Back
कृषि मंत्री मीणा ने हिंसक विरोध रोकने का संदेश दिया इथेनॉल प्लांट पर
DGDeepak Goyal
Dec 11, 2025 12:26:01
Jaipur, Rajasthan
Anchor::टिब्बी में इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों के आंदोलन और हिंसक घटनाक्रम पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कड़ा रुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पिछली गहलोत सरकार के समय हुए एमओयू के तहत स्वीकृत हुई थी और उसी दौरान फैक्ट्री को जमीन आवंटित की गई थी। यह देश का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट बनने जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार ने एमओयू किया और आज उसी दल के विधायक किसानों के साथ मिलकर प्लांट पर धावा बोल रहे हैं। समस्या वाजिब हो सकती है, लेकिन इस तरह का हिंसक विरोध उचित नहीं है। मीणा ने बताया कि वह चार बार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और जिला कलेक्टर के जरिए किसानों तक संदेश भी भिजवाया गया। उन्होंने कहा अगर वे नहीं आ सकते थे तो मुझे धरना स्थल पर बुला लेते। बातचीत से समाधान निकल सकता है, हिंसा से नहीं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योग और निवेश के लिए सकारात्मक माहौल बनाया गया है, ऐसे में हिंसक घटनाओं से गलत संदेश जाता है। राजस्थान का मारवाड़ी पूरे देश में उद्योग लगाता है। अब जब प्रदेश में निवेश का माहौल बन रहा है, तो किसान भाइयों को भी समझना चाहिए कि विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। मीणा ने कहा कि सरकार किसानों की हर उचित बात सुनने को तैयार है, लेकिन माहौल बिगाड़कर समस्या और जटिल हो जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपना पक्ष सरकार के सामने साफ तौर पर रखना चाहिए, ताकि स्थिति का समाधान निकाला जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 03, 2026 06:16:500
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 03, 2026 06:16:410
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 03, 2026 06:16:340
Report
1
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 03, 2026 06:16:230
Report
RZRajnish zee
FollowMar 03, 2026 06:15:480
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 03, 2026 06:15:250
Report
VRVikash Raut
FollowMar 03, 2026 06:15:140
Report
0
Report
1
Report
41
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 06:05:260
Report
