Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
इंडिगो उड़ानें रद्द: रेलवे 3 स्पेशल ट्रेनों से राहत दे रहा है
KCKashiram Choudhary
Dec 06, 2025 10:27:10
Jaipur, Rajasthan
इंडिगो फ्लाइट्स रद्द, रेलवे देगा राहत! - रेलवे प्रशासन हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें - जयपुर से मुम्बई रूट पर 2 ट्रेनें चलेंगी, एक ट्रेन अहमदाबाद रूट के लिए चलेगी जयपुर। इंडिगो की हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बीच रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की बात कही है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने हवाई सेवाओं से प्रभावित यात्र यात्रियों को राहत पहुंचाई है। जयपुर से 3 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। गौरतलब है कि इंडिगो की फ्लाइट्स का संचालन देशभर में गड़बड़ाया हुआ है। जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को आने और जाने वाली करीब 45 फ्लाइट रद्द हुई थी। वहीं शनिवार को भी करीब 26 फ्लाइट्स का संचालन रद्द किया गया है। हवाई सेवाओं से जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राहत देने का प्रयास किया है। अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 3 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें दुर्गापुरा (जयपुर) से बान्द्रा टर्मिनस, हिसार से खडकी के बीच और दिल्ली सराय से साबरमती के बीच संचालित की जाएंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि तीनों ट्रेनों के जरिए यात्रियों को मुम्बई और अहमदाबाद में उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कवायद की जा रही है। जयपुर होकर चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें - 09729 दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस 7 दिसंबर को दोपहर 12.25 बजे चलेगी - 09730 बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे चलेगी - 04725 हिसार-खडकी(मुंबई उपनगरीय) स्पेशल 7 दिसंबर को सुबह 5.50 बजे चलेगी - दोपहर 12.40 बजे जयपुर आकर 1 बजे खडकी के लिए रवाना होगी - 04726 खडकी-हिसार 8 दिसंबर को शाम 5 बजे चलेगी - मंगलवार दोपहर 2.40 बजे जयपुर आकर 2.50 बजे हिसार जाएगी - 04062 दिल्ली सराय-साबरमती आज सुबह 8:10 बजे हुई थी रवाना - दोपहर 2:15 बजे जयपुर आकर 2:25 बजे हुई साबरमती के लिए रवाना - 04061 साबरमती-दिल्ली सराय 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे चलेगी - रविवार दोपहर 3:45 बजे जयपुर आकर 3:55 बजे जयपुर से जाएगी दिल्ली सराय फिलहाल केवल एक-एक ट्रिप चलेंगी उत्तर-पश्चिम रेलवे की इन तीनों ट्रेनों की फिलहाल केवल एक-एक ट्रिप ही संचालित की जा रही है। लेकिन यदि आगामी दिनों में फ्लाइट्स का यह संकट इसी तरह बरकरार रहता है, तो रेलवे प्रशासन कुछ अन्य शहरों के लिए भी स्पेशल ट्रेन संचालित कर सकता है। जिससे हवाई यात्रा से परेशान यात्री अपने गंतव्य तक ट्रेनों के जरिए सुगमता से पहुंच सकें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPreeti Tanwar
Dec 06, 2025 11:18:28
Jaipur, Rajasthan:लगातार हो रही रणनीतिक बैठक लोकतंत्र बनाम सत्ता का नैरेटिव डोटासरा का आक्रामक हमला अम्बेडकर सम्मान पर जूली का सवाल 14 दिसंबर, राजनीतिक संदेश की जंग दिल्ली में होने वाली 14 दिसंबर की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली से पहले प्रदेश कांग्रेस अपनी रणनीति को तेज कर रही है, लगातार दो दिनों से जयपुर में बैठकें हो रही है और आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर एक साथ हमला बोला। बीते दिनों में भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रैली