Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
बजट 2026–27: महिला वित्त मंत्री ने सभी वर्गों के लिए विकास योजना घोषित की
DRDamodar Raigar
Feb 11, 2026 12:17:22
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— भजनलाल सरकार का वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट आज वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा आज विधानसभा में राज्य बजट पेश किया, यह बजट को सभी वर्गो के लिए समावेशी बताया जा रहा है राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. केएल जैन ने इस बजट को राजस्थान को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला बताया, विकसित राजस्थान के संकल्प वाला बजट बताया। वीओ— वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. केएल जैन ने कहा कि राज्य की महिला वित्त मंत्री ने प्रदेश के विकास का एक नया और दूरदर्शी खाका प्रस्तुत किया है, इस बजट में गाँव, गरीब, किसान, पशुपालक, महिला, युवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमी, निवेश प्रोत्साहन, वरिष्ठ नागरिक, कर्मचारी, पर्यावरण एवं वन संरक्षण सहित समाज के सभी वर्गों के लिए संतुलित और प्रभावी प्रावधान किए गए हैं, यह बजट राजस्थान के विकास और प्रदेश की जनता के हित में है, एमएसएमई उद्यमियों को राहत देते हेतु कर्ज दस्तावेजो पर स्टैम्प ड्यूटी में छूट का दायरा बढ़ाकर पंजीयन शुल्क को 1% से घटाकर 0.5% करने से सभी वित्तीय संसाधनों और सभी प्रकार के ऋणों पर इसे लागू करना स्वागत योग्य निर्णय है, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का मानना है कि इस बजट से एमएसएमई क्षेत्र को सस्ती और सुलभ वित्तीय उपलब्धता मिलेगी, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और उद्योगों की कार्यशील पूंजी की समस्याओं का समाधान होगा, यह निर्णय राज्य में उद्यमिता, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति देगा, इससे एमएसएमई क्षेत्र को सस्ती और सुलभ वित्तीय सहायता प्राप्त होगी, जिससे निवेश और रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलेगा, RIICO द्वारा एमएसएमई उद्योगों के लिए सीधे भू-आवंटन नियम प्रावधान लागू किए हैं, जिससे उद्योग स्थापना में समय और लागत दोनों में कमी आएगी, इसके तहत छोटे व मध्यम व्यवसायों को आरक्षित दरों पर भूमि उपलब्ध होगी, वीओ— पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग में ई-स्टैंप, ऑनलाइन एनीवेयर रजिस्ट्रेशन और प्रस्तावित ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करना प्रशासनिक सुधारों की दिशा में क्रांतिकारी कदम है, ई-वेरिफिकेशन, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग और पूरी तरह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा से नागरिकों को समय की बचत होगी, 106 उप-пंजीयक कार्यालयों को मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित करना सेवा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाएगा, साथ ही उपभोगता न्यायालय के समक्ष ऑनलाइन सुनवाई मॉड्यूल और 60 दिनों में अपील निस्तारण का प्रावधान न्यायिक प्रक्रिया को ओर प्रभावी बनाएगा, डॉ जैन ने कहा की प्रति व्यक्ति 50 हज़ार रूपए ऋण भार की चुनौती के बावजूद भी आमजन को राहत देने और विकास को गति देने के लिए प्रावधान किया है, 16.5 मैट्रिक टन से अधिक भार वाले भारी मालवाहक वाहनों पर देय मोटर वाहन कर के भुगतान हेतु वार्षिक के साथ-साथ एकमुश्त और किस्तों का विकल्प देने के लिए परिवहन क्षेत्र के लिए राहत देने वाला निर्णय है, इससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को वित्तीय लचीलापन मिलेगा और कार्यशील पूंजी पर अनावश्यक दबाव कम होगा, साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान में स्थायी रूप से लाए गए गैर-परिवहन वाहनों पर मोटर वाहन कर में अधिकतम छूट को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना नागरिकों के हित में महत्वपूर्ण कदम है, सड़क सुरक्षा, परिवहन विस्तार, ऊर्जा उत्पादन, बालिका शिक्षा, ग्रामीण सड़कों को शहरों से जोड़ने जैसे कदम प्रदेश के विकास में सहायक सिद्ध