Home
Web Stories
Become a News Creator
Your local stories, Your voice
Join as Creator
Follow us on
Download App from
Advertisement
Back
Umesh Trivedi Adv Buero PinewZ Zmedia
Follow
209801
उन्नाव में ट्रक–डिजायर की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला
Umesh Trivedi Adv Buero PinewZ Zmedia
Follow
Jan 14, 2026 13:24:43
Unnao, Uttar Pradesh:
उन्नाव आरटीओ कार्यालय के सामने बुधवार शाम गदन खेड़ा बाईपास की ओर से आ रहे एक ट्रक और साइड से आ रही डिजायर कार की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार घूमकर सामने की ओर आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
0
0
Share
Report
209801
नगर पंचायत कर्मचारियों का वेतन बकाया, डीएम कार्यालय पहुंचे कर्मचारी
Umesh Trivedi Adv Buero PinewZ Zmedia
Follow
Jan 14, 2026 11:46:49
Unnao, Uttar Pradesh:
उन्नाव की नगर पंचायत अचलगंज के कर्मचारियों को ढाई महीने से वेतन नहीं मिला है। बुधवार को रमेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और बकाया वेतन भुगतान की मांग की।कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से परिवार आर्थिक संकट में हैं। अधिकारियों से शिकायत पर केवल तारीखें मिल रही हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
0
0
Share
Report
209801
बांगरमऊ घटना पर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह की बाइट
Umesh Trivedi Adv Buero PinewZ Zmedia
Follow
Jan 14, 2026 11:37:22
Unnao, Uttar Pradesh:
थाना बांगरमऊ क्षेत्र अंतर्गत घटित घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
0
Share
Report
Advertisement
209861
वर्दी में रीलबाज़ी का बढ़ता चलन बना खतरे की घंटी
Umesh Trivedi Adv Buero PinewZ Zmedia
Follow
Jan 14, 2026 11:20:25
Kanpur, Uttar Pradesh:
उन्नाव :वर्दी में रील बनाने का चलन लगातार खतरनाक होता जा रहा है। रील का नशा इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि कोई अपनी जान जोखिम में डाल रहा है तो कोई अपनी नौकरी दांव पर लगा रहा है।मामला यूपी के उन्नाव में तैनात कर्मियों से जुड़ा बताया जा रहा है। सवाल यह है कि जब कानून लागू कराने वाली वर्दी ही नियमों और मर्यादा को ताक पर रखेगी, तो आम जनता से अनुशासन की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
0
0
Share
Report
209801
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
Umesh Trivedi Adv Buero PinewZ Zmedia
Follow
Jan 14, 2026 11:13:53
Unnao, Uttar Pradesh:
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संगम बिहार कॉलोनी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। पति ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, इसके बाद जाल में रस्सी बांधकर दो मंजिला मकान की छत से कूदकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Share
Report
Advertisement
Top Cities
New Delhi
Gurugram
Pune
Ahmedabad
Bengaluru
Back to top