को लेकर बड़ी बैठके हुई है, और आज फिर जिम्मेदारों के साथ रणनीतिक चर्चा हुई। लगातार दो दिनों के भीतर हाई लेवल संवाद से साफ संकेत है कि कांग्रेस अब केवल रैली की तैयारी नहीं, बल्कि सड़क पर अपनी ताकत दिखाने और हर मुद्दा उठाने की तैयारी में है। जिसको लेकर हर जिले को अपना टारगेट भी दिया गया है PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भोजनालय शर्मा को मेंशन करते हुए कहा– मुख्यमंत्री को अगर जेल भेजना है? तो भेजो, रोक कौन रहा है? दो साल में एक मच्छर नहीं पकड़ पाए और मगरमच्छ पकड़ने की बात करते हैं। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी संविधान को अपने हिसाब से चलाने, वोट अधिकार को कमजोर करने और निकाय पंचायत चुनाव टालने की तैयारी में है। कांग्रेस इसे लोकतंत्र के खिलाफ हमला बता रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सरकार ने प्रतीकात्मक सम्मान तक नहीं दिया, उन्होंने साफ कहा –सरकार को बाबा साहब सिर्फ चुनाव में याद आते हैं, आज मूर्ति तक साफ नहीं करवाई, कोई सरकारी प्रतिनिधि तक नहीं पहुंचा। अब देखना होगा कि कांग्रेस का यह लोकतंत्र, वोट अधिकार वाला नैरेटिव जनता में कितना असर डालता है, और बीजेपी इसकी काट कैसी तैयार करती है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Dec 06, 2025 11:18:11
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा कस्बे में अस्पताल मार्ग एवं पीएनबी मार्ग पर अक्सर बने रहते जाम की हालत, राहगीरों को करना पड़ रहा भारी समस्या का सामना, पुलिस प्रशासन के अधिकारी नहीं देते इस समस्या की ओर कोई ध्यान. सरमथुरा, धौलपुर सरमथुरा कस्बे के अस्पताल मार्ग बैंक मार्ग पर लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से कस्बेवासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर लगने वाले जामों से एक ओर जहां दुकानदारों को व्यवसाय में नुकसान झेलना पड़ता है, तो वहीं दूसरी ओर जाम की समस्या से यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। पांच मिनट के गंतव्य को पहुंचने वाले रास्ते में राहगीरों को कई घंटों का समय बर्बाद करना पड़ता है। समय के साथ लोगों को अनावश्यक वाहनों में पेट्रोल और डीजल जलाना पड़ता है, जिससे कस्बे के वायुमंडल में भी प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अस्थाई अतिक्रमण बन रहा जाम का बड़ा कारण जाम की समस्या का एक कारण अस्थाई अतिक्रमण भी है। दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा अपना सामान रख अस्थाई अतिक्रमण कर दिया जाता है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान के बाद कस्बे के बाजार में विचरण करने वाले ठेलावेरी भी अपनी बिक्री में व्यस्त हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर बाजार में लंबा जाम लग जाता है, जिसे खुलने में कई घंटे बीत जाते हैं। सीएलजी बैठक में सदस्यों ने कई बार उठाया है जाम का मुद्दा जाम की समस्या से परेशान कस्बेवासियों ने कई बार थाना परिसर में होने वाली सीएलजी सदस्यों की बैठक में पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को Hospital मार्ग एवं पंजाब नेशनल बैंक मार्ग पर जाम की समस्या से अवगत कराया गया है, जिस पर प्रशासन द्वारा सदस्यों को हरबार जाम की समस्या से राहत दिलाने का आश्वासन दिया जाता रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Dec 06, 2025 11:17:47