होंगे, बिना किसी नवीन कर के राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास है, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ अरुण अग्रवाल ने कहा की Minimum Support Price (MSP) पर चना और सरसों की खरीद के लिए पंजीकरण सीमा को हटाया है, जिससे कृषि उपज का विक्रय अब अधिक किसानों तक पहुँच सकेगा, राज्य की अर्थव्यवस्था में वृद्धि दर्ज होना उत्साहजनक है, पिछली सरकार की तुलना में 41% की आर्थिक वृद्धि और वर्ष 2026–27 में राज्य की अर्थव्यवस्था का 21 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँचना राजस्थान की सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन और विकासोन्मुख नीतियों का प्रमाण है, साथ ही प्रति व्यक्ति आय का 2 लाख रुपये से अधिक होना प्रदेशवासियों की बढ़ती समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण को दर्शाता है, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इन उपलब्धियों पर विश्वास व्यक्त करता है कि लगातार सुधारों और निवेश-अनुकूल वातावरण से राज्य की अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त होगी, 5,000 करोड़ रुपये के पर्यटन मेगा प्लान की घोषणा प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इस दूरदर्शी पहल का स्वागत करता है, इससे राज्य में पर्यटन अवसंरचना सुदृढ़ होगी, निवेश बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, वीओ— लॉजिस्टिक सेंटर्स को अब राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (RIPS) 2024 के अंतर्गत शामिल कर कस्टमाइज्ड पैकेज और विभिन्न प्रोत्साहन व छूट देना दूरदर्शी निर्णय है, राज्य में लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी, सप्लाई चेन अधिक दक्ष बनेगी और औद्योगिक व निर्यात गतिविधियों को नई गति मिलेगी, यह निर्णय राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, विकसित राजस्थान-2047 संकल्प वाला बजट है, जिसमें राज्य को 2030 तक $350 बिलियन अर्थव्यवस्था और 2047 तक $4.3 ट्रिलियन की ऊँचाई पर ले जाने का रोडमैप शामिल है, इसके तहत भूमि आवंटन नीति, औद्योगिक निवेश, निवृत्ति-अनुकूल नियम, इन्फ्रा-डवलपमेंट सहित कई सुधारों को प्राथमिकता दी गई है, वीओ— चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ.केएल जैन बताया कि बजट में अरावली पर्वतमाला के संरक्षण हेतु ₹130 करोड़ का प्रावधान और 10 करोड़ पौधे लगाए जाने की घोषणा सराहनीय है, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इस पर्यावरण-हितैषी पहल का हृदय से स्वागत करता है, यह निर्णय न केवल जैव विविधता संरक्षण और जलवायु संतुलन को मजबूत करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित पर्यावरण करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान होगा, सोलर एवं विंड पावर प्लांट की भूमि के 10% हिस्से को अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण हेतु आरक्षित किए जाने का निर्णय सराहनीय व दूरदर्शी कदम है, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इस पर्यावरण-संतुलित नीति का स्वागत करता है, इससे हरित ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी को भी बढ़ावा मिलेगा, वैट, भूमि कर, खनन एवं परिवहन से जुड़े बकाया करों के निस्तारण हेतु एमनेस्टी स्कीम लाने का निर्णय अहम कदम है, इससे व्यापारियों और उद्यमियों को लंबित देनदारियों से राहत मिलेगी, विवादों का समयबद्ध समाधान होगा और राजस्व संग्रह में भी सकारात्मक वृद्धि होगी, यह योजना व्यवसायिक वातावरण को अधिक पारदर्शी और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा, राज्य बजट—2026—27 में उपनिवेशन विभाग को समाप्त कर उसका राजस्व विभाग में विलय करने का निर्णय प्रशासनिक सरलीकरण और कार्यकुशलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इससे विभागीय समन्वय बेहतर होगा, प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब कम होगा आर भूमि व राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण अधिक पारदर्शी और तय समय पर संभव हो सकेगा, इसी प्रकार गृह विभाग के रिवॉल्विंग फंड को बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये किया जाना कानून-व्यवस्था और त्वरित प्रशासनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सकारात्मक निर्णय है, इससे आपात स्थितियों में त्वरित संसाधन उपलब्ध होंगे और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा, राजस्थान बजट 2026-27 में कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत व्यय) पर विशेष जोर दिया जाना सराहनीय है, पूंजीगत व्यय में वृद्धि से सड़कों, जल परियोजनाओं, सिंचाई, ऊर्जा, लॉजिस्टिक, शहरी अवसंरचना, औद्योगिक क्षेत्रों और सामाजिक अधोसंरचना के विकास को गति मिलेगी, राज्य बजट 2026–27 बिना किसी अतिरिक्त कर भार के जनता को राहत देने वाला, सर्वांगीण विकास को समर्पित और राजस्थान को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला प्रगतिशील बजट बताया है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Feb 11, 2026 15:33:14
Jasa, Bihar:स्लग - कर चोरी को लेकर 4 घंटे से छापामारी (हटा दिया गया byline). कैमर जिले के भभुआ शहर में स्थित लल्लू भाई माल सहित बिहार के चार लल्लू भाई माल में छापेमारी आज दोपहर 2:30 बजे से चल रही है। जिसमें सप्ल टैक्स विभाग के मुख्यालय की टीम के साथ कैमूर सेल टैक्स विभाग की टीम भी शामिल है। सेल टैक्स विभाग की टीम का आरोप है कि लालू भाई माल के लोगों द्वारा सही तरीके से कॉर्पोरेट नहीं किया जा रहा है। न तो सारा डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है और ना ही कोई जानकारी दी जा रही है; लगभग 5 घंटे से छापेमारी चल रही है। अभी 2 घंटे और छापेमारी चलने की उम्मीद है। इस टीम में राज्य कर उपायुक्त मुख्यालय पटना से कमलेश प्रसाद, राज्य कर आयुक्त कैमूर से अभय कुमार, सतीश कुमार, उमेश कुमार दास और आशुतोष कुमार शामिल हैं। कैमर जिले के राज्य कर आयुक्त अभय कुमार ने बताया लल्लू भाई माल में जीएसटी का रेड पड़ा है। यह कपड़ों के व्यवसायी है। एक साथ उनके चार ठिकानों पर रेड पड़ी है। उनका मुख्य व्यवसाय स्थल आरा में है; इसके अलावा औरंगाबाद भभुआ में भी उनका बिजनेस है। इनके द्वारा कर का भुगतान सही तरीके से नहीं किया गया, जिसको लेकर यह छापेमारी की जा रही है। यहाँ मौजूद कंप्यूटर खंगाले जा रहे हैं; सभी कागजातों की जाँच की जा रही है। एक मुख्यालय के साथ एक अंचल की टीम भी इस छापेमारी में शामिल है। जांच 2:30 बजे से चल रही है और अब तक लगभग 2 घंटे और लगेंगे; लगभग 6 घंटे की जांच हो सकती है। सभी व्यवसायियों से संदेश है कि जीएसटी का भुगतान सही तरीके से करें और बिल या ICT के जरिए टैक्स भुगतान न करें। सभी व्यवसायी रडार पर हैं जो टैक्स का भुगतान ठीक से नहीं कर रहे हैं। इनके द्वारा कई कागजात नहीं दिए जा रहे और कंप्यूटर के बारे में भी अधिक जानकारी नहीं दी जा रही है; ऐसे मामले पर अलग से कार्रवाई होगी। बाईट - अभय कुमार - राज्य कर आयुक्त
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 11, 2026 15:32:12
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लाइन इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब सुशनीलेवा अर्धनिर्मित बाउंड्री के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान लगभग 50 वर्षीय मनोज राम के रूप में हुई है, जो पेशे से सफाईकर्मी था और कचरा उठाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि मनोज बापू नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था और अक्सर घर के बाहर ही सो जाया करता था, कभी बस्ती तो कभी आसपास के इलाकों में रात बिताता था। परिजनों के अनुसार अचानक शव मिलने की सूचना मिली, जब मौके पर पहुंचे तो शरीर में कोई हरकत नहीं थी और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी सुनीता ने आशंका जताई है कि ठंड के कारण मनोज की मौत हुई होगी, हालांकि मौत के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल S فا سका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरवाअड्डा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा。
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 11, 2026 15:31:54
