Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
अलवर में ग्राम उत्थान शिविर से विकास की बहार, करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
BDBabulal Dhayal
Feb 08, 2026 11:45:54
Jaipur, Rajasthan
रामगढ़ में ग्राम उत्थान शिविर का अवलोकन अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान को समर्पित ग्राम उत्थान शिविर राम जी कानून से गांवों का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार निरंतर कर रही कार्य मुख्यमंत्री ने किया 152 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर दौरे पर आज अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई किसान मजदूर महिला और युवाओं के हित में लिये गये निर्णयों को जनता के सामने रखा,मुख्यमंत्री ने ग्राम उत्थान शिविरों के आयोजन को प्रदेश की जनता के लिए बड़ी सौगात करार दिया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा इसका फायदा उठाने की अपील की सीएम ने ग्राम बन रहे आत्मनिर्भर और सशक्त मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में देश की आत्मा बसती है। इसी मूल मंत्र के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की रूपरेखा बनाई है। उनके द्वारा प्रारम्भ किए गए स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से गांवों को शौच से मुक्ति मिल रही है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के मकान और जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाने के कार्य किए जा रहे हैं। विकसित भारत का संकल्प होगा साकार मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी जी राम जी कानून में ग्रामीणों को वर्ष में 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इस कानून के अंतर्गत सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ और आधुनिक तकनीक के माध्यम से होंगे, जिससे श्रमिकों की मजदूरी सीधे उनके खाते में पहुंचेगी। स्थायी संपत्तियों का निर्माण होगा, जिससे गांवों का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून में नरेगा की खामियों को दूर किया गया है। यह कानून विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगा。 1 हजार 800 ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों को मिली राहत मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 1800 से ज्यादा ग्राम उत्थान शिविर लगाकर ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 1 लाख 34 हजार से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड और 65 हजार से अधिक स्वामित्व कार्ड के वितरण के साथ ही 37 हजार किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन लिए गए हैं। इसी प्रकार लगभग साढ़े 6 लाख पशुओं का उपचार और पीएम सूर्य घर योजना के तहत 36 हजार से अधिक का पंजीकरण किया गया है। मुख्यमंत्री सीएम ने सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पशुपालकों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना प्रारंभ की है। इसके माध्यम से पशुओं का पंजीकरण हो रहा है और तत्काल स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में प्राथमिक और डेयरी सहकारी समितियों का पंजीकरण किया जा रहा है। वहीं, महिलाओं को संबल प्रदान करने के दृष्टिगत दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 9 हजार रुपये की राशि दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्तियां, 1 लाख 54 हजार भर्तियां प्रक्रियाधीन मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 1 लाख से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और 1 लाख 54 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। वहीं, इस वर्ष के लिए 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। सभी प्रतियोगी परीक्षाएं एवं नियुक्तियां पारदर्शिता के साथ हुई हैं। श्री शर्मा ने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवीन युवा नीति भी लेकर आई है, जिसमें युवाओं को बिना ब्याज का ऋण दिया जाएगा। इससे युवा रोजगार प्रदाता बनेंगे विकसित राजस्थान का मार्ग हो रहा प्रशस्त - केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केन्द्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से डेयरी, सौर ऊर्जा आदि के कार्य सुगमता से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की अवधारणा के अनुरूप प्रदेश में जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विश्वास सुनिश्चित करते हुए विकसित राजस्थान का मार्ग तेजी से प्रशस्त हो रहा है। श्री यादव ने अलवर में साढ़े 5 लाख लीटर क्षमता की डेयरी के लिए 250 करोड़ रुपये की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया。 वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अलवर जिले का निरंतर विकास हो रहा है। रामजल सेतु लिंक परियोजना, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, अलवर शहर में जलापूर्ति, कन्या महाविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में जल संरक्षण के अहम कार्य किए जा रहे हैं। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बाइट भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री बाइट संजय शर्मा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री वीओ सीएम का अलवर दौरा लोगों को कई सौगातों का गवाह बन गया,,,,लाभार्थियों को चैक दिये गये,,,तो विशेष योग्य जनों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर भी मिली,,,,जाहिर है सीएम के विकास का विजन धरातल पर अपना पूरा असर दिखा रहा है,,,,राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ रहा है,,,,,अब बेहतरीन बजट की उम्मीद है,,,,, बाबूलाल धायल जी मीडिया
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 08, 2026 13:14:25
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद की थाना अराव पुलिस ने रविवार को ‌ लूट की कार सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि एक बदमाश फरार होने‌ मैं कामयाब रहा। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया ।थाना अराव पुलिस ने रविवार को‌ मुखविर की सूचना पर एक संदिग्ध कार को रोककर चेकिंग की गई। पुलिस को देखकर कार में सवार एक युवक मौका पाकर निकल भागने में सफल रहा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई कर संख्या यू पी 15 डी के 9617 बरामद की गई इसके अलावा उनके पास से 12 830 रूपए नकद आईडी कार्ड गाड़ी के कागजात आदि भी सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के नाम आलोक कुमार तथा जितेंद्र सिंह निवासी थाना अमापुर जनपद कासगंज के है जबकि उनका तीसरा साथी उमेश कुमार निवासी थाना एका फिरोजाबाद भागने में सफल रहा‌ है जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया है कि मेरठ जनपद के थाना कंकरखेड़ा निवासी हरेंद्र कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विगत 5 फरवरी को वह अपने दोनों साथी के साथ आए थे उक्त लोगों द्वारा निन्हूराम कोल्ड स्टोरे शिकोहाबाद रोड अराव मैं बंधक बनाकर प्रताड़ित करके उनकी कार घड़ी चेक बुक आईडी कार्ड आदि कागजात लूट लिए गए थे। पुलिस ने संबंधित रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय थी मुखबिर की सूचना पर लूट के समान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया है। फरार आरोपी के तलाश में पुलिस टीम सक्रिय हैं।
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 13:09:52
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 13:07:11
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर के नारायण इंटर कॉलेज मैदान परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कथा वाचक ठाकुर देवकीनंदन पहुंचे महाराज जी को चित्र देकर और गदा देकर उनका स्वागत सम्मान किया गया हिंदू समाज के हर वर्ग ने महाराज जी को सम्मान किया और आशीर्वाद लिया हिंदू सम्मेलन में ‌ हजारों की संख्य में श्रद्धालु हिंदू संगठन के लोग मौजूद रहे और महाराज जी ने लोगों को संबोधित किया और बताया समाज और राष्ट्र की मजबूती के लिए चरित्र निर्माण को आवश्यक बताया। है। ‌ उन्होंने कहा बच्चों को माथे पर टीका लगाने से ना रोका जाए यह हमारी संस्कृति है यह हमारे संस्कार है। उत्तर प्रदेश में गायब हो रहे बच्चो पर महाराज जी ने सख्त रूख अपनाया और कहा जो भी इसके पीछे है उसकी कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए महाराज जी ने कहा सनातन बोर्ड बनना चाहिए हमनें सनातन बोर्ड की मांग भी की है। और वही हिंदुओं को संगठित रहने के लिए कहा हाल ही में फिल्म एक्टर मनोज बाजपेई की एक वेब सीरीज घूसखोरी पंडत का भी विरोध करते हुए कहा ऐसी वेब सीरीज बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ऐसे कृत्य करने वालों को समाजसे निष्कासित किया जाना चाहिए और सभी हिंदुओं को एक रहने के लिए कहा एकता में ताकत है
49
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 08, 2026 13:05:15
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 08, 2026 13:04:58
Kota, Rajasthan:Sangod (Kota) अदालत चौराहे पर वीर सांगा पटेल की प्रतिमा लगाने की मांग ने पकड़ा जोर, सद्बुद्धि Yज्ञ के बाद आंदोलन ने लिया संगठित रूप, 11 फरवरी को महिलाओं का जुलूस, सांगोद कस्बे में वीर सांगा पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग अब बनती जा रही है जनआंदोलन का रूप। संघर्ष समिति के नेतृत्व में सर्व समाज के लोग लगातार इस मांग को उठा रहे हैं कि सांगोद के प्रमुख अदालत चौराहे पर वीर सांगा की प्रतिमा लगाई जाए और चौराहे का नामकरण भी उनके नाम पर किया जाए। उक्त मांग को लेकर पूर्व में क्षेत्रवासियों के द्वारा मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। आंदोलन की इसी कड़ी में आज अदालत चौराहे पर “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं और प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांग दोहराई और कहा कि यह किसी एक समाज नहीं, बल्कि सर्व समाज की आस्था और सम्मान का विषय है। संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि इतिहास और जनश्रुति के अनुसार सांगोद क्षेत्र का नामकरण भी वीर सांगा के नाम से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित होना सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक होगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसलिए अब आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि 11 फरवरी को महिलाओं के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ अदालत चौराहे तक पहुंचेगा। आयोजकों का कहना है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी, जिससे यह आंदोलन सामाजिक एकजुटता का संदेश देगा। सांगोद में इस मुद्दे को लेकर लगातार बैठकों, चर्चाओं और जनसंपर्क का दौर चल रहा है। सामाजिक संगठनों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे। अब देखना यह होगा कि बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन इस मांग पर क्या रुख अपनाता है। फिलहाल सांगोद में वीर सांगा पटेल की प्रतिमा को लेकर माहौल गरमाया हुआ है और आंदोलन आगे और तेज होने के संकेत दे रहा है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 08, 2026 13:04:37
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के लालगंज में दो सड़के के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान में तेजा पुत्र छेदी लाल निवासी राउतपुर सरेनी जो लालगंज से सरेनी जा रहे थे, जबकि दूसरा मृतक महेंद्र सिंह पुत्र राम राज सिंह भदौरिया निवासी पाहो खीरों के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह अंतिम संस्कार से अपने घर जा रहे थे वहीं मृतक तेजा अपने दो साथियों के साथ एक ही बाइक से रावतपुर सरेनी जा रहे थे दो सड़का के निकट ई रिक्शा को बचाने को लेकर दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तेजा और महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तेजा के साथ मौजूद राम प्रसाद व धुंनर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 13:04:12
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम टिंकू पुत्र नरसिंह है, जो माधुरी गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे टिंकू और पवन नाम के दो लोगों ने सोबित नाम के एक व्यक्ति को घर से ले जाकर मार दिया और शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। इस मामले में सोबित की मां लवली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस अधीक्षक हाथरस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने अथक प्रयास के बाद टिंकू को सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में टिंकू ने बताया कि वह और उसके साथी ट्रैक्टर लेकर गए थे, जो पलट गया और सोबित की मौत हो गई। डर के कारण उन्होंने शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। पुलिस ने टिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Feb 08, 2026 13:04:06
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 08, 2026 13:03:54
Betul, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में एक बार फिर शिक्षक आंदोलन की आहट तेज होती नजर आ रही है। बैतूल में आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों की संख्या में अध्यापक शिक्षकों ने रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी 21 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अध्यापक शिक्षकों की प्रमुख मांगें है कि शिक्षकों की ई एटेंडेंस समाप्त की जाए,अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि जोड़ते हुए पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतनमान लागू किया जाए। मध्य प्रदेश के सभी एनपीएस धारक कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन योजना लागू हो। दिवंगत अध्यापक शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र प्रदान की जाए। तीन संतान वाले अध्यापक शिक्षकों को प्रशासनिक कार्रवाई से मुक्त किया जाए। अध्यापक शिक्षकों को कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। संघ ने स्पष्ट किया कि यह सभी मांगें वर्षों से लंबित हैं और शिक्षकों के साथ लगातार वेतन, पदोन्नति,पेंशन और सेवा शर्तों में भेदभाव किया जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार अध्यापक शिक्षकों की इन वर्षों पुरानी मांगों पर मुहर लगाएगी या फिर मध्य प्रदेश एक बार फिर बड़े शिक्षक आंदोलन का गवाह बनने जा रहा है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 08, 2026 13:03:32