Delhi, Delhi:पिछले दस सालों की आपकी समस्याओं को हम दूर करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।हम हर दिन ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिनसे रोज़ AQI में सुधार लाया जा सके। कुल 1750 निरीक्षण किए गए। उल्लंघन करने वालों पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। 48 निर्माण स्थलों को स्थायी रूप से बंद करने के नोटिस जारी किए गए। सड़क पर उल्लंघन के लिए सड़क संबंधी नियमों के उल्लंघन पर 230 निरीक्षण किए गए। इस पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन प्रदूषण पर- पिछले वर्ष 4,33,000 चालान किए गए थे। इस वर्ष अब तक 8 लाख चालान प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ किए जा चुके हैं। धूल नियंत्रण- 1823 टीमें धूल नियंत्रण के लिए तैनात की गई हैं। 10,000 हीटर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। आज DM के साथ बैठक हुई। सभी DM को अपने-अपने क्षेत्रों में औद्योगिक इलाकों का विस्तृत सर्वे एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए गए हैं。 MCD को आदेश- MCD डिप्टी कमिश्नर को गैर-अनुरूप (Non-conforming) क्षेत्रों में अवैध उद्योगों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध उद्योगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्माण स्थल पर बायो-मास जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। दिल्ली पुलिस को भी आदेश जारी किए गए हैं कि जहां भी खुले में कचरा या बायोमास जलाया जाए, वहां सख्त कार्रवाई करें। सड़क मरम्मत के निर्देश- इस बार पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक गड्ढे भरे गए हैं। 42017 गड्ढे इस साल भर गए हैं आज प्राप्त निष्कर्ष रिपोर्ट में जिन सड़कों को टूटा या न भरा पाया गया है, उनके लिए नई समय-सीमा तय की जाएगी। 1000 लिटर पिकर्स और 100 बड़े MRS के साथ छोटे गलियों में काम करने वाले छोटे MRS भी लगाए जा रहे हैं। DDA, PWD और NDMC के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में मिस्ट स्प्रे लगाए जा रहे हैं। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इनोवेशन चैलेंज दिल्ली में प्रदूषण पर इनोवेशन चैलेंज चल रहा है। अब तक 230 एंट्रिया प्राप्त हो चुकी हैं। उनके उत्पादों का मूल्यांकन इस आधार पर होगा कि वे प्रदूषण कम करने में कितनी मदद कर सकते हैं BS-4 से कम जेनरेटर के लिए रेट्रोफिटिंग अनिवार्य की गई है IIT/IITM की मदद से हम यह पता लगाने के लिए नया अध्ययन शुरू कर रहे हैं कि प्रदूषण किस स्रोत से कितना आ रहा है। यह अध्ययन आखिरी बार 2018 में किया गया था, उसके बाद किसी सरकार ने इसे दोबारा नहीं कराया। हमने नए प्रदूषण हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं। 2018 में 13 हॉटस्पॉट बताए गए थे, लेकिन पिछली सरकारों ने यह जानने की कोशिश ही नहीं की कि क्या नए हॉटस्पॉट उभरे हैं। सिरसा ने कहा *उनसे कोई नहीं मिलना चाहता तो अब हम क्या करें कोई उनसे मिलना नहीं चाहता हम कैसे मिलवा दें इस उम्र में भी अकेले हैं तो कुछ तो बात होगी* सौरभ भारद्वाज के बयान पर की मोहल्ला क्लीनिक बंद कर रहे हैं और शराब के शोरूम खोल रहे हैं- जब covid का समय था, तब इन्होंने इंजेक्शन लगाए थे झूठ बोलने के ये सिर्फ़ झूठ बोलते है अब पंजाब में भी यही झूठ फैलाया जा रहा है वहाँ भी इंजेक्शन लगा रहे हैं जहाँ तक शराब की दुकानों का सवाल है, जिस नीति की बात ये कर रहे हैं, वह उनकी ही बनाई हुई नीति है। आज तक उस नीति में एक भी बदलाव नहीं किया गया—इस बात की पुष्टि परवेश वर्मा जी ने भी अपने ट्वीट में की है। वो मॉल में क्या करने जाते हैं, और वहाँ जाकर शराब की दुकानें ही देखते हैं—यह अपने आप में सोचने वाली बात है।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 06, 2025 11:16:25
