Back
चूरू में गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
NPNavratan Prajapat
Jan 25, 2026 15:36:19
Churu, Rajasthan
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम,
चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
जिले के सभी ब्लॉकों के विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां,
राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम् ' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन,
बर्ड फेस्टिवल -2026 तथा चूरू महोत्सव -2026 के पोस्टर का किया विमोचन
चूरू। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाऊन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने शिरकत किया। अतिथियों ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित मूल्यों—समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की याद दिलाता है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को संविधान की भावना को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक देश विकसित राष्ट्र बने। प्रदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इसी संकल्प की दिशा में प्रदेश में गरीब, महिला, किसान व युवाओं को केन्द्र में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे सशक्त लोकतंत्र है। हमारे संविधान की विशेषता यह है कि यह विविधताओं से भरे देश को एक सूत्र में बांधकर रखता है। हम सभी समाज के वंचित व अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास करें और विकसित समाज, जिला, प्रदेश व देश बनाने के संकल्प में भागीदार बनें।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना, संवैधानिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।
अतिथियों ने कोड चूरू में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीपिका खिलेरी, परमेश्वरी जाट, ईश्वर सुथार, महिमा जांगिड़, छगनलाल मेघवाल, लक्ष्मी कुमारी, तेजल सहारण, आरवी आदि विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए। इसी के साथ 01 व 02 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाले बर्ड फेस्टिवल -2026 तथा 20, 21 व 22 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाले चूरू महोत्सव -2026 के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों से आए हुए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भरत शर्मा ने सेक्सोफोन का वादन किया। उपस्थितों ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गान किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा की उपस्थिति में आज लखनऊ में दिनांक 25 जनवरी 202
0
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 25, 2026 17:03:550
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 25, 2026 17:03:210
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 25, 2026 17:03:110
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowJan 25, 2026 17:02:580
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 25, 2026 17:02:220
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 25, 2026 17:01:490
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowJan 25, 2026 17:01:210
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 25, 2026 17:01:090
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 25, 2026 17:00:490
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 25, 2026 17:00:280
Report
0
Report
0
Report
Katra Raja Himmat Sing, Uttar Pradesh:अमेठी विधानसभा के संग्रामपुर विकासखंड में SIR की सभी औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूरी की गईं। युवराज अनंत विक्रम सिंह व बहुरानी शाम्भवी सिंह की मौजूदगी में युवाओं के मतदाता फॉर्म भरवाए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, BLO और ग्रामीणों ने भाग लिया। “मन की बात” के सामूहिक श्रवण के साथ लोकतांत्रिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
0
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 25, 2026 16:46:580
Report