Back
क्रॉप इंश्योरेंस घोटाला: SOG से होगी उच्चस्तरीय जांच, मंत्री मीणा ने किया खुलासा
VSVishnu Sharma
Feb 16, 2026 09:33:15
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को फसल बीमा क्लेम में फर्जीवाड़े का मुद्दा गूंजा। इस दौरान डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने स्वीकार किया कि क्रॉप इंश्योरेंस में घोटाला हुआ है. ये एक संगठित अपराध है. इसकी जांच SOG से कराई जाएगी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम के भुगतान को लेकर मामला उठाया। विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि कई किसानों के फर्जी बीमा क्लेम उठाने के मामले सामने आए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस सवाल के जवाब में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि श्री गंगानगर के करणपुर में एक बीमा कंपनी के सर्वेयर ने किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। अतिवृष्टी से बर्बाद फसल को 0% डैमेज दिखाया, जबकि वास्तविक नुकसान 50% से 70% था. इस गड़बड़ी के कारण लगभग 128 करोड़ रुपये का भुगतान अटक गया। कृषि मंत्री मीणा की सफाई: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने बताया कि इस मामले में राज्य सरकार ने रावला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है और इस बीमा कंपनी को डिफॉल्टर मानते हुए भारत सरकार से अनुरोध किया है कि भविष्य में इस कंपनी को कोई टेंडर न दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी और ऐसे मामलों को राजस्थान में काम नहीं करने दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि सालासर में एसबीआई बैंक में 71 किसानों के नाम पर फर्जी खाते खुलने का मामला सामने आया है. इन खातों में नामों में मामूली बदलाव कर ऋण मंजूर किए गए थे. और इन खातों के आधार पर प्रीमियम कार्ड जारी करने की प्रक्रिया जारी थी. बीकानेर की गजनेर तहसील में इन किसानों का कोई वैध जमीन रिकॉर्ड नहीं था, और एसबीआई ब्रांच सालासर में भी उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे. मंत्री ने कहा कि इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. SOG से उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन: कृषि मंत्री मीणा ने बताया कि इस प्रकार के फर्जीवाड़े और घोटाले राजस्थान के कुछ जिलों में होते रहते हैं। इस तरह के मामले संगठित अपराध की श्रेणी में आ रहे है और अब इन सभी प्रकरणों की जांच की जाएगी. मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन मामलों की जांच के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप से (SOG) से उच्च स्तरीय जांच करवाने का निर्णय लिया है. उधर, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ घोटाला हो रहा था और मंत्री जी ने इसका पर्दाफाश किया है. उन्होंने कहा कि यह घोटाला राजस्थान में पहले कभी नहीं हुआ था. मंत्री किरोड़ी ने यह भी स्पष्ट किया कि फसल बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, किसानों के खाते और आधार सत्यापित न होने, या किसान की मृत्यु जैसे कारणों से भी समस्याएं उत्पन्न होती हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन किसानों के अधिकार प्रमाण पत्र हो जाएंगे, उन्हें शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा और इस संबंध में जिला कलेक्टर को पत्र भेजा गया है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसानों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का जोरदार प्रदर्शन, 5 सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
1
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 16, 2026 11:07:38Sidhi, Madhya Pradesh:अपडेट पुजारी हत्याकांड के बाद आरोपी के अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने मकान व दुकान में नोटिस चस्पा किया ग्राउंड जीरो
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 11:07:220
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 16, 2026 11:06:530
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 16, 2026 11:06:340
Report
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 16, 2026 11:04:040
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 16, 2026 11:03:480
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 16, 2026 11:03:280
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 16, 2026 11:03:140
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 16, 2026 11:03:03Noida, Uttar Pradesh:मौके पर तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ भी पहुंचे
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 16, 2026 11:01:300
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 16, 2026 11:01:050
Report