Malda, West Bengal:দাম্পত্য কলহ। সামাজিক মাধ্যমে লাইভ ভিডিও করে আত্মহত্যা করল এক যুবক। ঘটনাটি ঘটেছে মালদার হরিশ্চন্দ্রপুর থানার কালিতলা মোবারকপুর এলাকায়। মৃত যুবকের নাম দুর্লভ সাহা। পেশায় তিনি একটি শোরুমে কাজ করতেন। জানা গেছে কয়েক বছর আগে মৌসুমীর সাহা নামে এক যুবতীর সাথে তার বিয়ে হয়। বর্তমানে তাদের দুই মেয়ে রয়েছে। বিয়ের পর স্বামী স্ত্রীর মধ্যে অশান্তি লেগে থাকত। এরই মধ্যে বিবাহ বিচ্ছেদের জন্য মৌসুমী সাহা তার স্বামী সহ শ্বশুরবাড়ির লোকেদের নামে থানায় অভিযোগ দায়ের করে বলে অভিযোগ। এরপর মৌসুমী সাহা চাচলে ভাড়া বাড়িতে থাকতে শুরু করে। এই নিয়ে তোদের তাদের মধ্যে আরও অশান্তি বাড়তে থাকে বলে পরিবারের দাবি। এরই মধ্যে গতকাল রাত্রে দুর্লভ সাহা সামাজিক মাধ্যমে লাইভ ভিডিও করে আত্মহত্যা করে। বাইট- ১) অরণ্য সাহা মৃতের কাকা। ২) লাইভ আত্মহত্যার ছবি।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 06, 2025 11:15:50
Noida, Uttar Pradesh:बाबरी के नाम पर अगर पश्चिम बंगाल में मस्जिद बना तो उसे भी ढहा दिया जाएगा, मीरजापुर पहुंचे प्रदेश सरकार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज 6 दिसंबर है, आज ही के दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा ढहाया गया था । आज के दिन हम सब शौर्य दिवस मनाते है। अब अयोध्या में भव्य मंदिर बन गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो पश्चिम बंगाल में 2026 में भाजपा की सरकार बनने जा रही है । अधिकारियों संग वार्ता के बाद उन्होंने माता विंध्यवासिनी दर्शन पूजन किया । विंध्याचल धाम के अष्टभुजा गेस्ट हाउस में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अधिकारियों से प्रदेश सरकार की योजना के बारे में वार्ता किया । योजनाओं का लाभ जनता को शत प्रतिशत मिले उसके लिए चेताया । कहा कि अनेक योजनाओं के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभागीय अधिकारी के साथ ही संगठन के लोग भी शामिल हो रहे हैं, ताकि लोगों को लाभ मिल सके । मतदाता शुद्धिकरण की चर्चा करते हुए कहा कि यह कार्य पूर्ण हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी सहित अन्य दल के लोगों को बूथ लूटने का अवसर नहीं मिलेगा, जो अब तक मतदाता सूची में हेर फेर करते थे, अब बूथों को नहीं लूट पाएंगे । उन्होंने कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश हम सब का लक्ष्य हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी बीमार अवस्था में है, जब से बिहार में हार कर अखिलेश यादव लौटे हैं वह हताश है । कहा कि 2047 तक उनका नंबर नहीं आने वाला । हर घर नल से जल योजना पर 10 गांव की शत प्रतिशत कार्य पूर्ण की सूची मांगे जाने पर कहा कि अभी कुछ कमियां है इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा ।
0
comment0
Report
Dec 06, 2025 11:12:03
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झाँसी रेल मंडल लगातार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण को केंद्र में रखते हुए मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयास अब बड़े पैमाने पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के नवंबर माह में डीजल की खपत में आई कमी से 1.09 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत दर्ज की गई है। अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 के बीच मंडल ने डीजल उपयोग में सुधार और तकनीक आधारित प्रबंधन के माध्यम से कुल 8.36 करोड़ रुपये की बचत कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि केवल ईंधन की बचत नहीं, बल्कि ऊर्जा के स्वच्छ और वैकल्पिक स्रोतों, विशेष रूप से बिजली, के अधिकतम उपयोग का प्रभाव है। डीजल की खपत में कमी से खर्च में कमी तो आई ही है, साथ ही कार्बन उत्सर्जन में गिरावट आने !