Dholpur, Rajasthan:हत्या के प्रयास के मामले में 6 आरोपियों को आजीवन कारावास डीजे कोर्ट धौलपुर ने सुनाया फैसला, साथ ही 5 हजार रुपये के अर्थदंड से किया दंडित धौलपुर। करीब 9 साल पुराने हत्या के प्रयास के प्रकरण में राजस्थान के जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर ने फैसला सुनाते हुए 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामला धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव जारौली का है। जहां 30 मार्च 2017 को कौलारी थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें बताया कि 30 मार्च 2017 की शाम करीब 5 बजे खेत की रंजिश को लेकर जारौली गांव के ही भागीरथ, भूरा उर्फ भूरी सिंह और प्रदीप पुत्रगण सुरेश के साथ रामभरोसी पुत्र अर्जुन सिंह, टीकम सिंह पुत्र हुकुम सिंह और राम प्रकाश पुत्र हीरा सिंह लोधा हथियारों से लैस होकर आए। जिन्होंने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की तथा सामान की तोड़फोड़ करने लगे। महिलाओं के चिल्लाने पर परिवार के बिजेंद्र, जितेंद्र और नवीन दौड़कर पहुंचे। तभी आरोपियों ने अवैध कट्टे से फायर कर दिए, जहां बिजेंद्र के पेट में और नवीन के सीने में गोली लगी। सभी आरोपी दोनों को मृत समझकर फरार हो गए। इसी प्रकरण में डीजे कोर्ट के न्यायाधीश संजीव मागो ने बुधवार 11 फरवरी को सुनवाई करते हुए मामले में दोषी सिद्ध होने पर 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रकरण में न्यायाधीश ने जारौली गांव के भागीरथ, भूरा उर्फ भूरी सिंह, प्रदीप, रामभरोसी, टीकम सिंह और राम प्रकाश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Feb 11, 2026 15:31:39
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर हैडर- - किसानों को बजट में सौगात - पिछले साल से बजट में 7.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी - किसानों से जुड़ी 22 बड़ी घोषणाएं - किसान को सीधे तौर पर मिल सकेगा लाभ - जल प्रबंधन के साथ किसान की आय बढ़ाने की तैयारी एंकर भजनलाल सरकार के तीसरे बजट में प्रदेश के किसानों को साधने के लिए जल प्रबंधन से जोड़ते हुए उनकी आय बढ़ाने की तैयारी की गई है। बजट में 22 बड़ी घोषणाओं के माध्यम से किसान को सीधे तौर पर लाभ मिल सकेगा। लघु व सीमांत किसानों की आय बढ़ाने पर भी फोकस किया गया है। यह रिपोर्ट देखिए- किसानों के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए ईआरसीपी और यमुना जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। बजट में किसानों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सात लाख किसानों को बीज मिनीकिट का वितरण किया जाएगा। 50 हजार ढैंचा बीज मिनीकिट का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं 5 हजार किसानों को नेपियर घास का निशुल्क वितरण होगा। नेनो यूरिया व नेनो डीएपी के छिड़काव पर 50 प्रतिशत अनुदान देने की घोषणा की गई है। एक लाख 92 हजार मृदा नमूनों की भी जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं किसानों को 25 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त लोन राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रीन हाउस-पाली हाउस व प्लास्टिक मल्च के लिए 4 हजार किसानों को 200 करोड़ रुपए का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। दलहन व तिलहन की 70 हजार प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा। ढाई लाख किसानों को दलहनी व तिलहनी फसलों के अनुदानित प्रमाणित बीजों का वितरण भी किया जाएगा। कृषि कल्याण से जुड़ी ये भी महत्वपूर्ण घोषणाएं - खारे पानी की उपलब्धता वाले क्षेत्रों को सस्ती दर पर बिजली मिल सकेगी - 3300 किसानों को राज्य से बाहर एक्सपोजर विजिट करवाई जाएगी - कृषि विश्वविद्यालयों में 443 रिक्त पदों पर भर्ती होगी - कृषि यंत्रों पर 160 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा - राज्य में कृषि उपकरण मुहैया कराने के लिए 500 कस्टम हायरिंग केंद्र खुलेंगे - 36 हजार डिग्गियों के लिए 500 करोड़ से अधिक का अनुदान मिलेगा - 50 हजार किसानों को तारबंदी पर अनुदान मिलेगा - जोधपुर, पाली, व कोटा में हाईटेक नर्सरी की स्थापना होगी - सामुदायिक