Back
बलरामपुर में साइबर स्लेवरी गिरोह का पर्दाफाश, दो एजेंट गिरफ्तार
PTPawan Tiwari
Feb 16, 2026 11:04:04
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर। विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी का सपना दिखाकर युवाओं को साइबर स्लेवरी की खतरनाक दुनिया में धकेलने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर थाना, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के दो सक्रिय एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है, जो सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए बेरोजगार युवाओं को थाईलैंड में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर फंसाते थे और बाद में उन्हें अवैध तरीके से लाओस ले जाकर साइबर स्कैम कंपाउंड में बेच देते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह युवाओं को 60 हजार रुपये मासिक वेतन, फ्री रहने-खाने और बेहतर भविष्य का लालच देता था। नौकरी के नाम पर युवकों से मोटी रकम और जरूरी दस्तावेज लिए जाते थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के रास्ते थाईलैंड भेजा जाता और वहां से गोल्डन ट्रायंगल रूट के जरिए अवैध रूप से लाओस पहुंचाया जाता था। लाओस में मौजूद स्कैम कंपाउंड में युवाओं को बंधक बनाकर उनसे जबरदस्त्री साइबर ठगी कराई जाती थी। विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना तक दी जाती थी।
गिरफ्तार आरोपितों में फैजान रजा निवासी संतकबीर नगर और राम प्रवेश सिंह निवासी जौनपुर शामिल हैं। पुलिस ने फैजान रजा को हरैय्या तिराहा क्षेत्र से जबकि राम प्रवेश सिंह को मुंबई से दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय साइबर मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े थे। गिरोह युवाओं को प्रति व्यक्ति करीब ढाई लाख रुपये में स्कैम कंपाउंड संचालकों को बेचता था और इसके एवज में कमीशन प्राप्त करता था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फैजान भर्ती और इंटरव्यू की जिम्मेदारी संभालता था, जबकि राम प्रवेश सिंह लाओस में युवाओं की रिसीविंग और आगे की प्रक्रिया देखता था। जांच में मक़ूद और शादाब समेत कई अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। लेनदेन का कुछ हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी और बाइनेंस आईडी के जरिए किया जाता था, ताकि पैसों के स्रोत को छिपाया जा सके।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध पंजीकरण के विदेश भेजने वाली एजेंसियों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी ऑनलाइन विज्ञापन या एजेंट के झांसे में आने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।
बयान -एसपी बलरामपुर विकास कुमार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 16, 2026 12:36:540
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 16, 2026 12:36:050
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 16, 2026 12:35:400
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowFeb 16, 2026 12:35:240
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 16, 2026 12:35:110
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 16, 2026 12:34:590
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 16, 2026 12:34:430
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 16, 2026 12:34:230
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 16, 2026 12:34:040
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 16, 2026 12:33:490
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 16, 2026 12:33:300
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 16, 2026 12:33:18Hathras, Uttar Pradesh:कहा जा रहा है की आबिद और अशरफ दोनों पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं...रविवार को दोनों नमाज के बाद घर लौट रहे थे...तभी दोनों के बीच बहस हो गई
विधान परिषद में योगी ने विपक्ष को 'धो' डाला !
रात 8:26 बजे
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 16, 2026 12:33:050
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 16, 2026 12:32:440
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 16, 2026 12:31:290
Report