Back
प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 21 जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट; स्कूलों में अवकाश
PTPreeti Tanwar
Jan 06, 2026 10:41:56
Jaipur, Rajasthan
प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, 20 से ज्यादा जिलों में अलर्ट, स्कूलों में अवकाश
प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से लेकर दिनभर धुंध और कोहरे की चादर छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 21 जिलों में कोहरा और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। हालात को देखते हुए 20 जिलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है。
राजधानी जयपुर में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 से 10 जनवरी तक, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए 6 से 8 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे。
मौसम विभाग के अनुसार अलवर, बारां, दौसा, डीग, धौलपुर, भरतपुर, बूंदी, जयपुर, झालावाड़, झुंझनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में अगले तीन से चार दिन तक कड़ाके की ठंड और दिन-रात गलन बनी रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में दृश्यता शून्य तक गिर सकती है।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान वनस्थली (टोंक) में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में 4.4, सीकर में 5.5, अजमेर में 5.8 और अलवर में 6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। करीब 19 शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। कोटा में अधिकतम तापमान मात्र 13.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 9 डिग्री कम है。
जयपुर में सोमवार को सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं निकल सकी और शाम होते-होते कोहरा और घना हो गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती है तथा तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है। विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि कोहरे में वाहन चलाते समय गति 30 किमी प्रति घंटा से अधिक न रखें, गर्म कपड़े पहनें और घने कोहरे के दौरान सुबह की सैर से बचें, क्योंकि प्रदूषक तत्वों के जमाव की आशंका रहती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
NZNaveen Zee
FollowJan 07, 2026 18:16:500
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 07, 2026 18:16:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 07, 2026 18:15:40Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: लखनऊ विवि परिसर में छात्रों ने किया हंगामा
चौकी इंचार्ज के खिलाफ धरनाे पर बैठे थे छात्र
चौकी इंचार्ज पर फर्जी मुकदमे लिखने का आरोप
मौके पर हसनगंज इंस्पेक्टर से छात्रों की हॉट टॉक
0
Report
हडको और छत्तीसगढ़ सरकार ने ₹1 लाख करोड़ के आवास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए एमओयू साइन कि
0
Report
महिला पीजी कालेज में हुआ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई गई शपथ
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowJan 07, 2026 18:02:190
Report
AZAmzad Zee
FollowJan 07, 2026 18:02:000
Report
AZAmzad Zee
FollowJan 07, 2026 18:01:300
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 07, 2026 18:01:130
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 07, 2026 18:00:540
Report
0
Report