स्टेट जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड की बैठक में केन्द्र व राज्य की संस्थाओं द्वारा आगामी वर्ष किये जाने वाले एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम का अनुमोदन और पूर्व अनुमोदित परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने बताया कि राज्य में काम कर रही एक्सप्लोरेशन संस्थाओं को औपचारिक और अनौपचारिक रूप से त्रैमासिक या मासिक रूप से परियोजना प्रगति व कार्यों पर संवाद करना चाहिए। जिससे खनिज खोज कार्य में एक दूसरे व फील्ड अनुभवों को साझा किया जा सके। इससे पारदर्शिता के साथ ही बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र में अनजाने में दखल की संभावना नहीं रहेगी। राजस्थान माइनिंग सेक्टर में आज देश का अग्रणी प्रदेश हो गया है और मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में पहला स्थान प्राप्त करने के साथ ही 8 प्री एम्बेडेड ब्लॉको की ऑक्शन प्रक्रिया शुरू कर नया माइलस्टोन बनाने जा रहा है। अब लाइमस्टोन के साथ ही अन्य मेजर मिनरल्स की नीलामी पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि ऑक्शन में विविधीकरण आ सकेगा। 80 में से 40 परियोजनाएं क्रिटिकल मिनरल एक्सप्लोरेशन की जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के उप महानिदेशक एलएमएस मोरा ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान में खनिज खोज और खनन ब्लॉकों की नीलामी में कार्य हो रहा है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार का क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल पर जोर है। उसी को देखते हुए साल 2026-27 में जीएसआई द्वारा 80 एक्सप्लोररेशन परियोजनाओं में से 40 से 42 परियोजनाएं क्रिटिकल मिनरल के एक्सप्लोररेशन की ली जा रही है। उन्होंने बताया कि एनजीडीआर प्लेटफार्म पर खनिजों को डेटा उपलब्ध है। जीएसआई के हरिश मिस़्त्री ने जीएसआई द्वारा राज्य में माइनिंग सेक्टर के लिए एक्सप्लोररेशन से लेकर तकनीकी अपग्रेडेशन, सहयोग, मार्गदर्शन व समन्वय से किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowNov 11, 2025 17:02:310
Report
ADAnup Das
FollowNov 11, 2025 17:02:12Krishnanagar, West Bengal:কৃষ্ণনগর মাজদিয়া গেদে রাজ্য সড়কে কৃষ্ণনগর লাগোয়া গোদাডাঙা বাইপাস এ নাকা চেকিং চলছে আজ রাতে,সব গাড়ি চেকিং করছে রাজ্য পুলিশ,লালকেল্লায় ঘটনার পর পুলিশের তৎপরতা চোখে পড়ার মত।
0
Report
BMBiswajit Mitra
FollowNov 11, 2025 17:01:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 11, 2025 16:47:56Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP MLA TARVINDER SINGH MARWAH LEADS A CANDLE MARCH OVER DELHI CAR BLAST INCIDENT TARVINDER SINGH MARWAH (BJP)
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 11, 2025 16:47:410
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 11, 2025 16:47:250
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 11, 2025 16:47:120
Report
DRDivya Rani
FollowNov 11, 2025 16:46:580
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 11, 2025 16:46:460
Report