Back
अमरौहा में ट्रैक्टर स्टंट वीडियो से दहशत, पुलिस ने जांच शुरू की
VAVINEET AGARWAL
Jan 07, 2026 18:01:13
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा में जानलेवा स्टंटबाज़ी, ट्रैक्टर से खतरनाक करतब का वीडियो वायरल
अमरोहा जिले में जानलेवा स्टंटबाज़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरिया की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक लाइक और कमेंट की होड़ में ट्रैक्टरों की ताकत आज़माते नजर आ रहे हैं। स्टंट के दौरान कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं दिखा, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसी हरकतों से गांव में दहशत का माहौल रहता है और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हसनपुर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वायरल होने के चक्कर में अपनी जान से खिलवाड़ न करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report