Back
जयपुर में पेयजल सप्लाई के लिए एक ही कंपनी: केंद्रीकृत O&M प्रणाली शुरू
ACAshish Chauhan
Feb 09, 2026 18:31:56
Jaipur, Rajasthan
जयपुर-प्रदेश में अब पेयजल सप्लाई की स्कीमों का ऑपरेशन व मेंटेनेंस (ओएंडएम) का काम जिला स्तर पर एक ही कंपनी को दिया जाएगा। ताकि चीफ इंजीनियर व अधीक्षण अभियंता स्तर पर पेयजल सप्लाई की मॉनिटरिंग हो सके। इसके साथ ही उपभोक्ता सेवाओं में सुधार हो और पेयजल सप्लाई का केंद्रीकृत सिस्टम बनाया जा सके। पूरे जिले में एक ही कंपनी को काम देने पर कॉल सेंटर व शिकायत दर्ज करने का भी सैंट्रलाइज्ड सिस्टम होगा। अब तक पंप हाउस व टंकियों के हिसाब से अलग अलग ठेकेदार व कंपनी को काम किया जाता था। इससे एईएन व एक्सईएन स्तर पर मॉनिटरिंग की जाती थी। आगामी गर्मियों में हर शिकायत के समय पर समाधान के लिए विभाग इस प्रस्ताव पर काम कर रहा है। हर घर तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।
नए सिस्टम से यह फायदा :
विभाग का दावा है कि नया सिस्टम पेयजल सप्लाई को केवल एक तकनीकी व्यवस्था न मानकर नागरिक सेवा के रूप में सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ी पहल है। नई व्यवस्था में पेयजल सप्लाई की निरंतरता, गुणवत्ता और विश्वसनीयता तय की जा सकेगी। एक ही एजेंसी को संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी दिए जाने से जवाबदेही तय होगी और सेवा में लापरवाही की संभावना कम होगी। नीति में परफॉर्मेंस आधारित भुगतान और दंड व्यवस्था का प्रावधान होगा। इससे उपभोक्ताओं को समय पर और मानक गुणवत्ता का पानी मिले।
जिला स्तर पर ओएंडएम पॉलिसी ढांचे पर मंथन :
राज्य में पेयजल सप्लाई को सुदृढ़, पारदर्शी व दीर्घकालिक बनाने के लिए सोमवार को प्री-टेंडर स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस में चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल, केडी गुप्ता, नीरज माथुर, राज सिंह चौधरी, आरके मीणा, देवराज सोलंकी सहित अन्य इंजीनियर मौजूद रहे। इस दौरान प्रस्तावित समग्र ओएंडएम पॉलिसी फ्रेमवर्क पर अपने विचार, सुझाव एवं व्यावहारिक अनुभव साझा किए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 18:46:100
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowFeb 09, 2026 18:45:480
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:45:180
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 09, 2026 18:31:450
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 18:30:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 09, 2026 18:30:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 09, 2026 18:17:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:39Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में चाइनीज मांझे में फंसी चील को नगर निगम ने सुरक्षित निकाला मोहल्लेवासियों ने टीम का आभार जताया।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:220
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:05:060
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:04:500
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 09, 2026 18:04:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 09, 2026 18:03:580
Report