Back
उत्तरी हवाओं से तापमान में भारी गिरावट, जयपुर सहित कई जिलों में शीत लहर
PTPreeti Tanwar
Jan 25, 2026 14:30:28
Jaipur, Rajasthan
उत्तरी हवाओं के असर से बढ़ी गलन, कोल्डवेव से माइनस में पहुंचा तापमान, मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत नहीं
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही गलन भरी सर्दी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। कमजोर धूप और तेज उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेशभर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है。
पिछले 24 घंटों में बर्फिली हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आई है। शेखावाटी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर का असर साफ नजर आ रहा है। नागौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, फतेहपुर में माइनस 0.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ。
पाली, लूणकरणसर, दौसा और सीकर में तापमान 1 डिग्री तक पहुंच गया。
प्रदेश के करीब 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। केवल कोटा ऐसा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 22.8 डिग्री दर्ज किया गया,
जबकि सीकर में सबसे कम अधिकतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। लगभग 21 जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे बना हुआ है。
राजधानी जयपुर में भी सर्दी का असर तेज रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं के चलते दिन में भी लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए。
आगे फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 26 जनवरी को दोपहर बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है,
जबकि 27 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभाग में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन उत्तरी हवाओं के चलते ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Katra Raja Himmat Sing, Uttar Pradesh:जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर में आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए योजनाओं के स्टॉल का किया अवलोकन
योजनाओं के लाभार्थियों से की मुलाकात
गर्भवती महिलाओं पोषाहार के साथ बच्चों का कराया अन्नप्राशन
आयुष्मान योजना के 5 लाभार्थियों को दिया आयुष्मान कार्ड.
तीन दिनों तक चलेगा उत्तर प्रदेश दिवस.
0
Report
1
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 25, 2026 15:47:420
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 25, 2026 15:46:510
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 25, 2026 15:46:260
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 25, 2026 15:46:150
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 25, 2026 15:45:570
Report
ASABDUL SATTAR
FollowJan 25, 2026 15:45:440
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 25, 2026 15:45:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 25, 2026 15:36:190
Report