तारबंदी में कृषकों की संख्या 10 से घटाकर 7 करना प्रस्तावित - श्री नरेंद्र कर्ण कृषि विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नेचुरल फार्मिंग खुलेगा - पॉली हाउस के निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान - किसानों को गर्मी और बारिश से बचाने के लिए मंडियों में शेड निर्माण होंगे - 3 लाख किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर पर अनुदान - 50 हजार नए सोलर पंप को अनुदान मिलेगा - 3496 ग्राम पंचायतों में वर्मी कंपोस्ट इकाई स्थापित होंगी वॉय- 2 प्रदेश के किसानों को दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर रहेगा। साथ ही 25 हजार करोड़ के ब्याज मुक्त लोन की तैयारी भी की गई है। वहीं खेत से लेकर कृषि मंडी तक में सुविधा का प्रावधान किया गया है। बजट में डिग्गी और फार्म पॉण्ड के निर्माण पर भी जोर दिया गया है। उन्नत बीज, भूमि सुधार और बायो एजेंट्स को बढ़ावा देने की कवायद की गई है। डिजिटल कृषि मिशन के तहत कृषि सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी। जिससे कृषि क्षेत्र में एआई-एमएल, जीआईएस और रिमोट सेंसिंग तकनीकों से जलवायु जोखिम से बचाव और मौसम आधारित फसल बुवाई की जा सकेगी। कुलमिलाकर बजट में प्रयास किया गया है कि किसान आधुनिक तकनीक अपनाते हुए आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 15:30:57
Sona, Uttar Pradesh:केडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष और सचिव के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 में बिना नक्शा पास कराए की गई प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। करीब 30 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। आज 11 फरवरी 2026 को केडीए की प्रवर्तन टीम ने मौजा अहिरवा इलाके में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। यहां बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जमीन को छोटे-छोटे प्लॉट में काटकर बेचा जा रहा था। इस पर केडीए ने कई आराजियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस अभियान में प्रभारी अधिकारी अतुल कुमार राय, अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी, सुपरवाइजर और प्रवर्तन दल मौजूद रहा। केडीए अधिकारियों ने साफ कहा है कि आगे भी अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में अव्यवस्थित विकास पर रोक लगाई जा सके।
1
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 11, 2026 15:30:16
Alwar, Rajasthan:राजस्थान बजट 2026: सरकार ने बताया ‘विकास का रोडमैप’, विपक्ष बोला—‘न विजन, न नीति, न नीयत’ सरकार का दावा: ‘सबका साथ, सबका विकास’ का बजट प्रदेश की भाजपा सरकार का बजट आज विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया। सरकार ने इसे विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बजट बताते हुए कहा कि यह प्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित राजस्थान की दिशा में आगे बढ़ाने वाला दस्तावेज है। बजट की प्रमुख घोषणाओं का सार इस प्रकार है— जल जीवन मिशन पर जोर: ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता बढ़ाने और नल कनेक्शन विस्तार की योजना। बुनियादी ढांचे का विस्तार: सड़क, औद्योगिक क्षेत्रों और शहरी विकास परियोजनाओं को गति देने का दावा। शिक्षा क्षेत्र में सुधार: स्कूलों के उन्नयन, नई योजनाओं और आधुनिक सुविधाओं की घोषणाएं। वन एवं पर्यावरण पहल: ‘नमो वन’ और ‘नमो नर्सरी’ जैसी नई पहल का ऐलान। दीर्घकालिक विजन 2047: सरकार ने प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए दीर्घकालिक लक्ष्य प्रस्तुत किए। सरकार का कहना है कि यह बजट सामाजिक समावेशन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आर्थिक मजबूती की दिशा में ठोस कदम है। विपक्ष का हमला: ‘विश्वासघाती और खोखला बजट’ वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बजट को ‘खोखला’, ‘सतही’ और प्रदेश की प्रगति को रोकने वाला करार दिया। उन्होंने कहा— “न विजन, न नीति, न नीयत; भाजपा सरकार ने पेश किया विश्वासघाती बजट।” अधूरी घोषणाओं पर सवाल जूली ने दावा