Sikar, Rajasthan:सीकर लंबित मांगो कों लेकर अनूठी पहल सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ की ओर से मांगो को लेकर सीकर कलेक्ट्रेट पर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। सीकर कर्मचारी सयुंक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष पोखरमल बुरड़क के नेतृत्व में सद्बुद्धि महायज्ञ में काफी कर्मचारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगे जो लम्बे समय से लम्बित है, जिनके लिए कर्मचारी वर्ग लगातार विरोध प्रदर्शन करता रहा है, इस बार कर्मचारियों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाकर सद्बुद्धि महायज्ञ से अपनी मांगे सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है इस दौरान सयुंक्त महासंघ के सभी घटको के कर्मचारी नेता उपस्थित रहे जिनके सयुंक्त महासंघ के प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष पोखरमल बुरड़क, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण थालोड़, आईटी यूनियन जिलाध्यक्ष राकेश थालोड़,उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, मघाराम बुरड़क, कृषि संघ से सुरेश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी जिलाध्यक्ष भागीरथ सारण, उपाध्यक्ष सोहनलाल बावरिया, सयुंक्त मंत्री संजना, नर्सज यूनियन से रामकुमार जाखड़, सुरेश ढाका, महेंद्र फोगावट,महेश आबूसरिया, रमेश पुनिया, सुमन सारण, आशा, साबिर, आयुर्वेद संघ से ओमप्रकाश बिजारणिया, CHO संघ से मनोज मुंड, महेंद्र सिंह भामु, दिनेश कुलहरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 08, 2026 13:03:10
Jalore, Rajasthan:एंकर — जालोर आहोर थाना क्षेत्र के मालपुरा गांव की सरहद में जवाई नहर के पानी से सिंचाई को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। बुधवार को हुए इस झगड़े में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें गंभीर रूप से घायल उमाराम मीणा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जवाई चौथी पाण से सिंचाई को लेकर कहासुनी के बाद फावड़े से हमला हुआ, जिसमें विधवा शांति देवी और उनकी पुत्री मंजू मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को 108 एम्बुलेंस से तखतगढ़ ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद sुमेरपुर रेफर किया गया। दूसरे पक्ष से घायल उमाराम मीणा को सुमेरपुर होते हुए पालनपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सिर पर गहरी चोट मौत का कारण बनी। रविवार को शव पालनपुर से आहोर मोर्चरी लाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले दोनों पक्षों ने मामला दर्ज नहीं कराया था, लेकिन बाद में प्रकरण दर्ज हुआ। युवक की मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 08, 2026 13:03:00
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान सरकार के आगामी बजट को लेकर प्रदेशभर में उम्मीदों का माहौल है। प्रदेश के दूसरे बड़े शहर जोधपुर सहित जयपुर, उदयपुर और कोटा जैसे शहरों के खेल प्रेमी इस बजट से खास तौर पर खेल सुविधाओं के विस्तार की आस लगाए बैठे हैं। विशेष रूप से टेबल टेनिस जैसे खेल को लेकर खिलाड़ियों और संघ पदाधिकारियों ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। राजस्थान टेबल टेनिस संघ से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन और उभरती प्रतिभाओं को निखारने के लिए पर्याप्त आधुनिक सुविधाओं का अभाव है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्टेडियम, प्रशिक्षित कोच, हाई-परफॉर्मेंस सेंटर और नियमित प्रतियोगिताओं की कमी के कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। संघ ने सरकार से मांग की है कि आगामी बजट में खेलों के लिए अतिरिक्त प्रावधान किया जाए और जोधपुर, जयपुर व उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों में टेबल टेनिस अकादमी, इनडोर हॉल और प्रशिक्षण केंद्रों की विशेष घोषणा की जाए। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि सरकार इस दिशा में गंभीर पहल करती है तो राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 08, 2026 13:02:40
Kota, Rajasthan:KOTA कोटा शहर में देर रात गिरी तीन मंजिला इमारत को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बयान, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने स्थित का आंकलन करने के बाद रखे अपने विचार, जी मीडिया के साथ सांझा किए अपने विचार, प्रशासनिक अधिकारी हो या तंत्र की गलती,दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, निर्माण में खामी एवं अवैध निर्माण की होगी जांच,दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, 10*20 साइज पर बिल्डिंग खड़ा करना नियमों के विरुद्ध, प्रथम दृष्टया अवैध निर्माण की श्रेणी में बिल्डिंग, प्रशासनिक स्तर पर कमेटी बनाकर होगी जांच,अवैध निर्माण एवं बहुमंजिला इमारतों की हो जांच, अवैध निर्माण पर लगनी चाहिए रोक, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने नगर निकाय प्रशासन की अनदेखी को बताया अभिशाप, ऊर्जा मंत्री ने कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया एवं SP तेजस्वनी गौतम को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top