Back
राजस्थान में सड़क सुरक्षा अभियान से यातायात नियमों के पालन पर जोर
BDBabulal Dhayal
Dec 13, 2025 07:21:23
Jaipur, Rajasthan
anchor भजनलाल सरकार ने आज से सड़क सुरक्षा अभियान का आगाज किया जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। वहीं सड़क सुरक्षा सारथी रथों को भी रवाना किया गया भजनलाल सरकार ने दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों के सड़क पर सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने के मकसद से आज से सड़क सुरक्षा अभियान का आगाज किया, सीएम भजनलाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया और लोगों को यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाई। सीएम ने कहा, सड़क पर यातायात नियमों की पालना ही जिंदगी की गारंटी है। देशभर में हर साल औसतन डेढ़ लाख से अधिक जानें सड़क हादसों में जाती हैं; राजस्थान में करीब दस हजार से अधिक मौतें हर साल सड़क हादसों में होती हैं। राजस्थान में हर 100 सड़क दुर्घटनाओं पर 48 लोगों की मौत होती है जबकि पूरे देश के लिए इसका औसत आंकड़ा 36 है। पिछले पांच साल में प्रदेश में 54 हजार लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। राजधानी जयपुर समेत पांच शहर ऐसे हैं जहां मौत का आंकड़ा 500 से ज्यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर घंटे औसतन 55 सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें 20 लोगों की मौत हो रही है। सड़क हादसों की बढ़ती तादाद से चिंतित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुर्घटनाओं में कमी लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, इसलिए आज अभियान की सफलता के लिए सड़क सुरक्षा संदेश लिखे गुब्बारे हवा में उड़ाएं, दिव्यांगजनों को हेलमेट बांटे। सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया, साथ ही वाहनों पर सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की मुख्यमंत्री ने पहल की। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर सड़क सुरक्षा सारथी रथों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हमेशा सीट बेल्ट लगाकर सफर करते हैं, यही संदेश आज उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को दिया। यातायात मंत्री डिप्टी सीएम प्रेम बैरवा ने दावा किया कि सरकार सड़क हादसों में कमी लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। इस बात पर जोर देते हैं कि सड़क को खेल का मैदान समझने वाले लोगों पर प्रभावी अंकुश लगे; यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करे, और आमजन अपनी जिंदगी की अहमियत समझे ताकि सड़के दुर्घटनाओं में कमी लाना आसान हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report