किया कि पिछले दो बजटों की 2718 घोषणाओं में से केवल 900 (करीब 30%) ही पूरी हुई हैं, जबकि 284 परियोजनाओं पर काम शुरू तक नहीं हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए कहा— “नौ दिन चले अढ़ाई कोस… विकास के पहिये थमे हुए हैं।” जल जीवन मिशन पर आरोप उन्होंने कहा कि 45 लाख नल कनेक्शन देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक मात्र 14 लाख कनेक्शन ही दिए गए, जो जनता के साथ विश्वासघात है। वित्तीय स्थिति पर सवाल राजस्व घाटा अनुमान से बढ़ा। राजस्व प्राप्तियों में हजारों करोड़ की कमी दर्ज। जूली ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रही है। शिक्षा और आधारभूत ढांचा 42 हजार जर्जर स्कूलों की स्थिति पर सरकार की चुप्पी, रिफाइनरी परियोजना में देरी और कुछ जिलों की अनदेखी को भी उन्होंने मुद्दा बनाया। नामकरण और संवेदनशीलता पर टिप्पणी ‘नमो वन’ और ‘नमो नर्सरी’ जैसी घोषणाओं को उन्होंने चापलूसी की राजनीति बताया और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर सदन में हुई हंसी-मजाक को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। एक ओर सरकार इस बजट को विकास और दीर्घकालिक विजन का आधार बताती है, वहीं विपक्ष इसे अधूरी घोषणाओं और वित्तीय कुप्रबंधन का दस्तावेज बता रहा है। अब यह देखना होगा कि बजट की घोषणाएं जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं और प्रदेश की जनता को इसका कितना वास्तविक लाभ मिलता है。
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 15:27:22
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 11, 2026 15:18:40
Alwar, Rajasthan:समृद्ध राजस्थान की ओर बड़ा कदम: बजट 2026-27 में अलवर को करोड़ों की सौगात, विकास की नई रफ्तार:संजय शर्मा , वन मंत्री राजस्थान राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2026-27 प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। यह बजट किसान, युवा, महिला और समाज के हर वर्ग की उन्नति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मंत्री ने बताया कि बजट में आधारभूत संरचना, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल आपूर्ति, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं की सुरक्षा और स्वरोजगार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सिंचाई योजनाओं और सब्सिडी से जुड़ी ऐतिहासिक घोषणाएं किसानों की आय बढ़ाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मील का पत्थर साबित होंगी। “हरित राजस्थान” के संकल्प के तहत इस वर्ष 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि यह बजट युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाला है, जो “आपनो अग्रणी राजस्थान” के विजन को साकार करेगा। अलवर जिले को मिली विकास की सौगात बजट में अलवर शहर और जिले को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है। मंत्री संजय शर्मा की अनुशंसा पर: कुशालगढ़ से थैंक यू बोर्ड तक नई सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत। भर्तृहरि पुलिया निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये मंजूर। जिंदौली घाटी की पुरानी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 1.64 करोड़ रुपये स्वीकृत। इन परियोजनाओं से न केवल स्थानीय आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा वन मंत्री की पहल पर प्रतापगढ़ किला और बर्डोद रूंध हवेली का जीर्णोद्धार और विकास किया जाएगा। बामन मोड़ घाटी, जिंदौली को हनुमान वाटिका के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की गई है। अलवर शहर में विकास की नई पहल के तहत एक नया डीएसपी कार्यालय, नई जेल का निर्माण, अंबेडकर नगर में बिजली विभाग का नया जीएसएस, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय और बुद्ध विहार में प्रथम श्रेणी का पशु चिकित्सालय स्थापित किए जाएंगे। मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर अलवर को मिली इन सौगातों के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि यह बजट प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है.