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Dec 06, 2025 11:07:07
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में प्रवासी मजदूर की मौत के मामले में मृतक के आश्रित को दिया गया पंचास हजार का चेक। बोकारो के चंदनकियारी में श्रम विभाग की ओर से मृतक मजदूर अशोक राय के पिता रघु राय को 50 हजार का चेक सहायता राशि के रूप में दी गई। मौके पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक भी मौजूद थे जहां विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार हर एक मजदूर के सुख-दुख के साथ खड़ी है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार चेन्नई के बालाजी नगर गौरव ऑटो टेक कंपनी मैं काम करता था उसकी मौत 19.9.2025 को सेंटरिंग का काम करते वक्त गिरने से हो गई थी। इसके बाद प्रवासी मजदूर सेल और श्रम विभाग की पहल पर मजदूर के शव को बोकारो लाया गया था। मौके पर उप श्रमायुक्त रंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रांची कुमार, श्रम अधीक्षक, बोकारो। उमाकांत रजक, चन्दनकयारी विधायक।
17
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Dec 06, 2025 11:06:45
Karauli, Rajasthan:करौली में पीसीपीएनडीटी अधिनियम की सख्त पालना सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के दो सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण किया. सीएमएचओ ने अधिनियम के प्रावधानों के तहत सभी आवश्यक रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की गहन जांच की. जिला नोडल अधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंतीलाल मीणा ने करौली मुख्यालय स्थित भावना सोनोग्राफी सेंटर और बागड़ी हॉस्पिटल के सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिला से बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता और प्रक्रिया का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सोनोग्राफी पंजीका, एफ-फॉर्म और अन्य अभिलेखों की जांच की गई. सेंटर संचालकों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम की सख्त पालना के निर्देश दिए गए. सीएमएचओ ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने के लिए मुखबिर योजना संचालित की जा रही है. इस योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण की सत्य सूचना देने पर तीन लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है. निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) नगीना शर्मा ने एक्टिव ट्रेकर की जानकारी जुटाते हुए मुखबिर योजना के प्रभावी प्रदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया.
25
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Dec 06, 2025 11:06:20
Karauli, Rajasthan:श्री महावीरजी में भगवान महावीर के जीवन पर भव्य पैनोरमा का शिलान्यास, 4 करोड़ की लागत, एक साल में होगा तैयार. राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण द्वारा 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पैनोरमा का निर्माण एक वर्ष में पूरा हो जाएगा. पंडित मुकेश जैन शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिण्डौन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह, एसडीएम हेमराज गुर्जर, अतिशय क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री सुभाष जैन ने फावड़ा चलाकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया. अतिशय क्षेत्र के प्रशासनिक समन्वयक भारत भूषण जैन ने बताया कि गंभीर नदी तट पर स्थित यह तीर्थ “तीर्थों का हृदय” तथा “चादनपुर वाले बाबा” के नाम से विख्यात है. प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों जैन श्रद्धालु यहां दर्शन को आते हैं. नए पैनोरमा में भगवान महावीर के जीवन के प्रमुख प्रसंगों को चलचित्र, 3D प्रभाव, लाइट एंड साउंड तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. इससे आने वाली पीढ़ी को अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य एवं अपरिग्रह जैसे जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की गहरी समझ होगी. मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने पर श्री महावीरजी केवल धार्मिक तीर्थ ही नहीं, अपितु राजस्थान के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक बन जाएगा. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा.
89
comment0
Report
Advertisement
Back to top