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 11, 2026 15:17:52
Chandigarh, Chandigarh:एंकर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस प्रकार के सेंटर पहले ही पांच जिलों में लॉन्च किए जा चुके हैं, और आज से राज्य के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर चालू हो गए हैं। वीओ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस प्रकार के सेंटर पहले ही पांच जिलों में लॉन्च किए जा चुके हैं, और आज से राज्य के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर चालू हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में यह घोषणा की थी जिसे आज पूर्ण कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं। मुख्यमंत्री द्वारा 17 जिलों में शुरू किए डे-केयर कैंसर सेंटर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन डे-केयर कैंसर सेंटर का उद्देश्य कैंसर रोगियों को सुलभ, किफायती और उनके घर के नजदीक उपचार उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कैंसर हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभरा है। इसका ईलाज काफी महंगा है, ऐसे में आमजन को ध्यान में रखते हुए कैंसर रोगियों के लिए सेंटर खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार की व्यापक सेवाएं प्रदान कर रहा है। 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की नियमित जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नए केंद्रों के शुरू होने से मरीजों को कीमोथेरेपी, फॉलो-अप उपचार व देखभाल जैसी सुविधाएं अपने जिले में ही मिल सकेंगी। यहां कैंसर ओपीडी, पेन एवं पेलिएटिव केयर ओपीडी और उपचार के बाद व्यवस्थित फॉलो-अप की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। ये केंद्र ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर कार्य करेंगे। पीजीआईएमएस रोहतक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर, सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद और अटल कैंसर केयर सेंटर, अंबाला छावनी हब के रूप में जिला अस्पतालों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डे-केयर कैंसर सेंटरों की स्थापना से मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने डे-केयर कैंसर सेंटर को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम हरियाणा के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य और भलाई के प्रति मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कैंसर केयर सेवाओं को बढ़ाने और कैंसर का जल्दी पता लगाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। विभाग का प्रयास है कि हर मरीज़ को मदद के साथ—साथ बेहतर इलाज मिल सके।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 11, 2026 15:17:37
Jaipur, Rajasthan:ट्रैफिक जाम, जलभराव और अव्यवस्था अब होंगे अतीत की बात, आम आदमी का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा जयपुर बजट पर प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने बजट को स्पर्शी और विकसित राजस्थान का रोड मैप बताया है। बजट में की गई घोषणाओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान के समग्र विकास और आम आदमी का जीवन स्तर ऊपर उठाने वाला बजट बताया। वहीं जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक एग्जाम जल भराव और व्यवस्था अब अतीत की बात होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा भजनलाल सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक बजट दिया है। खेती किसानी को सुदृढ़ करने का काम किया है। वही पेपर लीक रोकने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में स्वतंत्र एजेंसी का गठन किया है। सांसद मंजू शर्मा ने “विकास, विश्वास और विज़न का बजट” बताते हुए कहा कि इसमें जयपुर की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की ठोस रूपरेखा दिखाई देती है। इससे स्पष्ट हो गया कि सरकार केवल घोषणा नहीं, परिणाम देने की नीति पर काम कर रही है। मंजू शर्मा ने कहा कि जयपुर को सिग्नल फ्री बनाने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास और पार्किंग निर्माण पर 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान ऐतिहासिक निर्णय है। जयपुर की जनता वर्षों से ट्रैफिक जाम से परेशान थी। मैंने बड़े चौराहों को सिग्नल फ्री करने, यातायात ढांचे को आधुनिक बनाने के साथ ही बरसात में सड़कों पर जलभराव व ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने और नशे की लत में फंसे युवाओँ को बचाने व इलाज के जो सुझाव दिए थे। सरकार ने उन्हें गंभीरता से लेते हुए बजट में इन समस्याओं के समाधान के लिए घोषणाएं की है । मंजू शर्मा ने कहा कि जयपुर और अजमेर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए 1020 करोड़ रुपए तथा 40 करोड़ रुपए के मास्टर ड्रेनेज प्लान से बरसात में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को रोकने और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करne की उनकी मांग अब “राज भूमि डिजिटल एड्रेस सिस्टम” के रूप में मूर्त रूप लेती दिख रही है। इसी तरह राज ममता प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को नशे और मानसिक अवसाद से बचाने की पहल, एसएमएस अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कॉलेजों में काउंसलर नियुक्ति, दस्तावेज न होने पर भी मुफ्त इलाज की व्यवस्था, जेके लोन अस्पताल में 25 करोड़ की लागत से नया आईपीडी और आईसीयू, तथा मरीजों के परिजनों के लिए 500 करोड़ की धर्मशाला योजना से गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि स्वरोजगार, स्किल सेंटर, ऋण सुविधा और आधारभूत ढांचे के विस्तार से जयपुर विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि विकसित राजस्थान के रोड मैप के साथ बजट पेश किया गया। बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए कई घोषणाएं की गई है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देने के साथ ही उन्हें नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनने का रास्ता प्रशस्त किया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भजनलाल सरकार स्पष्ट विजन के साथ हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर घर में खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है । बजट गरीब, अन्नदाता नारी शक्ति और युवा सशक्तीकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा । इधर जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू ने कहा बजट हताश करने वाला है। 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी की आस लगाकर बैठे युवाओं के लिए किसी बड़ी भर्ती की घोषणा नहीं की गई है। कम पदों पर भी भर्तियां संविदा आधार पर करने की घोषणा की है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 11, 2026 15:16:59
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले की घाटोली थाना पुलिस ने बिना पासपोर्ट, वीजा व बिना लाइसेंस के निवासरत एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भिजवाया है। नाइजीरियाई नागरिक स्टोन ओयान पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था। मामलें में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि घाटोली थाना पुलिस टीम को एनडीपीएस प्रकरण में एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला था। जिसके आधार पर जांच करते हुए घाटोली थाना पुलिस दिल्ली पहुंची। यह संदिग्ध मोबाइल नंबर एक नाइजीरियाई नागरिक स्टोन अयान का होना मिला। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि यह विदेशी नागरिक पासपोर्ट व वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद भी पिछले 10 वर्षों से अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहा था। जिस पर पुलिस ने इस विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया और घाटोली लेकर आई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मार्फत राज्य सरकार के गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी और विदेशी नागरिक को निष्कासित करने का आदेश प्राप्त किया। इसके पश्चात झालावाड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार विदेशी नाइजीरियाई नागरिक को डिटेंशन सेंटर अलवर भिजवाया गया है। डिटेंशन सेंटर द्वारा आगामी दिनों में इस विदेशी नागरिक को डिपोर्ट कर उसके देश भिजवा दिया जाएगा। घाटोली पुलिस को जांच के दौरान इस विदेशी नागरिक के अन्य किसी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त की पुष्टि नहीं हुई है। यह विदेशी नागरिक अवैध तरीके से ही भारत में निवास कर रहा था।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 11, 2026 15:16:28
Bihar:समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज में शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान पवन पासवान के पुत्र पप्पू पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं सुरेश साह की पत्नी रेखा देवी को भी गोली लग गई, जिससे वह भी जख्मी हो गईं। उनका भी इलाज जारी है। इधर घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और गुस्साए भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, हालांकि उसे बेहोशी की हालत में मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए भीड़ के चुंगल से छुड़ा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी इलाज चल रही है । घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top